कुल पृष्ठ दर्शन : 247

You are currently viewing काका साहेब कालेलकर राष्ट्रीय सम्मान घोषित

काका साहेब कालेलकर राष्ट्रीय सम्मान घोषित

दिल्ली।

काका साहब कालेलकर राष्ट्रीय सम्मान की घोषणा कर दी गई है। साहित्य के लिए कथाकार-गीतकार राकेश धर द्विवेदी, गांधीवादी कार्यकर्ता सुजाता शाह को समाज सेवा, स्वतंत्र पत्रकार डॉ. ख्याति पुरोहित को पत्रकारिता, पर्यावरणविद् जितेंद्र नागर को जनशिक्षण एवं कला के लिए डॉ. राहुल स्वर्णकार को यह राष्ट्रीय सम्मान मिलेगा। १ विशेष सम्मान भाषा के लिए श्रीलंका की सुगंधि को भी दिया जाएगा।
हर साल काका साहेब कालेलकर की जयंती पर दिए जाने वाले इस पुरस्कार के लिए समिति की बैठक में गांधी हिंदुस्तानी साहित्य सभा की अध्यक्ष कुसुम शाह, विष्णु प्रभाकर प्रतिष्ठान के महामंत्री अतुल प्रभाकर उपस्थित रहे। साहित्यकार सदानंद कविश्वर, अंजू खरबंदा, पुष्प शर्मा और वरिष्ठ पत्रकार प्रसून लतांत भी इस चयन समिति में शामिल रहे। यह सम्मान ९ दिसम्बर को राजघाट के पास सभा के सभागार में दिए जाएंगे।

बता दें कि, श्री द्विवेदी की कविताओं में आम आदमी की चिंता मुखरित हुई है। डॉ. पुरोहित साहित्य में भी सक्रिय हैं। हिंदी और गुजराती भाषाओं पर उनकी गहरी पकड़ है तो सुश्री सुगंधि का हिंदी प्रेम अदभुत है। हिंदी में कविता लिखती हैं। सिंहली भाषियों को हिंदी लिखना-पढ़ना और बोलना सिखा रही हैं। हिंदी की सेवा के लिए केंद्रीय हिंदी संस्थान (आगरा) ने उनको सम्मानित किया है।