कुल पृष्ठ दर्शन : 288

You are currently viewing सम्मान संग कृति लोकार्पित समाचार में देना

सम्मान संग कृति लोकार्पित समाचार में देना

कन्नौज (उप्र)।

मकर संक्रान्ति के पावन पर्व पर चौधरी चंदन सिंह महाविद्यालय (कन्नौज) में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें विभिन्न क्षेत्रों और विधाओं की उत्कृष्ट प्रतिभाओं व समाज सेवियों को सम्मानित किया गया। इसमें साहित्य के क्षेत्र में अजीत कुमार राय को कन्नौज रत्न अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में श्री राय की आलोचना कृति ‘नई सदी की हिन्दी कविता का दृष्टि बोध’ का लोकार्पण भी हुआ। कार्यक्रम के अध्यक्ष वरिष्ठ कवि डॉ. सुशील राकेश थे और मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त अपर जिला जज महेन्द्र पाल सिंह रहे। विशिष्ट अतिथि मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वय श्री द्विवेदी और अवधेश प्रताप सिंह की उपस्थिति में संचालन अमरनाथ दुबे ने किया। महाविद्यालय के प्रबन्धक नवाब सिंह यादव ने धन्यवाद ज्ञापित किया।