तन इक वापी…

ममता तिवारी ‘ममता’जांजगीर-चाम्पा(छत्तीसगढ़)************************************** तन भीतर वापी मेंउतरने दो मुझको,मन के इस दर्पण मेंसँवरने दो मुझको…। नींद से जब जागूँभीड़ से जब भागूँ,सुमन भार हल्के होबिखरने दो मुझको…। मृदा देह क्षयित यहवातायन गंध बह,चंदन वन भीतरमहकने दो मुझको…। मानस तह उर्मियाँतलहटी में घिर्रियाँ।खोज में घूमते कुछ,भटकने दो मुझको…॥ परिचय–ममता तिवारी का जन्म १अक्टूबर १९६८ को हुआ … Read more

भरी है नयन गागर

श्रीमती देवंती देवीधनबाद (झारखंड)******************************************* कैसे दिखाऊॅ॑ दिल का दर्द, भरा हुआ नयन का गागर,ऐसे उमड़ रहे हैं आँसू, उमड़ता है जल-जैसे सागर। जग में कोई नहीं बोझ उठाएगा, नयन भरी गागर को,बढ़ते कदम रोक लेगा, देखते नयन भरी गागर को। जिसके कारण यह भरी है, हमारे नयन की गागर,आकर कभी पूछा नहीं अजनबी, क्यों भरी … Read more

काली स्याही-उजले पन्ने

डॉ.राम कुमार झा ‘निकुंज’बेंगलुरु (कर्नाटक) *********************************************** लिखता है कवि मन जीवन भर,काली स्याही उजले पन्नेसुख-दु:ख हर गम खुशी अधर,संवेद पीड़ काले पन्ने। उत्थान पतन दर्पण जीवन,रोग शोक विपद लिखते पन्नेमंजिलें धराशायी रोदन,बचपन यादें लिखते पन्ने। खल काम क्रोध मद लोभ मोह,कुदरत संतापित दु:ख पन्नेपर्दाफाश सकल दानवता मन,कारनामों में रंजित पन्ने। मधुरिम यादें हर वफ़ा पृष्ठ,बेवफ़ा … Read more

सच्चा आनन्द

मुकेश कुमार मोदीबीकानेर (राजस्थान)************************************************** मैं चाहता हूँ कुछ और, मुझसे होता है कुछ और,उलहनों की ध्वनियाँ फिर, गूंजती मेरे चारों और। समझकर भी ना समझता, गलतीे को दोहराता,होने वाली क्षति देखकर, बाद में बड़ा पछताता। गलती ना दोहराऊंगा, फिर से खाता हूँ सौगन्ध,कर लेता हूँ स्वयं को मैं, सम्पूर्ण रूप से पाबन्द। कुछ दिनों तक … Read more

मिट्टी तेरी क़ीमत ?

डॉ.अशोकपटना(बिहार)*********************************** मिट्टी धरा की नूर है,ज़िन्दगी का सही दस्तूर है। मिट्टी के हैं हम यहां,इसमें ही मिलना है यहां। मिट्टी तेरी तासीर है क्या ?सबको है अहसास यहां। जगत संसार में खूब पहल,सबमें दिखता है खूब चुहल। जन्म-मरण है नियमित खेल,मिट्टी तेरी है तासीर बेमेल। सबको पता है यहीं है जाना,फिर इतना क्यों गुमान दिखाना। … Read more

समर्पित जीवन

प्रीति शर्मा `असीम`नालागढ़(हिमाचल प्रदेश)******************************************** भारत की भूमि पर जन्मा,विनायक दामोदर सावरकरऐसा वीर किरदार कहलाया है,सावरकर का हर एक कदम,विश्व में पहले स्थान पर आया है। भारत माँ को समर्पित जीवन,हिंदुत्व का इतिहास बनाया था।सर्वप्रथम उसने ही विदेशी वस्त्रों की होली जला,स्वदेशी होने का मान बढ़ाया था। दुनिया का वह पहला कवि था,जेल को दीवारों को … Read more

विकास… संस्कारों का नाश

राजू महतो ‘राजूराज झारखण्डी’धनबाद (झारखण्ड) ****************************************** विकास, विकास, विकास और विकास,चर्चा है चारों ओर केवल विकास कीखोजे पर मिल रहा नहीं अब मानव,धीरे-धीरे बनता जा रहा सब दानव। विकास के इस दौर में,होते आविष्कार अनेकआराम मिलता मानव को,पर रहा न अब कोई नेक। चढ़ वायुयान उड़ते सब हवा में,स्वास्थ्य लाभ खोजते अब दवा मेंपरिश्रम का होता … Read more

हर पल बदलता मन का मौसम

डॉ. श्राबनी चक्रवर्तीबिलासपुर (छतीसगढ़)************************************************* कभी नन्हीं गिलहरी-सी फुदक रही,तो कभी प्यारे खरगोश की तेज रफ्तारमृग छौना के कोमल कुलांचे की तरह,कछुए की भांति धीमी पर सुदृढ़ चाल। नीले अम्बर पर काले बादल उमड़-घुमड़ कर छाए,झरनों से बहती कल-कल जल की शीतल धाराभोर भये पक्षियों की मधुर चहचहाहट,रंग-बिरंगी तितलियों के जैसे उड़ती रहती। नन्हे शिशु के … Read more

मैं काशी हूँ…

ममता तिवारी ‘ममता’जांजगीर-चाम्पा(छत्तीसगढ़)************************************** मैं काशी हूँ, आर्यावर्त की प्रथम नगरी,गिनती में त्रेता युग से पावन सप्त पूरी। स्थापित हूँ अडिग निरंतर स्थिर अस्तित्व लिए,तीनों युग की आयु अब कलयुग में भी ठहरी। गंगा अवतरण से पहले भी थी घट-घट में,नहीं घाट बना, तब भी गूंजा सदा बम लहरी। मैं मात्र नगरी नहीं, पृष्ठ श्रेष्ठ सभ्यता … Read more

जो अमृत घोले

डॉ. आशा गुप्ता ‘श्रेया’जमशेदपुर (झारखण्ड)******************************************* मन के मौसम की बात करूँ मैं,है ये जीवन का इकतारापल-पल देखो भाव बदलता,कभी खुश-कभी हँसी नजारेकभी उदासी कभी मंथन सारे। बचपन के दिन याद करें तो,डाली पर चढ़ झूला झूलेमाता-पिता का दुलार समेटे,भैया बहना संग हँसना प्यारासखी सहेली की यादों पर,अधरों पर मुस्कान बिखेरे। ऋतु वसंत-सा मन होए,कभी बरखा … Read more