प्रथम विजेता बनी आशा आजाद ‘कृति’ और शशि दीपक कपूर

देवंती देवी चंद्रवंशी व प्रो. डॉ. शरद नारायण खरे ने द्वितीय स्थान पाया इंदौर(मप्र)। हिंदी लेखन को बढ़ावा,कोपलों को प्रोत्साहन और मातृभाषा हिंदी के सम्मान की दिशा में हिंदीभाषा डॉट कॉम परिवार ने ४२वीं स्पर्धा आयोजित की। इसके तहत ‘नारी और जीवन’ (अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस)विषय पर पद्य में प्रथम स्थान आशा आजाद ‘कृति’ और गद्य … Read more

अधिकांश कविताएं आम पाठकों के लिए पठनीय-प्रो. खरे

मंडला(मप्र)। रेखा भारती मिश्रा के भीतर दृढ़ निश्चय,आत्मविश्वास और समाज की विसंगतियों को करीब से महसूस करने की अद्भुत क्षमता है। इसलिए जीवन के विविध रंग उनकी कविताओं में कैद हो गई है। यह संतोषजनक स्थिति है कि अधिकांश कविताओं में छंद के प्रति उनका गहरा लगाव रहा है। इस कारण ही इस संग्रह की … Read more

निदेशक डॉ. दवे की ४ पुस्तक विमोचित

भोपाल(मप्र)। व्यस्तता के बीच भी सक्रियता से लेखन धर्म और मिलनसारिता के पर्याय यानी साहित्य अकादमी,मप्र के निदेशक डॉ. विकास दवे की ४ सद्य प्रकाशित पुस्तकों का लोकार्पण कुरुक्षेत्र (हरियाणा)में परिवार के बड़ों की उपस्थिति में हुआ । इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह कृष्ण गोपाल जी के हाथों आपका सम्मान भी … Read more

साहित्यकार यशपाल ‘निर्मल’ पुरस्कृत

जम्मू(काश्मीर)। साहित्यकार और अनुवादक यशपाल निर्मल को उनकी पुस्तक ‘१००८ डोगरी हाइकु’ के लिए आओ खुशियाँ बांटें मंच(जम्मू) की ओर से सुमन रत्न सहगल परिवार ने सिया राम सहगल सम्मान के तहत प्रथम गोगा राम साथी स्मृति पुरस्कार से पुरस्कृत किया है। जम्मू कश्मीर कला संस्कृति एवं भाषा अकादमी व सहगल हाल में समारोह में … Read more

रचनाकार को उसकी समझ के अनुसार पढ़ना होगा- डॉ. जनमेजय

पुस्तक विमोचन…. इन्दौर(मप्र)। रचनाकार ने जो लिखा है, उसे उसकी समझ के अनुसार पढ़ना चाहिए, उस पर अपनी समझ नहीं लादनी चाहिए। अदिति की रचनाओं में वात्सल्य भाव अधिक है।मुख्य वक्ता और सम्पादक डॉ. प्रेम जनमेजय ने पुस्तक विमोचन एवं चर्चा आयोजन में इन्दौर प्रेस क्लब में रविवार को डॉ. लालित्य ललित के व्यंग्य संग्रह … Read more

बार-बार शिकायत-वेबसाइट पूरी तरह से अंग्रेजी में

महोदय,संसदीय राजभाषा समिति की संस्तुति संख्या ४४ को स्वीकार करने वाले राष्ट्रपति जी के आदेश को प्रसारित करते हुए राजभाषा विभाग के (राजपत्र में प्रकाशित) पत्रांक- I/२००१२/०७/२००५-रा.भा.(नीति-१) दिनांक ०२.०७.२००८ में कहा गया है, जब भी कोई मंत्रालय/विभाग या उसका कोई कार्यालय या उपक्रम अपनी वेबसाइट तैयार करे तो वह अनिवार्य रूप से द्विभाषी तैयार की … Read more

हिंदी से प्यार है’ समूह द्वारा २० मार्च को कार्यक्रम

मुम्बई(महाराष्ट्र)। होली के रंगों से सजा फ़िल्मों पर केंद्रित कार्यक्रम ‘कुछ बातें-कुछ गीत-कुछ हल्का-फ़ुल्का मनोरंजन’ रविवार २० मार्च २०२२ को होगा। इसका समय शाम ७ बजे (भारतीय समय) एवं दोपहर डेढ़ लंदन के लिए रहेगा। इसमें वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. हरीश नवल (दिल्ली),तेजेंद्र शर्मा (लंदन),अविनाश त्रिपाठी (जयपुर-मुंबई),फ़िल्म गीतकार-लेखक डॉ. सागर (दिल्ली),डॉ. इंद्रजीत सिंह (मॉस्को-रूस),लेखक प्रीति गोविन्दराज … Read more

आभासी माध्यम से किया ४४६ वें नवीकरण पाठ्यक्रम का समापन

हैदराबाद(तेलंगाना)। केंद्रीय हिंदी संस्थान (हैदराबाद) पर तमिलनाडु राज्य के हिंदी प्रचारकों एवं अध्यापकों के लिए ४४६वें ऑनलाइन नवीकरण पाठ्यक्रम का समापन समारोह आभासी माध्यम से हुआ। अध्यक्षता प्रो. नारायण कुमार (शासी परिषद सदस्य,केंद्रीय हिंदी शिक्षण मंडल,आगरा) ने की।मुख्य अतिथि राहुल देव(मंडल सदस्य, केंद्रीय हिंदी शिक्षण मंडल,आगरा) उपस्थित रहे। संस्थान( हैदराबाद केंद्र)के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. गंगाधर … Read more

हिंदी अकादमी ने कराई काव्य गोष्ठी

जम्मू(कश्मीर)। जम्मू कश्मीर हिन्दी अकादमी( जम्मू) की ओर से ‘अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस’ के उपलक्ष्य में हिंदी काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। अध्यक्षता प्रो. अर्चना केसर ने की।आरंभ में अकादमी के संस्थापक अध्यक्ष यशपाल निर्मल ने सभी का अभिनंदन किया। गोष्ठी में डाॅ. नीलिमा तिग्गा,डाॅ. नीना छिब्बर,सोनिका शर्मा और कोमल शर्मा आदि ने काव्य पाठ … Read more

राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी द्वारा २ पुस्तक लोकार्पित

हैदराबाद(तेलंगाना)। केंद्रीय हिंदी संस्‍थान व अंतरराष्‍ट्रीय सहयोग परिषद के संयुक्त तत्‍वावधान में प्रत्यक्ष तथा आभासी मंच द्वारा पुस्तक विमोचन का कार्यक्रम किया गया। केन्द्रीय विदेश राज्य एवं संस्कृति मंत्री मीनाक्षी लेखी ने इन पुस्तकों का लोकार्पण किया।बालेश्वर अग्रवाल की स्मृति में संस्थान की पत्रिका प्रवासी जगत के ‘बालेश्वर अग्रवाल विशेषांक’ एवं प्रवासी लेखकों की पुस्तकों … Read more