औघड़दानी बाबा

कुमकुम कुमारी ‘काव्याकृति’मुंगेर (बिहार)********************************************** सुबह सवेरे, नंगे पाँव चल के,आया है तेरे द्वार, ओ बाबा मेरे।भक्तों की लंबी कतार, ओ बाबा मेरे।भक्तों की…॥ कांधे पर कांवड़, लेकर आए,मधुर स्वर में, जयकार लगाए।दर्शन तो दो एक बार, ओ बाबा मेरे।दर्शन तो दो एक बार,…॥ जटा में आपके, गंगा बिराजे,मस्तक पर अद्भुत, चंद्रमा साजे।हो कोटि नमन स्वीकार, … Read more

काँवड़िया

ममता तिवारी ‘ममता’जांजगीर-चाम्पा(छत्तीसगढ़)******************************************* रचनाशिल्प: २११ २११-२११-२११-२११-२११- २११-२११, २ लघु के स्थान पर १ गुरु या २ गुरु के स्थान पर २ लघु अमान्य… है तुममें बल काँवड़िया, चल क्या तुमको कह राह रुकावट।बोल करो बम छोड़ सभी गम, भाग खडे सब होय थकावट॥ मेघ झरे झम धोर घटा घन है महिना अति ही शुभ सावन,काँवड़ … Read more

सावन बीता जा रहा

डॉ.राम कुमार झा ‘निकुंज’बेंगलुरु (कर्नाटक) ************************************************* सावन बीता जा रहा, सजन विरह अति घोर।आ जा साजन बालमा, मत रूठो चितचोर॥ समझो सजनी दिल व्यथा, पड़ी वियोगी फॉंस।बाट जोहती साजना, तड़प रही अहसास॥ निशिवासर बस देखती, स्वप्न मिलन मनमीत।सावन मनभावन सरस, उकसाती बस प्रीत॥ दो जीवन रस श्रावणी, हमदम भरो मिठास।सुनो दर्द हियतल प्रिया, रखो लाज … Read more

‘मुस्कान’ सबसे अच्छी दवा

संजय एम. वासनिकमुम्बई (महाराष्ट्र)************************************* मुस्कुराहट में कुछ भी खर्च नहीं होता,लेकिन यह बहुत कुछ देती हैयह पाने वालों को समृद्ध बनाती है,ना देने वालों को गरीब बना देती है। इसमें बस एक पल लगता है,वह पल हमेशा के लिए रहता है। कोई भी इतना अमीर या शक्तिशाली नहीं है,कि वह इसके बिना काम चला सकेऔर … Read more

सावन की ये झड़ी

डॉ. श्राबनी चक्रवर्तीबिलासपुर (छतीसगढ़)************************************************* मेघ, सावन और ईश्वर (सावन विशेष)…. सावन की ये झड़ी,तड़पाए हर घड़ीसुबह से शाम,बरसाएं नैनों से झड़ी। झरोखे से निहारूं,बौछारें मनोरम लगे बड़ीतसव्वुर तुम्हारा लगा जाए,भीगी यादों की झड़ी। चितवन से देखूं तो,लगे तुम फुलझड़ीबजने लगे दिल में मेरे,तेरी प्रीत की बाँसुरी। सावन की ये झड़ी,मनमोहक मोतियों की लड़ी।सखियों संग मुंडेर … Read more

भवसागर से पार लगाएं

ताराचन्द वर्मा ‘डाबला’अलवर(राजस्थान)*************************************** हार कर जिंदगी से,असहाय कोई शरण में आएसच्चा गुरु वही जो,निष्पक्ष सीने से उसे लगाए। स्नेह का हाथ रखे सिर पर,तिमिर सभी मिटाएऊँच-नीच के भेदभाव को,जग से दूर भगाए। सफल बना दें सबका जीवन,जन्म-मरण से मुक्ति दिलाएमिट जाए ग़म का अंधेरा,ऐसा रास्ता सबको दिखाए। आँख से अश्रु आने न दे,जीवन में संकट … Read more

प्रेमचंद जी की सहृदय दास्तान

दिनेश चन्द्र प्रसाद ‘दीनेश’कलकत्ता (पश्चिम बंगाल)******************************************* मुंशी जी:कथा संवेदना के पितामह (प्रेमचंद जी स्मृति विशेष)… उपन्यास सम्राट, कलम के जादूगर मुंशी प्रेमचंद का जन्म वाराणसी के नजदीक लमही नामक ग्राम में ३१ जुलाई १८८० ई. को हुआ था। उनके बचपन का नाम धनपत राय था। बचपन में ही उनके माता-पिता का देहांत हो गया और … Read more

प्रभावी प्रस्तुतियों से बना ‘प्रेमचंद जयंती’ समारोह यादगार

hindi-bhashaa

मुम्बई (महाराष्ट्र)। महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी (मुम्बई) मुंबई एवं हिन्दी साहित्य भारती (मुम्बई) के संयुक्त तत्वावधान में ३१ जुलाई को कोपरखैरने (नवी मुम्बई) स्थित क्राइस्ट एकेडमी एन्ड जूनियर कॉलेज के सभागार में ‘प्रेमचंद जयंती’ पर समारोह का सफल आयोजन किया गया। इस शैक्षणिक संस्थान के छात्र-छात्राओं द्वारा मुंशी प्रेमचंद जी की कहानियों और उनके … Read more

घनश्याम बिन सूना सावन

धर्मेंद्र शर्मा उपाध्यायसिरमौर (हिमाचल प्रदेश)******************************************************* सावन की हरियाली लगती है मनभावन,पेड़-पौधों, जंगल में आया हो जैसे यौवनरंग-बिरंगे फूल खिले हैं खेत-खलिहान,फलों से लदे हैं पेड़ सभी और वृक्षों की डार। पेड़-पौधे, जीव-जंतु, जंगल और घास,सावन के मेघों से आज सबकी बढ़ी है आसबड़े समय से तप्त अग्नि से घुट रही थी स्वांस,बुझेगी प्यास, वर्षा से … Read more

बादल आएँ

मीरा सिंह ‘मीरा’बक्सर (बिहार)******************************* गोरे काले बादल आएँ,सभी दिशा में हैं छितराएँठुमक-ठुमक कर मोर नाचता,बादल ढम-ढम ढोल बजाएँ। लगा बरसने पानी झमझम,बादल बरसे दिनभर थम-थमशीतल ठंडी चलीं हवाएँ,है कितना मनभावन मौसम। गोरे काले कुछ मटमैले,लिए पीठ पानी के थैलेउड़ते आएँ कितने सारे,सभी दिशा में हैं ये फैले। बादल करते हैं मनमानी,सड़कें गलियाँ पानी-पानी।चल कागज़ की … Read more