कुल पृष्ठ दर्शन : 149

`कल्पेश` को मिला `स्वामी विवेकानंद राष्ट्रीय युवा रत्न सम्मान-२०२०`

प्रयागराज(उत्तरप्रदेश)l

१९ जनवरी को स्वर्ण भारत परिवार ट्रस्ट द्वारा माँ गंगा और यमुना की कल-कल बहती पावन धारा के मध्य माँ गंगा सेना शिविर(प्रयागराज) में राष्ट्रीय युवा संसद का आयोजन किया गया। साहित्यकार रिखबचन्द राँका ‘कल्पेश’ को इस अवसर पर कार्यक्रम के अध्यक्ष योग गुरू आनन्द गिरी जी महाराज ने उल्लेखनीय कार्य करने के लिए `स्वामी विवेकानंद राष्ट्रीय युवा रत्न सम्मान-२०२०` से सम्मानित कियाl
इस समारोह में भारत के चयनित युवा सम्मिलित हुए। कार्यक्रम का आगाज युवाओं के मार्गदर्शक स्वामी आनन्दगिरी जी महाराज के करकमलों व अनेक संतों के सानिध्य तथा ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष पीयूष पण्डित की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ। सम्पूर्ण भारत से विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली ५१ विलक्षण प्रतिभाओं को इसमें सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कल्याण संस्था परिषद राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष व बोली विकास कार्यक्रम के अधीक्षक रिखबचन्द राँका ‘कल्पेश'(जयपुर) को आनन्द गिरी जी महाराज व मुख्यातिथि इलाहाबाद के आईजी के.पी. सिंह द्वारा साहित्य,शिक्षा व समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए `स्वामी विवेकानंद राष्ट्रीय युवा रत्न सम्मान-२०२०` से नवाजा गया । इस अवसर पर देश-विदेश से आए शिक्षक,समाजसेवक तथा साहित्यिक सखा वेदप्रकाश,वेदांत अनुज शुक्ल आदि उपस्थित थे।
ज्ञात हो कि हिंदीभाषा डॉट कॉम(www.hindibhashaa.com) के वरिष्ठ रचनाशिल्पी श्री राँका को अब तक विभिन्न क्षेत्रों में कई राष्ट्रीय-अन्तराष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है। इस उपलब्धि पर श्री राँका के मित्रगणों-प्रशंसकों ने शुभकामनाएँ व्यक्त की हैंl

Leave a Reply