जीवन है़ आलोकित तुमसे

उमा विश्वकर्माकानपुर (उत्तर प्रदेश)**************************************** अरुण तुम्हारे प्रकृति चरण को,नितप्रति चूमा करती है,युगों-युगों से सतत अनवरत,पृथ्वी घूमा करती है। भांति-भांति के जीव जगत में,भिन्न भिन्न हैं प्राणी,जीवन है आलोकित तुमसे,मिली चराचर को वाणीसबको अपने अंक समेटे,प्रतिपल ऊर्जा भरती है,अरुण तुम्हारे प्रकृति चरण को,नितप्रति चूमा करती है। सतत सदा निर्बाध निरन्तर,नदियाँ इसमें बहती हैं,मुझसे लेकर मुझमें आना,बादल … Read more

द्रोपदी पूछ रही है…

राधा गोयलनई दिल्ली****************************************** अन्याय होता देखकर जो बोलते नहीं,जुल्म होता देखकर मुँह खोलते नहींद्रोपदी ये पूछती है चीख-चीख आज,मौन क्यों थे जब सभा में लुट रही थी लाज ? जिस सभा में होता हो ऐसा जघन्य पाप,द्रौपदी देती है उन सभी को आज श्रापहक नहीं है जीने का…ऐसे समाज को,धिक्कार है धिक्कार है ऐसे समाज … Read more

नदी हूँ मैं

डाॅ. पूनम अरोराऊधम सिंह नगर(उत्तराखण्ड)************************************* पानी भरी नदी हूँ मैं,पर्वतों से निकलती हूँझरने से भी जन्म लेती हूँ,मैं एक,मेरे रूप अनेक हैं।कंकड़,पत्थर,पहाड़,चट्टानें,घाटी,खेत,वन,पेड़-पौधेप्यारे-प्यारे दोस्त हैं मेरे,सबके साथ हँसते गातेआगे-आगे मैं बहती हूँ।चट्टानों से जब मैं गिरती,बहुत शोर मैं करती हूँकहीं पर पतली,कहीं गहरी,कहीं चौड़ी हो जाती हूँ।रंग है मेरा साफ नीला,बस,बरसात में मटमैली हो जाती हूँजीवन … Read more

मेरा विवाह

सुजीत जायसवाल ‘जीत’कौशाम्बी-प्रयागराज (उत्तरप्रदेश)******************************************* हास्य… सुहानी फरवरी की रात,सुनाई पिता जी ने एक बात,तेरी काली करतूतों ने मुझे अब तक बहुत सताया है,इसीलिए तेरे विवाह का मेरे मन में विचार आया है। मैंने कहा-पिताजी,मैं बेचारा,मेरी कविता एक सहारा,मौज़-मस्ती के दिनों में मुझ पर कृपा फ़रमाइएमेरी शादी करा कर मुझे बलि का बक़रा ना बनाइए। सुनकर … Read more

विकल्प से संकल्प…

एम.एल. नत्थानीरायपुर(छत्तीसगढ़)*************************************** जीवन में सबके पास ही,ये विकल्प जरूर होता हैमनुष्य के आत्म विश्वास,से संकल्प जरूर होता है। हम विकल्प में जीवन से,आई निराशा से बचते हैंहम संकल्प में भविष्य से,पुनः ये आशा से जुड़ते हैं। मनुष्य विकल्प चुनने को,ये सदा ही स्वतंत्र होता हैपरन्तु निर्णय के अनिश्चय,से मन भी परतंत्र होता है। चिड़चिड़ापन ईर्ष्या … Read more

गजानन विदाई

दुर्गेश कुमार मेघवाल ‘डी.कुमार ‘अजस्र’बूंदी (राजस्थान)************************************************** अनन्त चतुर्दशी विशेष….. मूषक सवार हो के चले हैं गजानन,आज अपने भक्तों से विदा हो के।नाचें और गाएँ ये भक्त मतवाले,गणपति की भक्ति में मगन हो के। झांकी है मनुहार,करे मेरा दिल पुकार,रह जाऊँ इनमें ही आज खो के…मूषक सवार हो के चले हैं गजानन,आज अपने भक्तों से विदा … Read more

श्रीराम आराध्य तुलसी के

श्रीमती देवंती देवीधनबाद (झारखंड)******************************************* चित्रकूट के घाट पर तुलसीदास बैठ गए मन मारे,तुलसीदास का प्रेम देख के खुद ही श्री राम पधारे। अनेकों संतों की भीड़ हो गई गंगा जी के घाट पर,संत बोले श्रीराम का दर्शन लिखा था ललाट पर। तुलसीदास के सौजन्य से राम का दर्शन पा हर्षाए,कलम की ध्वनि बताए तुलसीदास फूले … Read more

एक मुसाफिर लिए तिरंगा

जसवीर सिंह ‘हलधर’देहरादून( उत्तराखंड)******************************************* एक हाथ में लिए तिरंगा दूजा वेद कुरान लिए,एक मुसाफिर घूम रहा है दिल में हिंदुस्तान लिए। जन हित निज सर्वस्व छोड़ जो देश-देश में भटक रहा,जाता उसी देश में जिसमें काम हमारा अटक रहाबना रहा है दोस्त सभी को भारत भू के उपवन का,सब पर रंग चढ़ा देता है तीन … Read more

आशियाँ

ममता तिवारीजांजगीर-चाम्पा(छत्तीसगढ़)************************************** जब सुवर्णी भोर आती है,बादल झुंड कहीं छुप जाता हैजब भी नीरव पवन गाती है,और जब बारिश नहीं भाती हैतब भी अच्छे लगते हैं मुझे,मेरे घर अब गौरैया चहचहाती है।छज्जे,रोशनदान,खिड़की,कभी ग्रिल और जाली बीचकुछ सूखे पत्ते-कचरा लिए,कचरा नहीं,थोड़ा-सा ईंट-गारा टीन-टप्परइक आशियाँ तैयार करती है।क्या कमाती कैसे खाती…मालूम नहीं,कहां जाती है पता नहीं परजाते-जाते … Read more

फिर आओ मोहन…

डॉ. अनिल कुमार बाजपेयीजबलपुर (मध्यप्रदेश)*********************************** पाप कर्म हर ओर है फैला,झूठ अधर्म से हृदय है मैलाबिछे राह में कितने कंटक,चहुँओर विश्वास का संकटमन में अज्ञानता का अंधेरा,लालच ने किया तेरा-मेराअहंकार रावण-सा खड़ा है,स्वार्थ त्याग से हुआ बड़ा है।घायल हुए सबके तन-मन,एक बार फिर आओ मोहन…॥ मुरली की वो तान कहाँ है,वृंदावन का ध्यान कहाँ हैगोधूलि … Read more