ग़ज़ल संग्रह ‘हम लिखें ज़िन्दगी ज़िन्दगी’ लोकार्पित

hindi-bhashaa

पुणे (महाराष्ट्र)। ग़ज़लकार सुभाष पाठक ‘ज़िया’ के तीसरे ग़ज़ल संग्रह ‘हम लिखें ज़िन्दगी ज़िन्दगी’ का लोकार्पण पुणे में हिन्दी आन्दोलन परिवार की ओर से हुआ। पुस्तक विमोचन के लिए प्रसिद्ध सिने संगीतकार डॉ. अश्वनी कुमार, परिवार के अध्यक्ष संजय भारद्वाज एवं व गणमान्य साहित्यकारगण उपस्थित हुए। आपने इसके लिए सभी का आभार व्यक्त किया है।

बाल कविता संकलन:रचनाएँ १५ जनवरी तक भी स्वीकार्य

hindi-bhashaa

गाजियाबाद (उप्र)। निःशुल्क बाल कविता संकलन के लिए रचनाएँ अब १५ जनवरी तक भी स्वीकार्य की जाएंगी। यह नाम, शहर के नाम तथा स्वयं की तस्वीर के साथ सम्पादक के नम्बर पर वाट्स एप्प करना होंगी। सम्पादक सन्ध्या गोयल ‘सुगम्या’ (७२१७८३५२५७) ने बताया कि, हमारे पास कुछ महापुरुषों पर अनेक रचनाएँ आई हैं। अतः हमें … Read more

काशी में २१ जनवरी को `श्रीराममय एक शाम’ संग कवि सम्मेलन

hindi-bhashaa

अयोध्या (उप्र)। श्रीराम जन्मभूमि में श्रीराम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा समारोह की पूर्व संध्या पर सर्वदलीय गौ रक्षा मंच एवं काशी सेवा समिति द्वारा २१ जनवरी को ‘श्रीराममय एक शाम’ कार्यक्रम संग कवि सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर हिन्दी साहित्य शिरोमणि व विद्या वाचस्पति विशेष मानद सम्मान एवं अभिनन्दन समारोह में मुख्य अतिथि विक्रमशिला हिन्दी … Read more

साहित्य की छाँव प्रदान किया करते थे डॉ. शंकरदयाल

hindi-bhashaa

पटना (बिहार)। मैंने तुम्हें देखा था, अभी यहीं ठहाकों के बीच, पर अचानक कहाँ गुम हो गये तुम। डॉ. शंकर दयाल सिंह राजनीति की धूप में अपना जीवन बिताते हुए भी साहित्यकारों, कवियों, कलाकारों के लिए साहित्य की छाँव प्रदान किया करते थे।कदमकुआँ स्थित बिहार हिन्दी साहित्य सम्मेलन में संस्था ‘साहित्यकुंज’ द्वारा आयोजित डॉ. शंकरदयाल … Read more

‘बदलते परिवेश में हिन्दी ग़ज़ल’ लोकार्पित

hindi-bhashaa

मुजफ्फरपुर (उप्र)। जीरोमाईल स्थित आँच साहित्यिक पत्रिका के कार्यालय में मंच साहित्यगाथा के अंतर्गत डॉ. भावना की तीसरी आलोचना पुस्तक ‘बदलते परिवेश में हिन्दी ग़ज़ल’ का लोकार्पण हुआ। शुरुआत दीप प्रज्वलन तथा हेमा सिंह द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना से हुई।इस अवसर पर डॉ. भावना ने आगत अतिथियों का अभिनंदन करते हुए पुस्तक के बारे में … Read more

इतिहास में अपनी भूमिका दर्ज करता पश्चिम बंगाल का राष्ट्रीय लघुकथा उत्सव

hindi-bhashaa

कोलकाता (पश्चिम बंगाल)। यूँ तो भले बंगाल की राजधानी कलकत्ता है, लेकिन साहित्य, संस्कृति की गंगा का प्रवाह यहाँ सालभर होता रहता है। दिसम्बर का महीना पूरे उफ़ान पर होता है, इसीलिए तो इसे पूरे देश की सांस्कृतिक राजधानी होने का गौरव प्राप्त है। उसी उफ़ान में इस साल पहली बार पश्चिम बंगाल के सूचना … Read more

नई ऊर्जा और नए संकल्प का वर्ष-सिद्धेश्वर

hindi-bhashaa

पटना (बिहार)। हर बार की तरह देखते-देखते पुराने साल की स्मृतियाँ शेष रह गई और हमारे जीवन में नए साल ने दस्तक दे दी नई उमंग, नई कल्पना, नई भावना और नए संकल्प के साथ। मन की निराशाओं का मत बन तू संगी-साथी/विश्वास को अपने कंधे पर लादा है लाखों ने।भारतीय युवा साहित्यकार परिषद् के … Read more

सम्मान में रखी प्रबुद्ध साहित्यकारों ने कवि गोष्ठी

hindi-bhashaa

जयपुर (राजस्थान)। नेपाल से साहित्यकार डॉ. देवी पंथी एवं उनकी धर्मपत्नी डॉ. राधिका पंथी ३१ दिसम्बर को जयपुर आए। उनके सम्मान में प्रबुद्ध साहित्यकारों ने कवि गोष्ठी रखी, जिसका प्रारंभ राव शिवराज पाल सिंह ने अपनी रचना से किया। कार्यक्रम में २० गीतकारों ने भाग लिया, जिन्हें श्रोताओं द्वारा खूब सराहा गया। अतिथियों द्वारा पोखराल … Read more

‘सेवक साहित्य श्री सम्मान’ से डॉ.अनुज प्रभात सम्मानित

वाराणसी (उप्र)। काशी विश्वनाथ नगरी में २५ दिसम्बर को साहित्य संघ (वाराणसी) के ३२ वें अधिवेशन में सुप्रसिद्ध साहित्यकार डॉ.अनुज प्रभात को ‘सेवक साहित्य श्री’ सम्मान दिया गया। अंग-वस्र और स्मृति चिन्ह आदि से आपका सम्मान किया गया। इस समारोह का आयोजन सोच-विचार पत्रिका समूह के सम्पादक नरेंद्रनाथ मिश्र के संयोजन में संघ द्वारा ‘भारत … Read more

‘एक शाम कविताओं के नाम’ से खूब लुभाया

hindi-bhashaa

कोलकाता (पश्चिम बंगाल)। भारतीय भाषा परिषद् एवं वाराही के संयुक्त तत्वावधान में एक विराट कवि सम्मेलन का आयोजन भारतीय भाषा परिषद् के सभागार में किया गया। इसमें कोलकाता के दिग्गज कलमकारों ने कलम का भरपूर जादू बिखेरा । परिषद् की अध्यक्ष डॉ. कुसुम खेमानी की अध्यक्षता में यह हुआ।इस कार्यक्रम में समन्वयक आशीष झुनझुनवाला एवं … Read more