गुरु पूर्णिमा पर हुआ विशेष काव्य सम्मेलन

सरगुजा(छग)। गुरुपूर्णिमा की संध्या पर कलम की सुगंध छंदशाला परिवार द्वारा आनलाइन काव्य सम्मेलन आयोजित किया गया। अध्यक्षता संस्थापक संजय कौशिक ‘विज्ञात’ ने की। मुख्य अतिथि बाबूलाल शर्मा ‘विज्ञ’ और विशिष्ट अतिथि सीमा अवस्थी रही।मंच संचालन अर्चना पाठक निरन्तर और इन्द्राणी साहू साँची ने किया। पूनम दुबे ‘वीणा’ ने कोकिला कंठ से माँ वीणा पाणि … Read more

राष्ट्रीय ई-संगोष्ठी ३१ जुलाई को

दिल्ली। दिल्ली हिंदी साहित्य सम्मेलन द्वारा शनिवार ३१ जुलाई की शाम ४ बजे राष्ट्रीय ई-संगोष्ठी का आयोजन गूगल मीट पर किया जा रहा है। इसका विषय ‘हिंदी के विकास में सरकारी संस्थानों का योगदान’ है। सम्मेलन के उपाध्यक्ष डॉ. रवि शर्मा ‘मधुप’ नें बताया कि,अध्यक्षता डॉ राम शरण गौड़, (अध्यक्ष, दिल्ली पब्लिक लायब्रेरी बोर्ड)करेंगे। मुख्य … Read more

लघुकथा को अपनी प्रकृति व शिल्प से बाहर नहीं निकलना चाहिए-प्रो. खरे

मंडला(मप्र)। लघुकथा की विशेषता यही होती है कि वह लघु होते हुए भी तीक्ष्ण व प्रभावशाली होती है। लघुकथा जितनी सधी व कसी हुई होगी,उतनी ही अधिक सफल होगी। लघुकथा को भी इतना विस्तार नहीं देना चाहिए कि वह अपनी प्रकृति व शिल्प के ही बाहर निकल जाए।यह बात भारतीय युवा साहित्यकार परिषद के तत्वावधान … Read more

२०० घंटे से भी ज्यादा के विश्व कीर्तिमान कवि सम्मेलन

कोटा (राजस्थान)। २०० घंटे से भी ज्यादा के विश्व कीर्तिमान कवि सम्मेलन में कोटा से कवि चौपाल के अध्यक्ष कपिल खंडेलवाल ‘कलश’ ने भी भाग लिया और संचालन भी किया। ‘कलश’ ने कान्हा, देशभक्ति,जनजागृति से ओत-प्रोत मुक्तक व क्षणिकाएं प्रस्तुत कर खूब वाह-वाही बटोरी। यह सम्मेलन ११ जुलाई से १९ जुलाई तक लगातार चला। संस्था … Read more

कोरोना’ काल में रची ३ पुस्तकें

हिसार (हरियाणा)। डॉ. सत्यवान सौरभ व प्रियंका सौरभ किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। ‘कोरोना’ काल की कैद ने उन्हें लेखन के लिए प्रेरित किया, जिसमें पत्नी प्रियंका तथा परिजनाें का बहुमुखी योगदान रहा। दोहा संग्रह ‘तितली है खामोश’,व्यंग्य ‘आंध्या की माख़ी राम उड़ावै’ और निबंध ‘नए पंख’ डॉ. सौरभ एवं प्रियंका सौरभ की कोरोना … Read more

पिता के लिए उकेरी श्रेष्ठ भावना:प्रथम विजेता ममता तिवारी और सविता धर

इंदौर(मप्र)। मातृभाषा हिंदी के सम्मान की दिशा में हिंदीभाषा डॉट कॉम परिवार की तरफ से निरन्तर स्पर्धा का क्रम जारी है। इसी कड़ी में ‘पिता का पसीना,प्रेम और हम’ विषय पर आयोजित स्पर्धा में ममता तिवारी और सविता धर प्रथम विजेता बनीं है। इसी प्रकार क्रमश: एस. के. कपूर एवं सुरेन्द्र सिंह राजपूत ‘हमसफर’ ने … Read more

अभिनय की पूरी संस्था थे दिलीप कुमार-प्रो. खरे

मंडला(मप्र)। दिलीप कुमार अभिनय सम्राट थे,अभिनय की पूरी संस्था थे। आने वाले अनेक अभिनेताओं ने उन्हें अपना आदर्श मानकर अपना करियर प्रारम्भ किया,और दिलीप साब से बहुत कुछ सीखा।यह बात मंडला(मध्यप्रदेश) के सुपरिचित कवि,लेखक प्रो.शरद नारायण खरे ने वक्ता के रूप में कही। अवसर रहा दिवंगत महान कलाकार दिलीप कुमार को आदरांजली देने का। युवा … Read more

वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. अरविन्द जैन सम्मानित

भोपाल (मप्र)। के. बी. हिंदी सेवा न्यास(उप्र) द्वारा षष्टम अंतरराष्ट्रीय साहित्यकार सम्मान-२०२० से डॉ. अरविन्द जैन (भोपाल) को सम्मानित किया गया है। हिंदी भाषा के विकास,उन्नयन,साहित्यिक, कला-संस्कृति में सक्रिय एवं सराहनीय भूमिका हेतु आपको डॉ. धर्मवीर भारती स्मृति सम्मान से सम्मानित किया गया है। यह प्रदेश के लिए गौरव की बात है कि,लेखक डॉ. जैन … Read more

डॉ. पुष्करणा के सृजनात्मक सामर्थ्य व समर्पण को नमन करता हूँ-प्रो.खरे

मंडला(मप्र)। सतीशराज पुष्करणा लघुकथा के मसीहा थे। उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर लघुकथा को मान्यता दिलाने व प्रतिष्ठित करने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है। उनकी सृजनात्मक क्षमता को मैं नमन करता हूँ। नए लघुकथाकारों को भी उन्होंने प्रोत्साहित किया।यह बात मुख्य अतिथि लेखक प्रो.(डॉ.)शरद नारायण खरे (म.प्र.)ने कही। अवसर था भारतीय युवा साहित्यकार परिषद के … Read more

‘हमारी उड़ान’ प्रतियोगिता के परिणाम घोषित

मुम्बई (महाराष्ट्र )। अंतर्राष्ट्रीय हिंदी परिषद महिला प्रकोष्ठ मुम्बई द्वारा काव्य लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई थी।प्रविष्टियाँ भेजने वालों को सहभागिता प्रमाण-पत्र भेजा जा चुका है। अब समस्त विजेताओं को सम्मानित करने के लिए ११ जुलाई को विशेष ई-गोष्ठी की तैयारी की जा रही है।प्रतियोगिता की यह जानकारी परिषद की मुम्बई इकाई ने दी। परिषद … Read more