कुल पृष्ठ दर्शन : 2206

You are currently viewing जाने-माने साहित्यकारों ने किया एक से बढ़कर एक रचनाओं का पाठ

जाने-माने साहित्यकारों ने किया एक से बढ़कर एक रचनाओं का पाठ

आगरा (उप्र)।

साहित्यिक संस्था उद्‌गार काव्य मंच (आगरा) ने नियमित साहित्यिक कार्यक्रम का आयोजन एच.आई.जी. कॉलोनी (संजय प्लेस) में भव्य रूप से किया। कार्यक्रम में शहरभर के जाने-माने साहित्यकारों ने एक से बढ़कर एक रचनाओं का पाठ किया।

इस कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध गीतकार परमानंद शर्मा, रामेंद्र शर्मा ‘रवि’, हरेंद्र नरवार तथा मातृ शक्ति के रूप में अलका अग्रवाल और रेखा गौतम की उपस्थिति रही। कार्यक्रम मे डॉ. उदयवीर सिंह ने अपनी प्रेरक कविताओं का पाठ किया। परमानंद शर्मा ने माँ सरस्वती जी की वंदना पढ़कर कार्यक्रम की शुरुआत की। संचालन संस्थाध्यक्ष प्रकाश गुप्ता ‘बेबाक’ ने किया।