जिन्दगी किस काम की

श्रीमती देवंती देवीधनबाद (झारखंड)******************************************* पत्थर की मूरत बनके उम्रभर,जब बेटी को रहना पड़ जाएहे दवा ऐसी, जिन्दगी ने क्या दी,उलझन, दु:ख सहना पड़ जाए। क्यों नारी को पाषाण मूरत बनाए,पति होते ससुराल में दु:ख उठाएहृदय से सहमी रहती है डर कर,शिकायत नहीं करती डर-डर कर। हृदय में नारी नहीं चाहते हुए भी,कष्ट को सदा सहती … Read more

फूलों से जीना सीखा

कवि योगेन्द्र पांडेयदेवरिया (उत्तरप्रदेश)***************************************** सुबह-सुबह मुस्कान लिए,रोज नई पहचान लिएओस की ठंडी बूंदों को,हँसते-हँसते पीना सीखामैंने फूलों से जीना सीखा। कभी देवता के माथे पे,कभी जवानों के कांधे पेमाला बन कर के शोभित हो,अपने गम को सीना सीखामैंने फूलों से जीना सीखा…। कभी महकता हूँ बागों में,कभी लहकता हूँ रागों मेंतन-मन की सुधि बिसराकर,मेहनत का … Read more

समय-जीवन

डॉ.अशोकपटना(बिहार)********************************** समय जीवन है,सार्थक सृजन मंच हैसमय एक नियमित आधार है,स्वतन्त्र गवाह हैउन्नत विचार है,सम्बल प्रयास है। नवीनतम खोजों से लबालब,एक खूबसूरत संसार हैप्रगति की राह है,सम्बन्ध और संस्कार हैउत्कृष्ट विचार है,समरसता का प्रतिबिम्ब हैउच्च स्तरीय सोच का,दिखता खूबसूरत रंग है। समय जीवन में खुशहाली लाने में,बहुत मदद करता हैसफलता पर अपार,हर्ष व्यक्त करने का … Read more

तुम इस जहां की नहीं

संदीप धीमान चमोली (उत्तराखंड)********************************** तुम इस जहां की नहीं होजो तुमसे मैं मिल पाऊंगा,तुम नूर उस खुदा का होकैसे जन्नत को मैं पाऊंगा। आँखें तुम्हारी सागर-सी हैजुल्फें काली बादल-सी है,सूरत तुम्हारी चाँद सरीखीज़मीं से कैसे मैं छू पाऊंगा। सागर में डूबूं तो प्यासामीठे पानी को मर जाऊंगा,घुमूं काली बदरा में जोमैं जीते-जी बह जाऊंगा। चाँद को … Read more

गीत खुशी के गाता चल

राजबाला शर्मा ‘दीप’अजमेर(राजस्थान)******************************************* सारी दुनिया फ़ानी है,कहते हैं वो ज्ञानी हैंप्रेम की राह बनाता चल,गीत खुशी के गाता चल। रोज शाम सूरज ढलता है,सुबह उजाला फिर करता हैकड़वी बातों को बिसरा के,ज्ञान के दीप जलाता चल।गीत खुशी के गाता चल… बाधाओं को मोड़ बढ़ा चल,चट्टानों को तोड़ चला चलसंघर्षों से अब कैसा डरना,ताल से ताल … Read more

हस्पताल के दिन

हेमराज ठाकुरमंडी (हिमाचल प्रदेश)***************************************** उदासी में उगती हर सुबह यहां की,उदासी में डूबती हर सांझ और रातउदासी में ही बीतता है दिन भी सारा,बीमार बेटे के देख कर बिगड़े हालात। कभी दिमाग में संक्रमण तो कभी,दिल में छेद की डाक्टर कहता बातहर रोज बीमारी नई-नई सुन कर,कैसे खुश रहता जवान बेटे का बाप ? कब … Read more

मैं हूँ तो वही

सच्चिदानंद किरणभागलपुर (बिहार)**************************************** ना मुझे है परवाह कि, जा खिलूं उपवन की,डाली-डाली और ना, माली संग यूँ गले लगूं। जी लूं क्यूं न मैं अपनी, बेवफाई में यूँ सबकी,जिंदगी चलते रूहनाई, में जब-जब गीत गाऊं। इच्छाओं की अनंतस्था में कभी यूँ ना उकताऊं,राही चलें सुकर्म-धर्म की, राहों पे तो मैं यूँ संभलूं। ना कोई मुझसे … Read more

कैसे जिऊँगी अब मैं…

श्रीमती देवंती देवीधनबाद (झारखंड)******************************************* क्यों कर दिया है बदनाम मुझे,अकेला जग में हमें छोड़ कर।कहो पिया कैसे जिऊँगी अब मैं,इस दुनिया से मुँह मोड़ कर। मानती हूँ मैं खूबसूरत नहीं थी,तुम्हारे लायक नहीं, हे साजनफिर क्यों ब्याह के लाए मुझक़ो,तुम अपने महलों के आँगन। माता-पिता की थी बेटी लाड़ली,अष्टम भाई बहन में भोली-भालीछोड़ कर आई … Read more

तनाव बहुत हैं!

गोपाल मोहन मिश्रदरभंगा (बिहार)***************************************** जीवन तो है,पर जीवन मेंचारों ओर तनाव बहुत हैं। हाथों में बंदूक,मनों मेंनफरत का तावा,जैसे जंगलबोल रहा हो,बस्ती पर धावा। हलचल तो है,भीड़-भाड़ भीपर पथ में टकराव बहुत हैं। चेहरों में मढ़े,मुखौटे नकलीअधरों की भाषा,अपनों तकरह गई सिमट कर,सुख की परिभाषा। बाहर दिखें,भले एक परभीतर छिपे दुराव बहुत हैं॥ परिचय–गोपाल मोहन … Read more

कोई नहीं यहाँ पीने वाला

रत्ना बापुलीलखनऊ (उत्तरप्रदेश)***************************************** दूर क्षितिज से उतरी वह, भूली-भटकी सी बाला,लिए हाथ में दीप शिखा, वह जला रही थी ज्वाला।सजा हुआ था अधरों पर, अमृत घट का प्याला,भरी हुई थी आँखों में उसके, जीवन ज्योति निराला॥ देख रही थी वह मतवाली, हर कोई था मतवाला,पीने की चाह थी सबको, पर कोई न पिलाने वाला।साग्रह खड़ी … Read more