नेट-चेट में लीन

डॉ.आशा आजाद ‘कृति’कोरबा (छत्तीसगढ़)**************************************** मोबाइल का दौर है, मनुज हुआ नित व्यस्त।नेट चेट में लीन है, तन से होता पस्त॥तन से होता पस्त, करे वह लापरवाही।पढ़ना नहीं किताब, करे वह नित कोताही॥व्यर्थ गँवाता वक्त, खोजता रहता फाइल।पुस्तक को बिसराय, आज का ये मोबाइल॥ शिक्षा के शुभ ध्येय को, भूले बालक आज।समय गँवाते नित दिखे, छोड़े … Read more

प्रकृति के साथ संतुलन की सीख हैं श्रीराम

ललित गर्ग दिल्ली************************************** रामनवमी विशेष… हिंदू धर्म में आस्था रखने वालों के लिए रामनवमी बहुत ही शुभ दिन होता है। सनातन शास्त्रों में निहित है कि, त्रेता युग में चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि पर भगवान श्रीराम का अवतरण हुआ था। धार्मिक मत है कि, सभी प्रकार के मांगलिक कार्य इस दिन … Read more

महाशक्ति है दिव्य

प्रो.डॉ. शरद नारायण खरेमंडला(मध्यप्रदेश)******************************************* रामनवमी विशेष… महाशक्ति है दिव्य, रामजी जो कहलाते।हर पल ही जो भव्य, भक्त जिनको हैं भाते॥प्रभुवर रखते ताप, सभी के दुख हैं हरते।महिमा का विस्तार,पुष्प गरिमा के झरते॥ महाशक्ति है दिव्य, रामजी की है माया।करना प्रभु उद्धार, बोझ यह नश्वर काया॥तुम तो दीनानाथ, तुम्हीं हो सबके स्वामी।मैं तो नित्य अबोध, दुर्गुणी, … Read more

आज मन विचलित हो उठा

कमलेश वर्मा ‘कोमल’अलवर (राजस्थान)************************************* मन आज क्यों ? विचलित हो उठा,रह-रह कर मन क्यों ? मचल उठा। न जाने क्यों ? लगता है कुछ ऐसा,जीवन बदल-सा गया हो जैसा। जब कमजोर होते हैं तो सब हमदर्दी जगा देते हैं,कुछ अच्छा करना भी चाहते हैं तो दिखावा करते हैं। उतार-चढ़ाव तो आते हैं जीवन में,ये दुनिया … Read more

१९ अप्रैल को विराट कवि सम्मेलन

hindi-bhashaa

बाड़मेर (राजस्थान)। अहिंसा के अवतार भगवान श्री महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक महोत्सव २१ अप्रैल को मनाया जाएगा। इसी कड़ी में बाड़मेर में जैन श्रीसंघ व भगवान श्री महावीर स्वामी जन्म कल्याणक महोत्सव समिति के तत्वावधान में त्रि-दिवसीय महोत्सव के तहत १९ अप्रैल को कवि सम्मेलन होगा। समिति से मिली जानकारी अनुसार प्रथम दिवस १९ … Read more

निराला सिंगापुर

हेमराज ठाकुरमंडी (हिमाचल प्रदेश)***************************************** सागर से सटा यह देश निराला, अनूठी यहाँ की व्यवस्था हैऊँची-ऊँची अटलियाँ हैं यहाँ की, फर्शित हर एक रस्ता है। ७३४.३ वर्ग किमी है दायरा इसका, ६० लाख आबादी हैभीड़-भाड़ कहीं नजर न आती, भोजन-पानी की न बर्बादी है। यह नगरी है व्यापार का केन्द्र, यूरेशिया की यह शहजादी हैधूल-मिट्टी कहीं … Read more

भोर हुई

दिनेश चन्द्र प्रसाद ‘दीनेश’कलकत्ता (पश्चिम बंगाल)******************************************* धीरे-धीरे रजनी चली गई,भोर हुई, तब ऊषा आई। मुर्गा बोलता है कुकड़ू कूं,रवि रश्मियाँ दिखने लगीं। कौआ बोलता काँव-काँव,पनिहारिन दिखे ठाँव-ठाँव। हो गई है अब तो भोर,पंछी भी करने लगे शोर। पूरब क्षितिज हुआ है लाल,चमक उठा धरती का भाल। स्वर्णिम छटा बिखर रही है,मानो प्रकृति सज-धज रही है। … Read more

स्कंदमाता-हर लेना सब पीर

प्रो.डॉ. शरद नारायण खरेमंडला(मध्यप्रदेश)******************************************* पंचम दिन स्कंद माँ, विनती करता आज।करो अनग्रह मातु तुम, पूरण हों सब काज॥ कमल समर्पित मातु है, केसर वाली खीर।केले का भी भोग है, हर लेना सब पीर॥ शिवा-शक्ति के मेल से, पाया है अस्तित्व।उग्र शेर के साथ में, सोह रहा व्यक्तित्व॥ पूरण करती कामना, माता तेरा ताप।असुर मारकर आपने, … Read more

सपना मेरा

डॉ. गायत्री शर्मा’प्रीत’इन्दौर (मध्यप्रदेश )******************************************* अक्सर देखा करती थी,क्या वह सपना मेरा सच होगा ?आखिर वह पल कब आएगा, प्रेममयी यह जग होगा। स्नेह की एक डोरी से बँधकर,आगे बढ़ते जाएंगेराह में जो आएँगें पत्थर, उनको हटाते जाएँगे। एक नयी-सी सुबह होगी,शाम सुहानी आएगी।अँधियारी काली रातें भी, रोशनी से भर जाएँगीं। एकसाथ हम सब रहते … Read more

हर ‘मत’ अतिमहत्वपूर्ण

गोवर्धन दास बिन्नाणी ‘राजा बाबू’बीकानेर(राजस्थान)********************************************* सभी जानते ही नहीं, मानते भी हैं कि, किसी भी तरह की प्रतियोगिता हो या चुनाव, वहाँ मतदान के माध्यम से निर्णय की स्थिति में पहुँचना सर्व हितकारी होता है। यानी १-१ मत अतिमहत्वपूर्ण होता है।मतदाता का १-१ मत कीमती होता है, इसलिए ही ‘हर मत मायने रखता है, बताया जाता … Read more