कुल पृष्ठ दर्शन : 311

You are currently viewing स्थापना दिवस पर हुई शानदार रचनाओं की प्रस्तुति

स्थापना दिवस पर हुई शानदार रचनाओं की प्रस्तुति

मुम्बई (महाराष्ट्र)।

सामाजिक साहित्यिक जागरुकता मंच का ३० वां स्थापना दिवस २१ जुलाई की सायं से रात्रि तक गूगल मीट पर आयोजित किया गया। इसमें लगभग ६७ लोगों की उपस्थिति रही और ४६ रचना मनीषियों ने अपनी कविताएं प्रस्तुत की।
इस आयोजन की अध्यक्षता प्रसिद्ध साहित्यकार और ग़ज़लकार डॉ. सागर त्रिपाठी (मुम्बई) ने की। प्रमुख अतिथि प्रयागराज से आध्यात्मिक योग गुरु अर्जुन धर द्विवेदी उपस्थित रहे। आरम्भ में नोएडा से रश्मि कमल ने माँ सरस्वती वंदना करके मंच पर माँ सरस्वती को आह्वाहित किया। इस गोष्ठी में कलकत्ता, झारखंड, दिल्ली और मध्यप्रदेश आदि से भी अनेक मनीषियों ने अपनी उपस्थिति से सभी को अभिभूत कर दिया। सभी का स्वागत संस्था के अध्यक्ष भोलानाथ तिवारी ने किया।

मंच के सचिव डॉ. कृपाशंकर मिश्र ने संस्था के उद्देश्य और प्रगति पर प्रकाश डाला। प्रमुख अतिथि और अध्यक्ष ने रचनाओं के साथ संबोधन दिया। संस्था ने सभी सहभागियों को सम्मान पत्र देकर सम्मान किया। डॉ. उमेशचंद्र शुक्ल ने अपना सुन्दरतम मंच संचालन किया। संस्था के संस्थापक संजय सिंह ‘चंदन’ ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया।