दुर्गा तिवारी को प्रेरणा शिक्षाविद सम्मान

hindi-bhashaa

जबलपुर (मप्र)। प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा हिंदी प्रचार-प्रसार की दिशा में श्रीमती दुर्गा तिवारी (छत्तीसगढ़) को शिक्षाविद सम्मान दिया गया है। संस्थापक कवि संगम त्रिपाठी ने बताया कि, डॉ. गुंडाल विजय कुमार, प्रदीप मिश्र, डॉ. हरेंद्र हर्ष के सतत प्रयासों से सभा हिंदी प्रचार का काम कर रही है। इसी तारतम्य में श्रीमती तिवारी को … Read more

ज्ञान का दीपक

सौ. निशा बुधे झा ‘निशामन’जयपुर (राजस्थान)*********************************************** ज्ञान का दीपक जलाओ,अंधकार को दूर भगाओसत्य की राह पर चलो,मन में सच्चाई जगाओ। अज्ञानी मनुष्य का जीवन,है जैसे रात का अंधेराज्ञान का प्रकाश मिल जाए,तो हो जाती दुनिया में सबेरा। विद्या का धन अनमोल है,इसे संचित कर लोज्ञान का सागर गहरा है,उसमें गोता लगा लो। आओ मिलकर प्रण … Read more

करता नशा विनाश

प्रो.डॉ. शरद नारायण खरेमंडला(मध्यप्रदेश)******************************************* करता नशा विनाश है, समझ लीजिए शाप।ख़ुद आमंत्रित कर रहे, आप आज अभिशाप॥ नशा बड़ी इक पीर है, लिए अनेकों रोग।फिर भी उसको भोगते, देखो मूरख लोग॥ नशा करे अवसान नित, जीवन का है अंत।फिर भी उससे हैं जुड़े, पढ़े-लिखे औ’ संत॥ मत खोना तुम ज़िन्दगी, जीवन सुख का योग।मदिरा, जर्दा … Read more

तकरार

श्रीमती देवंती देवीधनबाद (झारखंड)******************************************* प्रियतम, यदि बुलाया था मुझे प्यार से,तब क्यों! वक्त गुजार दिया तकरार से। ऊँचा महल, अटारी छोड़ कर आई थी,मैं तो सबसे नाता तोड़ कर आई थी। चहकती, तितली-सी उड़ती तुम्हारे पास,खुशियाँ देने के बदले, मन किया उदास। अब डरावनी लगती है मुझे चाँदनी रात,दिल टूटने वाली कर दी है तुमने … Read more

हमारे ७ शरीर, खुद को भी समय दीजिए

कपिल देव अग्रवालबड़ौदा (गुजरात)************************************* आध्यात्म और जीवन-भाग २… आगे चलते हैं तो पाते हैं कि, हमारे ऋषि-मुनियों ने मानव शरीर की तुलना ब्रम्हाण्ड से की है। जब यह वक्तव्य पढ़ा, तो इस बात ने मुझे झकझोर दिया था। इतना छोटा-सा शरीर और उससे लाखों, करोड़ों गुना बड़ा विशाल अगणित, अनंत, ब्रहम्मांड ? मानव शरीर की … Read more

भीषण गर्मी

सरोजिनी चौधरीजबलपुर (मध्यप्रदेश)************************************** जल रही धरा यहाँ,जल रहा है आसमाँताप का प्रकोप ये,दिखा रहा अलग जहाँ। वर्ष-वर्ष बढ़ रही,सोख पानी सब रहीकाट-काट पेड़ सब,हरीतिमा को हर रही। यह मानव का प्रयास है,जो नाशवान आज हैप्रकृति के साथ खेल ये,डरावना भविष्य है। चलो सभी सचेत हो,इधर ही सबका ध्यान हो।लगाओ नित्य वृक्ष एक,यह कार्य अनिवार्य हो॥

आषाढ़ की पहली बूँद…

ममता तिवारी ‘ममता’जांजगीर-चाम्पा(छत्तीसगढ़)******************************************** अब रोम-रोम भी सरस हुआ,है हरष रहा मन प्रान अहा…कर्णों पर ज्यों मधु बरस रही,किसका है यह शुभ गान अहा…! व्याकुल वसुधा ग्रीष्म ताप से,कब से थी बाट निहार रही…रंग उड़ा आँचल देह फटा,कहाँ मेघराज पुकार रही…।देता निर्मल आकाश पटल,भरा रहस्य सदृश भान अहा…! तडप उठा जी मेघराज का,प्यासी है मेरी वसुंधरा…देखो … Read more

बिटिया भी पाए शिक्षा

संजय वर्मा ‘दृष्टि’ मनावर(मध्यप्रदेश)**************************************** स्कूल की आया की,ये अभिलाषाबिटिया भी पाए शिक्षा,इसलिए की नौकरीस्कूल के द्वार खोलने की। वो खुद के अनपढ़ होने से,ज़िंदगी की गति कीरुकावटों को,अच्छी तरह से अबसमझ चुकी। स्कूल के द्वार खोले,आया नेरोजाना की तरह,आज द्वार खोलने कीबात ही कुछ और थी,बिटिया की शादी मेंमाँ खोल रही थी अब द्वार,ससुराल जाने का। … Read more

दिल के रिश्ते

ताराचन्द वर्मा ‘डाबला’अलवर(राजस्थान)*************************************** देखना एक दिन हम सब,रिश्तों को सिर्फ ये सोच कर खो देंगेकि वो मुझसे बात नहीं करता,तो ठीक है मैं भी नहीं करूँगा। जब तक अहंकार का त्याग नहीं होगा,रिश्तों में मिठास नहीं होगीऔर जब तक मिठास नहीं होगी,मुलाकात भी कोई खास नहीं होगी। बादल मंडराते बहुत हैं,मंडराने से कभी बरसात नहीं … Read more

नाता जोड़कर देखो इक बार

बोधन राम निषाद ‘राज’ कबीरधाम (छत्तीसगढ़)************************************************ श्री शिवाय नमस्तुभ्यम… शिव से नाता जोड़कर, देखो तो इक बार।भाग्य रहेंगे साथ फिर, स्वर्ग तुम्हारे द्वार शिव शंकर कैलाशपति, सुनियो श्री नटराज।शिवमय यह जीवन रहे, तुझे सौंपता आज॥ शिव पर हो विश्वास तो, मिलती अद्भुत शक्ति।कहे ‘विनायक’ आपसे, कर लो इसकी भक्ति॥ हे शिव शंकर पार्वती, करुणा के भण्डार।करे … Read more