माँ स्कंदमाता

डॉ.राम कुमार झा ‘निकुंज’बेंगलुरु (कर्नाटक) ************************************************* नमन स्कंदमाता चरण, कार्तिक देव स्कन्द।गिरिजा नंदन हिय भजूॅं, खिले भक्ति मकरन्द॥ दुर्गा शक्ति पंचमी, महाशक्ति विकराल।महाप्रलय राक्षस दलन, स्कन्दमातु रण काल॥ पार्वती वृषवाहिनी, कार्तिकेय आधार।महाकाल बलधाम माँ, करे असुर संहार॥ पद्मासन गौरी मुदित, कदली फल नैवेद्य।बने मनुज आरोग्य जग, हो साफल्य अभेद्य॥ अभिलाषा पूरण सकल, स्कन्दमातु सम्पूज।करे आरती … Read more

प्रभु राम…

हरिहर सिंह चौहानइन्दौर (मध्यप्रदेश )************************************ प्रभु राम का अवतरण,हमारी आस्था व विश्वास का पक्षधर हैवह राम ही तो है जो कण- कण में है,वह राम ही तो है जो हमारे जीवन में हैंवह हमारे प्राण हैं,वह हमारे भगवान हैं। जग को मर्यादा का पाठ पढ़ाने,हम सभी को सही राह दिखानेकभी वह क्षत्रिय धर्म का पालन … Read more

जनहित ध्येय हो

डॉ.आशा आजाद ‘कृति’कोरबा (छत्तीसगढ़)**************************************** सच्चा मानुष है वही, सबको समझे एक।देश के उत्थान में, कर्म करे वह नेक॥कर्म करे वह, नेक देशहित, फर्ज निभाए।दीन-दुखी के, कष्ट हरे नित, समता लाए॥‘आशा’ कहती, जनहित गाए, बच्चा बच्चा।कभी न हारे, निडर मनुज ही, होता सच्चा॥ लेखन शैली नेक हो, जनहित की हो चाह।कवि की रचना ज्ञान दे, ऐसी … Read more

दादा-पोते का प्यार

डोली शाहहैलाकंदी (असम)************************************** मनाली जाकर हनीमून मनाने के बाद घर आकर रेनू बहुत खुश थी, पर अभी मेहंदी के रंग के कुछ महीने ही हुए थे कि, एक तरफ सासू माँ को पोता खिलाने का शौक तो सुमित को पापा बनने का शौक सताने लगा। सुमित के लाख चाहने के बाद भी वह खुद को … Read more

निदेशक डॉ. विकास दवे को मिलेगा भीष्म सिंह चौहान बाल साहित्य सम्मान

hindi-bhashaa

भोपाल (मप्र)। बाल कल्याण एवं बाल साहित्य शोध केंद्र ने बाल साहित्यकारों, बाल चिकित्सा एवं बाल प्रतिभा को देने वाले सम्मानों की घोषणा की है। इस कड़ी में साहित्य अकादमी मप्र के निदेशक व बाल साहित्यकार डॉ. विकास दवे को इस वर्ष डॉ. भीष्म सिंह चौहान बाल साहित्य सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।केंद्र के निदेशक … Read more

लोकतंत्र की दृढ़ता के लिए मतदान अनिवार्य

प्रो.डॉ. शरद नारायण खरेमंडला(मध्यप्रदेश)******************************************* ‘सबको करना चाहिए, निश्चित ही मतदान।लोकतंत्र मजबूत हो,बढ़े लोक की शान॥’मतदान नागरिकों को नागरिकता के महत्व का एहसास करने में भी मदद करता है। बहुत से लोग यह सोचते हुए मतदान नहीं करते कि, १ मत से कोई बदलाव नहीं होगा, लेकिन जैसा कि यह तथ्य है। एक राष्ट्र की राजनीतिक … Read more

सच्चा धन

सरोजिनी चौधरीजबलपुर (मध्यप्रदेश)************************************** सच्चे धन हैं सात हमारे,रखना इसका ध्यानकीमत इसकी समझ लीतो सदा बढ़े सम्मान। पहला मंत्र है दर्पण जैसा,‘मन’ अपना हो साफनहीं किसी की करो बुराईगलती कर दो माफ। ‘ज्ञान’ दूसरा मंत्र है भाई,अनुभव का आधारकैसी भी स्थिति आ जाए,निकल जाओगे पार। ‘झूठ’ कभी नहीं छिपने वाला,सत्य अगर है साथकभी नहीं कमजोर पड़ोगे,सिर … Read more

हमें बड़े पुनर्जागरण की जरूरत

डॉ. रजनीश शुक्लभोपाल (मप्र)******************************************** आइए, जानते हैं हमारे गुरुकुल कैसे बन्द हुए।इंग्लैंड में पहला विद्यालय १८११ में खुला, उस समय भारत में ७,३२,००० गुरुकुल थे।मैकाले का स्पष्ट कहना था कि, भारत को हमेशा-हमेशा के लिए अगर गुलाम बनाना है तो इसकी ‘देशी और सांस्कृतिक शिक्षा व्यवस्था’ को पूरी तरह से ध्वस्त करना होगा और उसकी … Read more

चुनाव:मूल्यों की स्थापना का दौर हो

ललित गर्ग दिल्ली************************************** लोकसभा चुनावों की सरगर्मियां उग्र से उग्रतर होती जा रही है। पहली बार भ्रष्टाचार चुनावी मुद्दा बन रहा है, कुछ भ्रष्टाचार मिटाने की बात कर रहे हैं तो कुछ भ्रष्टाचारियों को बचाने की बात कर रहे हैं। मुसलमान मतों की राजनीति करने वाले दल अपने घोषणा-पत्र में उनके कल्याण की कोई बात … Read more

अनुरोध

रश्मि लहरलखनऊ (उत्तर प्रदेश)************************************************** कभी अकस्मात्,निष्प्राण हो जाएगीमेरी देह!एक दीर्घ नि:श्वास लेकर,स्थान बदल लेंगे सपनेबस दिखावा करतेमिलेंगे,कुछ विषैले ‘अपने!’ उन तथाकथित अपनों के संग,न करना मुझे निर्वस्त्रन छूने देना उन्हें,मेरा कोई अंग। सुनो बच्चों!,यदि अकस्मात्मौन हो जाऊॅंगी मैं,तो विकल होकरमुझे पुकारने लगेगा,मेरी आहट को टटोलतामेरे पाॅंवों की छुवन पर थिरकता,मेरा ऑंगन! सुनो बच्चों!,मुझे मत ले … Read more