श्रीमती सिन्हा की स्मृति में हुई स्पर्धा

हरियाणा। राष्ट्रीय आंचलिक साहित्य संस्थान द्वारा श्रीमती कमला सिन्हा की स्मृति में अखिल भारतीय साहित्यिक प्रतियोगिता आयोजित की गई। संस्था के राष्ट्रीय महासचिव रूपेश कुमार ने बताया कि,श्रीमती सिन्हा के प्रथम स्मृति दिवस पर आयोजित इस प्रतियोगिता में सभी प्रांतों से साहित्यकारों ने भाग लिया। सभी की रचनाएँ काबिले तारीफ थी। गरिमा विनीत भाटिया,डॉ. महताब … Read more

‘माँ’ पर सुनाई सुंदर रचनाएँ

इंदौर (मप्र)। ईश्वर द्वारा बनाई गई श्रेष्ठ कृति है माँ। माँ ईश्वर का ही दूसरा रूप है। माँ से ही मानव का अस्तित्व है। माँ शब्द में पूरी कायनात समाई है।‘मातृ दिवस’ पर संस्था ‘अखंड संडे’ द्वारा आयोजित अमृतांजलि काव्यगोष्ठी में कवियों ने माँ के प्रति अपनी भावनाओं की अभिव्यक्ति को शब्दों में पिरोकर ऐसी … Read more

साहित्यकार अनिता मंदिलवार ‘सपना’ को ‘इंडियन आर्टिस्ट अवार्ड २०२१

अंबिकापुर-सरगुजा(छतीसगढ़)। साहित्यकार अनिता मंदिलवार ‘सपना’ को सागर कला भवन, एस बी सागर इन्स्टीट्यूट आफ आर्ट उप्र एवं रिया जनसेवा एवं शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान द्वारा ‘इंडियन आर्टिस्ट अवार्ड २०२१’ से ७ मई को भारतीय कला दिवस के अवसर पर सम्मानित किया जाएगा। यह अवार्ड उत्कृष्ट रचना के लिए दिया गया है।‘सपना’ की इस उपलब्धि पर इन्हें … Read more

प्रोत्साहन के साथ मार्गदर्शन का भी कार्य करती हैं समीक्षाएं

लोकार्पण…. इंदौर(मप्र)। समीक्षा वास्तव में दर्पण का कार्य करती है,बशर्ते उस पर निकटता की धूल न हो। समीक्षाएं प्रोत्साहन के साथ मार्गदर्शन का भी कार्य करती हैं।यह बात वरिष्ठ साहित्यकार हरेराम वाजपेयी ने शासकीय श्री अहिल्या केन्द्रीय पुस्तकालय एवं हिन्दी परिवार इन्दौर के संयुक्त तत्वावधान में ऑनलाइन आयोजित मासिक बैठक पाठक संसद में ख्यात कवि … Read more

वरिष्ठ कहानीकार प्रभु जोशी का निधन

इंदौर (मप्र)। वरिष्ठ कहानीकार व चित्रकार प्रभु जोशी का मंगलवार को निधन हो गया। आपने संपादकीय तथा रूपक पृष्ठों का वर्षों तक संपादन किया,तो पत्र-पत्रिकाओं में हिंदी-अंग्रेजी में कहानियों-लेखों का प्रकाशन भी हुआ। मप्र साहित्य परिषद से कथा-कहानी के लिए अखिल भारतीय सम्मान प्राप्त श्री जोशी को कोरोना ने संक्रमित किया था। दूरदर्शन इंदौर में … Read more

विश्व पुस्तक दिवस स्पर्धा में सुखमिला अग्रवाल ‘भूमिजा’ व सुरेंद्र सिंह राजपूत ‘हमसफर’ बने विजेता

इंदौर(मप्र)। अच्छे सृजन एवं मातृभाषा हिंदी को सम्मान देने की कड़ी में हिंदीभाषा डॉट कॉम परिवार ने ‘विश्व पुस्तक दिवस’ विषय पर स्पर्धा आयोजित की। इस महती विषय पर सुंदर सृजन करके पद्य वर्ग में सुखमिला अग्रवाल ‘भूमिजा’ एवं सुरेंद्र सिंह राजपूत ने ‘हमसफर’ ने गद्य वर्ग में पहला विजेता बनने का सुयश पाया है।यह … Read more

भारतीय भाषाओं के भीष्म प्रो. कृष्ण कुमार गोस्वामी का प्रयाण…

दिल्ली। भारतीय भाषाओं के भीष्म प्रो. कृष्ण कुमार गोस्वामी का प्रयाण हो गया। उनके निधन से हिंदी भाषा विज्ञान तथा अनुवाद जगत की अपूरणीय क्षति हुई है। ‘कोरोना’ ने संभवत एक और भाषा ज्ञानी को सबसे छीन लिया।जुलाई १९४२ में जन्में कृष्ण कुमार कीशिक्षा-एम.ए.,एम. लिट.(भाषा विज्ञान) और पी-एच.डी. रही। आपकी विशेषज्ञता-भाषा विज्ञान,अनुवाद,कोशविज्ञान,शैली विज्ञान,समाजभाषा विज्ञान,भाषा प्रोद्यौगिकी,प्रयोजनमूलक … Read more

जनजागरण हेतु कराई ऑनलाइन काव्य गोष्ठी

इंदौर (म.प्र.)। वैश्विक महामारी के इस कालचक्र में मानवता व जनजागरण के सकारात्मक चिंतन में योगदान हेतु साहित्यिक संस्था नई क़लम द्वारा ऑनलाइन काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें नगर व प्रदेश के अनेक क़लमकारों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से जनसामान्य के स्वास्थ्य लाभ तथा मनोबल हेतु मंगलकामनाएं प्रेषित की।संस्था उपाध्यक्ष कवि विनोद … Read more

‘मौत आई,बाँह थामी और उठा कर ले गई…’

महामारी ने प्रसिद्ध साहित्यकार डॉ.कुंवर बेचैन को छीना नई दिल्ली। मशहूर कवि कुंवर बेचैन का गुरुवार को निधन हो गया है। वह ‘कोरोना’ संक्रमित हो गए थे।संक्रमित पाए जाने के बाद से ही दिल्ली के सूर्या अस्पताल में भर्ती पर सुधार नहीं होने पर डॉ. कुंवर बेचैन को कॉसमॉस अस्पताल में भर्ती किया गया था। … Read more

सर्वोच्च न्यायालय का एक और निर्णय:साक्षी का बयान अब उसकी भाषा में लिखना होगा

मुम्बई (महाराष्ट्र)। भारतीय भाषा अभियान की एक और मांग को स्वीकार करते हुए सर्वोच्च न्यायालय के तीन मा. न्यायमूर्तियों ने एक महत्वपूर्ण फैसला लिया है।६ माह के अंदर सभी उच्च न्यायालय को फौजदारी के मुकदमों में कई फेरबदल करने होंगे। जिनमें से सबसे महत्वपूर्ण फेरबदल है कि,साक्षी के बयान अब उसकी भाषा में लिखने होंगे। … Read more