माँ शारदे, ऐसा वर दो

राजबाला शर्मा ‘दीप’अजमेर(राजस्थान)******************************************* आया मनभावन वसंत… अज्ञानता को दूर हटा कर,जग में ज्ञान का दीप जलाएँसद्भावों की राह चुनें हम, मानवता का पाठ पढ़ाएँ।माँ वरप्रदायिनी, ऐसा वर दो… मिल-जुल कर सब पेड़ लगाएँ,धरा को सुंदर-स्वच्छ बनाएँप्रदूषण न रहे कहीं भी, हरियाली चहुँ-दिशि फैलाएँ।माँ भारती, ऐसा वर दो… लड़ाई-झगड़ा नहीं करें हम,द्वैष-ईर्ष्या दूर भगाएँ।खुशियों से चहके … Read more

अपने मन-मस्तिष्क को जागृत रखें

गोवर्धन दास बिन्नाणी ‘राजा बाबू’बीकानेर(राजस्थान)********************************************* आया मनभावन वसंत…. २-४ दिन से मुम्बई वाले भवन-समूह के बगीचे में दोस्तों के बीच यही चर्चा रही कि, पतझड़ ही अभी तक शुरू नहीं हुआ है और बसन्त पंचमी नजदीक आ रही है, जबकि बसन्त पंचमी तक वन-उपवन, बाग-बगीचों में लताएं नए-नए लाल-हरे कोमल पत्तों से ही नहीं, बल्कि नाना … Read more

वसंत की बयार

अजय जैन ‘विकल्प’इंदौर(मध्यप्रदेश)****************************************** ऋतुराज,फिर आयामन को लुभाता,फूल खिलेमनभावन। मन,अपना झूमेलपक लूँ ख़ुशी,छूटे नहींसाथ। प्रेम,हास-उल्लासहर कोई गुलज़ार,मौसम हसींमनमोहन। यादें,खजाना खुलास्मृति ढेर सारी,हमराह कौन ?आज। नवयौवन,खिला चेहरावसंत की बयार,उड़ना चाहेप्यार। तितलियाँ,लुभाती रंगीनप्रकृति की चित्रकारी,बड़ी हसीनमनमोहिनी। धरा,महक उठीओढ़ी पीली चादर,किसान चहकेजनउत्सव। कोयल,बनी कोकिलापंछी झूमे डाल,करें सुस्वागतमसबका। अभिलाषा,माँ शारदेकृपा बनी रहे,वर मिलेंअनेक। बाँसुरी,मन मोहतीछिड़ी सुरीली तान,इठलाए गोरियाचहके॥

वसंत की सुवास

सुश्री अंजुमन मंसूरी ‘आरज़ू’छिंदवाड़ा (मध्य प्रदेश)****************************************** रश्मि चाय-नाश्ते के साथ, जब बैठक में आई, तो देखा पतिदेव गाजर कीस रहे हैं। उसके चेहरे पर हल्की-सी मुस्कान तैर गई। उसने उनकी और ट्रे बढ़ाई व स्वयं भी चाय की चुस्कियाँ लेते हुए अतीत के गलियारों में विचरने लगी। केंद्रीय विद्यालय में उसका पहला दिन था। क्या … Read more

गुलज़ार प्रेम

डॉ.राम कुमार झा ‘निकुंज’बेंगलुरु (कर्नाटक) ************************************************* संदीप मुदित आलोकित मन, ऋतुराज मीत मनमोहन हैगुलज़ार प्रेम गुंजार विहग, नीलाम्बर रवि आरोहण है। उल्लास हास मधुमास महक, किसलय नव पादप कोमल हैदिल भाव मधुर अपनापन मन,मानो स्नेहिल नव कोपल है। अनमोल मोल रति प्रेम लसित, मानो जीवन प्रेमांगन हैनि:स्वार्थ सार्थ सम पार्थ प्रेम, उद्गार हार हिय प्रांगण … Read more

ज़िंदगी का सफ़र

तृप्ति तोमर `तृष्णा`भोपाल (मध्यप्रदेश) **************************************** ज़िंदगी का फलसफा यूँ ही चलता रहा,कोई आया तो कोई आकर जाता रहा। कुछ वक्त ठहरा तो कुछ वक्त जाता रहा,तो कोई कहीं टकरा कर संभालता रहा। इस सफ़र के मंजर से कोई वाकिफ तो कोई अनजान रहा,कोई साथ खुशी के झूमा तो कोई परेशान रहा। कभी धरती गीली तो कभी … Read more

आत्मानुशासन तस्वीर

दुर्गेश कुमार मेघवाल ‘डी.कुमार ‘अजस्र’बूंदी (राजस्थान)************************************************** किनारे तोड़कर बहती नदियाँ,कब, किसको, भाती हैं ?पानी अपना गुदला कर वो,प्यास बुझा कहाँ पाती है ?‘अजस्र’ मान और मर्यादा तो,आत्मानुशासन तस्वीर-स्वतंत्रता, उच्छृंखलता बनकर तो,आफ़त खुद पर ही गिराती है॥ परिचय–आप लेखन क्षेत्र में डी.कुमार’अजस्र’ के नाम से पहचाने जाते हैं। दुर्गेश कुमार मेघवाल की जन्मतिथि-१७ मई १९७७ तथा … Read more

गोष्ठी में बही कविता की रसधार

hindi-bhashaa

जबलपुर (मप्र)। संस्था सशक्त हस्ताक्षर की २२वीं कवि गोष्ठी श्री जानकी रमण महाविद्यालय में सानंद हुई। इस गोष्ठी में कवियों ने काव्य की खूब धारा बहाई।प्रारम्भ में संस्थापक गणेश श्रीवास्तव ने अपनी वाणी से सभी अतिथियों का स्वागत किया। मुख्य अतिथि महामहोपाध्याय आचार्य डॉ. हरिशंकर दुबे रहे। अध्यक्षता डॉ. छाया सिंह ने की, तो विशिष्ट … Read more

हिन्दी विभाग द्वारा राष्ट्रीय संगोष्ठी, जुड़ने का आग्रह

hindi-bhashaa

दिल्ली। अत्यंत प्रसन्नता है कि, हिंदी विभाग, रामानुजन महाविद्यालय (दिल्ली विश्वविद्यालय) और केंद्रीय हिंदी निदेशालय (नई दिल्ली) के संयुक्त तत्वावधान में ‘भारतीय ज्ञान परम्परा:सम-सामयिक संदर्भ’ विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन १-२ मार्च को किया जा रहा है। इस संगोष्ठी में भाग लेने के लिए पंजीयन द्वारा सभी सादर आमंत्रित हैं। इस संगोष्ठी में विषय … Read more

माँ सरस्वती आए अगर द्वारे…

डॉ. श्राबनी चक्रवर्तीबिलासपुर (छतीसगढ़)************************************************* आया मनभावन बसंत… माँ सरस्वती आए अगर आज मेरे द्वारे,जान लूंगी कहाँ मिलेगा ज्ञान गंगा तीरे। इतने लोग बोलेंगे जब नए-नए स्वर में,पिरो देना आप सबको प्रेम की माला जपने। कंचन हुआ सूरज बाग पुष्पित हो उठे,कोकिल कूक उठी, आम्र के बौर महके, स्वर्ण कुसुम खिल उठे, मधु रस बरसे,आपने सबमें … Read more