कुल पृष्ठ दर्शन : 323

You are currently viewing विद्वत परिषद् ने किया आलेख लेखन हेतु निवेदन

विद्वत परिषद् ने किया आलेख लेखन हेतु निवेदन

अधिवेशन…

नैनागिरि (मप्र)।

जैन तीर्थ नैनागिरि में परम पूज्य गणाचार्य श्री विरागसागर जी मुनिराज तथा विशाल संघ के सान्निध्य में श्री अखिल भारतवर्षीय दिगम्बर जैन विद्वत परिषद् का वार्षिक अधिवेशन हुआ। अध्यक्षता परिषद् के अध्यक्ष प्रो. भागचन्द्र जैन ‘भास्कर’
(नागपुर) ने की। इसमें अलग- अलग विषयों पर विद्वानों से आलेख लेखन हेतु निवेदन किया जाना तय किया गया है।
इसमें विभिन्न प्रदेशों से अनेक विद्वान सम्मिलित हुए और ४ प्रस्ताव पारित किए गए। न्यायमूर्ति विमला जैन मुख्य अतिथि और नैनागिरि क्षेत्र के महामंत्री देवेन्द्र लुहारी को विशिष्ट अतिथि बनाया गया। सुरेश जैन के स्वागत भाषण के पश्चात् समागत विद्वानों का सम्मान किया गया। परिषद् के महामंत्री डॉ. महेन्द्रकुमार जैन ‘मनुज’ (इन्दौर) ने परिषद् का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। संयुक्त मंत्री प्रतिष्ठाचार्य पं. उदयचन्द्र शास्त्री, डॉ. हरिश्चन्द्र जैन, पं. मनीष विद्यार्थी, पं. दिनेश कुमार जैन शास्त्री, उपमंत्री पं. सुनील जैन ‘सुधाकर’ और विमला जैन आदि ने कई बिंदुओं पर प्रकाश डाला। सुरेश जैन ने प्रस्ताव रखा कि ‘नैनागिरि क्षेत्र का ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक महत्व’ समेकित विषय के अन्तर्गत अलग-अलग विषयों पर विद्वानों से आलेख लेखन हेतु निवेदन किया जाएगा, साथ में २ पुस्तक प्रेषित कर दी जाएंगी। मानदेय के अतिरिक्त उच्च स्तरीय आलेखों को पुरस्कृत किया जाएगा। किसी विशिष्ट आयोजन के समय संगोष्ठी में आलेख वाचन हेतु विद्वानों को आमंत्रित किया जाएगा।

संचालन-संयोजन महामंत्री डॉ. ‘मनुज’ ने किया। क्षेत्र के मंत्री राजेश ‘रागी’ ने धन्यवाद ज्ञापन किया।