जिंदगी को उदास मत होने दो…

डॉ.अनुज प्रभातअररिया ( बिहार )**************************** जिंदगी को-उदास मत होने दोउदासी तो,गिरी पलकों की तरह होती हैजो सामने के अक्स को,धुंधला कर देती है। सोच को पत्थर मत होने दो,पत्थर होते हीरिश्ते शून्य हो जाते हैं,तमाम चेहरे बुत बन जाते हैंऔर जिंदगी,खाली-खाली हो जाती हैइसे खाली-खाली,मत होने दोजिंदगी को-उदास मत होने दो। ये उदासी-निराशा की,खुदी जमीन … Read more

सारे बंद द्वार खुल जाएंगे

कवि योगेन्द्र पांडेयदेवरिया (उत्तरप्रदेश)***************************************** सत्ता के सिंहासन पे, सच्चा राजनेता हो तो,अधिकारी भ्रष्ट झूठ, बोल नही पाएंगे।अपने ही देश में, सुशासन का स्वप्न लिए,त्यागी अनुरागी नई, क्रांति ले के आयेंगे। नई तरूणई नई, सोच का विचार लिए,खुशहाली युक्त नया, बदलाव लायेंगे।देश के युवाओं को भी, अवसर देंगे यदि,प्रगति के सारे बंद, द्वार खुल जायेंगे॥

कवि मन की बात

डॉ.राम कुमार झा ‘निकुंज’बेंगलुरु (कर्नाटक) ************************************************* मैं कवि हूँ, कवि अमर जगत,जिसे कालचक्र यशगान करेहूँ अतीत वर्तमान भविष्यत,दर्पण मानक युग मान करे। मैं कवि मन की बात सुनो मगन,बिन लोभ ग्रसित उद्गार रचेंनिंदा-प्रशंसा से रहे विलग,अनुनाद सत्य का कथन करें। मैं कवि हूँ कविता मेरी यह,जनहित भारत मधुगान करेसमाज समरसता सद्भावन,जीवन नवरस श्रंगार करे। शब्द … Read more

वासना रसायन में उलझे सब

हेमराज ठाकुरमंडी (हिमाचल प्रदेश)***************************************** आशाओं के सब भँवर टूट गए,तट विहीन हो रही मोह नदियाँतृष्णाओं के जाले फेंक-फेंक कर,पकड़ रहे हैं विकारों की मछियाँ। झुरमुट बन मद झाड़ है उपज रहे,दब रही है जिनमें ज्ञान की फसलेंप्रेम की खाद अब मिलती कहां है ?वासना रसायन में उलझे सब मसले। फरिश्ते तो हो गए हैं दूर … Read more

स्मृतियाँ

डॉ. प्रताप मोहन ‘भारतीय’सोलन(हिमाचल प्रदेश)***************************************************** हमारे जीवन में,होती हैंबहुत सारी स्मृतियाँ,कुछ अच्छी और कुछ ख़राब स्मृतियाँ अच्छी स्मृतियाँ हमें,खुशी प्रदान करती हैजीवन में आनंद,भर देती है। अच्छी स्मृतियाँ जीने का, आधार प्रदान करती हैहमारे रंगहीन जीवन में,रंग भरती है। किसी के भी साथ ऐसा,करें व्यवहारकि वो एक अच्छी,स्मृति बन जाएवो आपकी स्मृति,जिंदगी भर न भुला पाए। … Read more

अब कर दो परिवर्तन

विजयलक्ष्मी विभा इलाहाबाद(उत्तरप्रदेश)************************************ बहुत पुरानी है यह पीड़ा,अब इसमें कर दो परिवर्तन। मेरे मन को पंथ बना कर,समय कुचलता जाता क्षण-क्षणफेंक हृृदय के फुटपाथों पर,सोई पीड़ाओं पर कंकण।जाग-जाग उठतीं वे लेकर,वही पुराना अपना क्रन्दन॥ वैसे ही मरती आशाएँ,वैसे ही आते हैं सपनेवैसे ही होते जाते हैं,सभी पराये मेरे अपने।वैसे ही चलता जाता जग,वैसे ही हैं सारे … Read more

जीवन एक विद्यालय

डॉ.अशोकपटना(बिहार)********************************** जीवन के सम्पन्न विद्यालय में,गुणों की सीख दी जाती हैसम्पूर्णता हरपल यहाँ खेलती,गुनगुनाती इठलाती फिरतीसदैव सबमें नज़र आती है। इस विद्यालय में परिश्रम व पुरुषार्थ से,मनुष्य को मजबूत बनाया जाता हैसही वक्त और काल में,आवश्यक परीक्षा के उपरांतफेल और पास की वजह सही रूप में,उचित समय पर बताया जाता है। अनुभव, आत्मिक सुख व … Read more

तब कद्र न जानी

हेमराज ठाकुरमंडी (हिमाचल प्रदेश)***************************************** तारों की थी चमक सब तुमसे,चंदा का था तुमसे शीतल नूरसूरज की उष्मित उजियाली थी तुमसे,आखिर क्यों चले गए तुम मुझसे दूर ? रूठना-मनाना सब चला रहता था,अब क्यों किया तूने यूँ गर्व गरूर ?एक तो मौका देती तुम शेष मुझे,बस बता देती मुझसे मेरा कसूर। दरिया की छलकती-सी लहरें थी … Read more

जीवन संदेश

सच्चिदानंद किरणभागलपुर (बिहार)**************************************** जो गिर गया,उसे गिरने का क्या डरउठ खड़े हो जाना,संभल के फिर तोवो आदमी हो जाते या हैवान। उठना, संभल जाना,स्वयं है काल की पुकार मेंजाना है किधरपूरब, पश्चिम, उत्तर व दक्षिणया लोक-परलोक। निश्चय होता सामर्थ्य में,शौर्य क्षमता कीअभिनव गरिमा में,कीर्तिमान के परिवेश में। लघुता‌ में ही प्रभुता है,नीचे जमीन पर बैठेउच्चतम … Read more

वह बचपन की बातें…

रत्ना बापुलीलखनऊ (उत्तरप्रदेश)***************************************** कितना भी भुलाए,भूलती कहाँ हैवह बचपन की बातें,वह आँगन के अहातेवह गुड़ियों के संग,विवाह रचाना,वह मम्मी से छुपकरनमकीन चुराना,वह पत्तों से पूरीपकवान बनाना,वह मिलकर सब फिरहँस-हँस के खाना,न कोई जिद थीन कोई थी घातें।वह बचपन की बातें,वह बचपन की बातें..॥ सुबह उठकर बागों से,आम को बीननान पोंछना-न धोना,बस चूसते जानामजा था कितना,वह … Read more