कुल पृष्ठ दर्शन : 264

You are currently viewing अ.भा. ‘अग्निशिखा गौरव’ से ४७ लोगों का सन्मान १६ मार्च को

अ.भा. ‘अग्निशिखा गौरव’ से ४७ लोगों का सन्मान १६ मार्च को

मुंबई(महाराष्ट्र)।

अखिल भारतीय अग्निशिखा मंच द्वारा १६ मार्च २०२० को सानपाडा में सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा है। इसमें अनेक महिलाओं को उनके विशिष्ट कार्यों को देखते हुए ‘अग्निशिखा गौरव’ सम्मान दिया जाएगा। कुछ पुरुषों को भी सम्मानित किया जाएगा। समारोह के मुख्य अतिथि गणेश नाईक (आमदार)रहेंगे।
संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती अलका पांडे ने बताया कि,२ सत्र के इस समारोह में प्रथम सत्र में डॉ. शिवदत्त शुक्ल स्मृति सम्मान में साहित्य भूषण सम्मान डॉ. रामनयन दुबे और चित्रा देसाई को दिया जाएगा,तथा उनके व्यक्तिव व कृतित्व पर चर्चा होगी। होटल हायवेव्यू में इस समारोह के दूसरे सत्र में भारत के विभिन्न प्रांत से आई महिलाओं को ‘अग्निशिखा गौरव’ सम्मान एवं कुछ पुरुषों को भी सम्मानित किया जाएगा। आपने बताया कि,समारोह में विशिष्ट अतिथि मंदाताई म्हात्रे(आमदार) एवं समारोह अध्यक्ष श्रीमती अंलक्रीत रांठौर रहेंगे। विशेष अतिथि डॉ. पाटनकर,डॉ. अशोक मेहरा(उद्योगपति), श्रीमती निशा सिंह (भाजपा),श्रीमती कल्पना नाईक,श्रीमती कल्याणी नाईक,श्रीमती सायली शिंदे (नगरसेवक),शिवकुमार शर्मा (पूर्व आयुक्त-आयकर) और श्रीमती ऊषा दत्त(समाजसेवी)की उपस्थिति में यह समारोह होगा। इसके अन्तर्गत ‘अग्निशिखा गौरव’ सम्मान मूर्ति के लिए सौ. सुनीता राजेश पलोड(समाजसेविका,महाराष्ट्र)को चुना गया है। ‘अग्निशिखा नारी गौरव’ सम्मान में अशोक तिवारी (गीतकार-गुजरात) ,अग्निशिखा साहित्य गौरव सम्मान २०२० में डॉ. जमील अहमद शाद मवाना(पत्रकार व गीतकार)अग्निशिखा शब्द साधना सम्मान, डॉ. देवी दीन अविनाशी(गीतकार-उत्तरप्रदेश) सहित अग्निशिखा छंद सारथी सम्मान जयश्री श्रीवास्तव(प्रयागराज)एवं अग्निशिखा शब्द साधक सम्मान से डॉ. विजय महादेव गाड़े(महाराष्ट्र) को सम्मानित किया जाएगा।
श्रीमती पांडे ने बताया कि,अग्निशिखा शब्द साधक सम्मान के लिए डॉ. प्रवीण कुमार चौगुले(महाराष्ट्र),सौ. सुप्रिया सुनील चव्हाण (शिक्षिका-महाराष्ट्र),अग्निशिखा गार्गी सम्मान से मीना शिंदे(व्यवसायी-महाराष्ट्र)तथा अग्निशिखा अरुणोदय प्रतिभा सम्मान से प्रो. डॉ. दिवाकर दिनेश गौड़(गुजरात) को अभिनंदित किया जाएगा।
अध्यक्ष डॉ. पाण्डेय ने बताया कि ३१७ प्रविष्टियाँ आई थी,जिसमें से निर्णायक मंडल में शामिल डॉ. अनामिका अवस्थी,डॉ. अंजना बाजपेई,अश्विन पाण्डेय ने कुशलतापूर्वक चुनाव किया है। आपके अनुसार पहले सत्र में प्रमुख वक्ता पवन तिवारी (युवा साहित्यकार) होंगे,जबकि अध्यक्ष हरीश पाठक(वरिष्ठ साहित्यकार) एवं मुख्य अतिथि श्रीमती वंदना शर्मा (विभागाध्यक्ष-हिंदी विभाग-एसएनडीटी महिला विद्यालय)होंगी।

Leave a Reply