खुशी का पता

राजू महतो ‘राजूराज झारखण्डी’धनबाद (झारखण्ड) ********************************************* मैं निकला खुशी ढूंढने,ढूंढते-ढूंढते मिला एक नेतासोंचा इसके पीछे सारी जनता,यही होंगे सच में खुशी के देवता। पर देखा गद्दी पर बैठा था उदास,माथे पे चिंता की गहरी लकीर खासपिछला चुनाव तो जीत लिया था,अगले चुनाव का डर सता रहा था। उसे छोड़कर मैं और आगे बढ़ा,देखा दूर एक अमीर … Read more

पिता का साया सही राह

दीप्ति खरेमंडला (मध्यप्रदेश)************************************* मेरी असली प्रेरणा… पिता का साया अगर साथ हो,तो होती हर मुश्किल आसानउनकी हर एक सीख जीवन के,कदम-कदम पर आती काम।  रिश्तों की फुलवारी के, वे होते सच्चे माली हैंउनके साथ होने से ही,घर में खुशहाली होती है।   जीवन रथ के कठिन सफ़र में,थामे रहते दृढ़ लगामअपने धैर्य और अनुभव से,देते हमको सही … Read more

उजियारे की पहचान ‘पिता’

कमलेकर नागेश्वर राव ‘कमल’,हैदराबाद (तेलंगाना)*************************************************** मेरी असली प्रेरणा… दिखाते रहे जीवन-पथ पर उजियारे की पहचान पिता,भरते रहे हर कठिन घड़ी में साहस का वरदान पिता। संवारते रहे सपनों को अपने श्रम और त्याग से,सिखाते रहे आगे बढ़ना सच्चाई और अनुराग से। बनते रहे धूप में छाया, दु:ख में स्नेहिल आधार,रखते रहे हर पल मुझ पर … Read more

योग ‘कला’, प्रकृति से जुड़ें

डॉ. कुमारी कुन्दनपटना(बिहार)****************************** योग दिवस विशेष (२१ जून)…. जब तक है ये मानव जीवन,जीवन में उलझन ही उलझन कुछ पल निकालें, योग करें,हम लाएँ जीवन में संतुलन। योग दर्शन में पतंजलि ने,महत्व और सूत्र प्रस्तुत कियामोदी जी ने राज को समझा,इसे जन-जन में विस्तृत किया। बड़े फायदे हैं योग के, इसे,लोगों ने भी स्वीकार कियाप्राचीन संस्कृति, योग कला है,प्रकृति ने अनमोल … Read more

हमारी माँ

ममता सिंहधनबाद (झारखंड)***************************************** माँ, माँ तो होती है सर्वश्रेष्ठ रचनाकार,माँ, माँ हमारी है सर्वश्रेष्ठ सलाहकार। हमारी माँ से ही मिलता है हमें प्यार,माँ से ही मिलता है अपार स्नेह, दुलार। माँ ही उठाती नखरे हमारे दिन-रात,माँ बिना नहीं होती हमारी औकात। चोट लगे हमें दवा वो बन जाती है,रोनी सूरत देख झट समझ जाती है। … Read more

दहेज की आग में जलती रहूँगी… बाबूजी!..

डॉ.राम कुमार झा ‘निकुंज’बेंगलुरु (कर्नाटक) ************************************************* बाबूजी! आँचल में सपनों की कलियाँ लायी थी,माँ की मधु लोरी सुन जीवन की ज्योति जगायी थीचन्द सिक्कों के लिए रिश्ते सौदा होते देखा,अब दहेज की आग में जलती रहूँगी बाबूजी!… मेहँदी वाले हाथों ने जब चौखट पहली चूमी थी,आशाओं की चिड़िया मन के आँगन तब झूमी थीलालच की काली आँधी डाली थी मुस्कान निगल,अब दहेज की आग में जलती     रहूँगी बाबूजी!.. सासों के तीखे तानों ने श्वांसों को  भी बाँटा,पति की चुप्पी … Read more

जहाँ क़दर न हो

गोपाल मोहन मिश्रदरभंगा (बिहार)***************************************** मेरे बारे में कोई क्या कहता है,इसकी चिंता छोड़, दी है मैंनेज़िंदगी दूसरे की शर्तों पर,जीना छोड़, दी है मैंने। सफ़ाई देने की आदत,अब तो छोड़, दी है मैंनेजहाँ मिलती हैं खुशियाँ,उधर राह मोड़, दी है मैंने। जो कपटी दिल के हैं,उनको छोड़ दिया मैंनेजहाँ दिल को सुकून मिले,वहाँ कड़ी जोड़, … Read more

संयमित भोजन औषधि

डॉ.राम कुमार झा ‘निकुंज’बेंगलुरु (कर्नाटक) ************************************************* भोजन यदि संयमित हो, जीवन     का वरदान बने,तन-मन की हर तक़लीफ का सहज समाधान बने।दवा खोजती फिरती है जिस रोगी  के द्वार पर-सात्विक आहार ही उसकी प्रथम  पहचान बने॥ अन्न नहीं केवल दाने, प्रकृति    अमृत प्याला है,हर कण में स्वास्थ्य, शक्ति का अनुपम उजियाला है।जितना चाहिए उतना ही थाली में मान करो-अतिभोजन रोगों का खुला हुआ शिविरशाला है॥ ताज़े फलों, साग-सब्जियाँ औषधि का भंडार हैं,इनसे ही प्रसन्नचित्त ज़िंदगी के   आधार … Read more

वीर हमारे

सरोजिनी चौधरीजबलपुर (मध्यप्रदेश)********************************** वीर हमारे बड़े साहसीराणा प्रताप का क्या कहना,देश के सच्चे थे रखवालेमेवाड़ शान का क्या कहना। थी भाले की क्या ग़ज़ब बातभयभीत मुग़ल थे क्या कहना,चेतक पर होते वे सवारउस भुज विशाल का क्या कहना। अकबर की सेना रही काँपभाला प्रहार का क्या कहना,हार कभी नहीं थी स्वीकारउस धैर्यवान का क्या कहना। … Read more

नशे में गिरफ्त आज का युवा

प्रो.डॉ. शरद नारायण खरेमंडला(मध्यप्रदेश)******************************************* आज का देख युवाओं का सच वक्त भी रोया है,आज का युवा पूरी तरह नशे की गिरफ्त में खोया है। कहीं तम्बाकू है, सिगरेट है, और कहीं पर शराब है,उससे भी कहीं बढकर हेरोइन का नशा खराब है। नशे की गोलियों का कहीं पर घेरे हुए जंजाल है,तो कहीं पर इंजेक्शन, … Read more