कुल पृष्ठ दर्शन : 29

You are currently viewing बेहतरीन काव्य गोष्ठी ने रंग जमाया, पुस्तकें विमोचित
Oplus_16908288

बेहतरीन काव्य गोष्ठी ने रंग जमाया, पुस्तकें विमोचित

धनबाद (झारखंड)।

कोयला नगर स्थित बी.सी.सी. एल अतिथि गृह में रविवार की शाम को साहित्योदय संस्था द्वारा काव्य गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें देश के जाने-माने ग़ज़लकार राजपाल यादव ‘राज’ (गुड़गांव) मुख्य अतिथि रहे।
इस गोष्ठी का आयोजन संस्था की जिलाध्यक्ष रिंकू दुबे ‘वैष्णवी’ ने किया। अध्यक्षता प्रमिलाश्री तिवारी एवं आचार्य संजय सिंह ‘चंदन’ ने संयुक्त रूप से की। मुख्य अतिथि को ‘वैष्णवी’ ने अंग वस्त्र एवं ‘चंदन’ ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।विशेष अतिथि बी.सी.सी.एल. मुख्यालय के जनसंपर्क व राजभाषा विभाग के विभागाध्यक्ष उदयवीर सिंह का भी स्वागत किया गया। सरस्वती वंदना से साहित्यकार डॉ. संगीता नाथ ने आगाज किया। तत्पश्चात सभी कवियों ने अपनी धमाकेदार ग़ज़ल और काव्य से समां बांध दिया।
मुख्य अतिथि की ग़ज़लों को खूब सराहा गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने ‘वैष्णवी’, सरिता पांडेय व डॉ. संगीता नाथ की पुस्तक का विमोचन भी किया।
गोष्ठी में प्रमिलाश्री तिवारी, ‘चंदन’, ग़ज़लकारा डॉ. नाथ, उदय वीर सिंह, ‘वैष्णवी’ व प्रीति कर्ण आदि ने एक से बढ़कर एक देशभक्ति और बरसात की रचनाएँ परोस कर बेहतरीन प्रस्तुति दी।

संचालन ग़ज़लकार अनंत महेंद्र ने किया। डॉ. नाथ ने सभी का आभार व्यक्त किया।