बरसात…अभी आओ ना

शंकरलाल जांगिड़ ‘शंकर दादाजी’रावतसर(राजस्थान) ****************************************** भरी बरसात का मौसम है,अभी जाओ ना,यही तो प्यार का मौसम है,अभी जाओ ना। जला रही है ये बूँदें सुनो अंतस मेरा,मुझे यूँ छोड़ अकेले तो अभी जाओ ना। घटाएं छा रही ये बिजलियाँ डराती हैं,न जाओ छोड़ के यूँ,लौट के आ जाओ ना। बिना तुम्हारे ये सावन मैं गुजारूँ कैसे,जान … Read more

पिता आप भगवान

डॉ.राम कुमार झा ‘निकुंज’बेंगलुरु (कर्नाटक) **************************************** आनंदित कुल पूत पिता पा,किया समर्पित जान सदा है।पिता त्याग सुख शान्ति जिंदगी,पूरण सुत अरमान लगा है। लौकिक झंझावात सहनकर,पिता सदा चुपचाप सहा है।धूप वृष्टि या शीत विषमता,यायावर संताप सहा है। पूत चढ़े सोपान लक्ष्य पथ,पिता सतत अपमान सहा है।कर्ता-भर्ता जनक तनय बन,स्नेह सलिल सन्तति सींचा है। संवाहक परिवार … Read more

लड़ता है खुद जंग हमेशा

संजय जैन मुम्बई(महाराष्ट्र) **************************************** अंदर ही अंदर घुटता है,पर ख्वाहिशें पूरा करता हैदिखता ऊपर से कठोर,पर अंदर नरम दिल होता हैऐसा एक पिता हो सकता है। कितना वो संघर्ष है करता,पर उफ किसी से नहीं करतालड़ता है खुद जंग हमेशा,पर शामिल किसी को नहीं करताजीत पर खुश सबको करता है,पर हार किसी से साझा न करताऐसा … Read more

कुरीति:सब मिल करें प्रतिज्ञा

अमल श्रीवास्तव बिलासपुर(छत्तीसगढ़) *********************************** सारे मानव एक जगत के,विश्व एक परिवार है।चाहे-अनचाहे,सुख-दुःख में,हम सब साझेदार हैं॥ जितनी बड़ी सृष्टि यह सारी,उतनी बड़ी समस्याएं।रीति-रिवाजों में घुस बैठीं,रुढ़िवादी परम्पराएं॥ इस दहेज ने जला दिया है,कितनी क्यारी,फुलवारी ?करवट बदल-बदल कर जागीं,कितनी आशा,सुकुमारी॥ कहीं-कहीं तो महिलाओं को,केवल भोग्य बना दिया।बच्चे जनने की मशीन है,ऐसा लेवल लगा दिया॥ बुर्के के पीछे … Read more

चलो प्रेम-सौहार्द बढ़ाएं

मनोरमा जोशी ‘मनु’ इंदौर(मध्यप्रदेश)  ***************************************** विश्व सौहार्द दिवस स्पर्धा विशेष…. चलो प्रेम सौहार्द बढ़ाएं,सबको अपना बनाकरनए जगत में नई कल्पना,आओ हम साकार बनाएं।हृदय-हृदय प्रेम दीप जलें,अंतर का अज्ञान मिटा देंनयन-नयन में प्रेम-सौहार्द,की जोत जला दें।सबको दें विश्वास लक्ष्य का,और सतत चलने का साहसज्योति ऐसी भरें जीवन में,कभी न आए गहन अमावस।जड़ चेतन करें मूक में,वाणी भर … Read more

कितना अच्छा होता…

असित वरण दासबिलासपुर(छत्तीसगढ़)*********************************************** विश्व सौहार्द दिवस स्पर्धा विशेष…. कितना अच्छा होता…प्रकाश और अंधकार की तरह,एक-दूजे को जाने बिनाएक-दूजे के पास-पास होना। हर मौसम के हैं अलग रंग,हर बादल का है अलग मन..अच्छा होता कितना,बारिश के रंगों कावसंत के रंगों में घुलते जाना,और हेमंत का रंगयूँ ही अनायास पा जाना। जब हम मौन होते हैंएक-दूजे के … Read more

ओ प्यारी सखी

डॉ. वंदना मिश्र ‘मोहिनी’इन्दौर(मध्यप्रदेश)************************************ विश्व सौहार्द दिवस स्पर्धा विशेष…. चल सखी,कुछ अधूरी बातें करते हैं,हृदय के इस खालीपन कोयादों से लबरेज करते हैं।चल कुछ अधूरी बाते करते हैं… इतने सालों की खमोशी कोकुछ पलों में भरते हैं,चल अपने बचपन को जीते हैंफेंकी हुई नावों को फिर से,समेट करबरसात के पानी पर फिर,चलाते हैं।चल कुछ अधूरी … Read more

रिश्तों का कारवाँ

विद्या होवालनवी मुंबई(महाराष्ट्र )****************************** विश्व सौहार्द दिवस स्पर्धा विशेष…. रिश्तों का कारवाँ उम्रभर ऐसीराह चलता रहा,हर मोड़ परबंधनों में उलझता ही रहा।जीवन की हर डगर में अपनों सेअपनापन पाए बिना जूझता ही रहा,मोहब्बत और नफरत कीकरवटें बदलता ही नजर आया।स्वार्थ और मतलबी अनबन मेंभरोसे का दर्पण टूटता रहा,अपेक्षाओं की लहरों मेंजज्बातों का किनारा लगता ही … Read more

प्रगति के लिए सौहार्द्र जरूरी

डॉ. प्रताप मोहन ‘भारतीय’सोलन(हिमाचल प्रदेश)************************************** विश्व सौहार्द दिवस स्पर्धा विशेष…. सौहार्द्र प्रेम है,अपनापन हैदोस्ती है,भाई चारा है,स्नेह है,आपसी मित्रता है-और हमारे हृदय की धड़कन है। अगर हमारे देश सेजातिगत व्यवस्था,और परम्परागत धर्महट जाए,तो हमारा देशसाम्प्रदायिक सौहार्द्र,की मिसाल बन जाए। पहचानो अपनी खामियों कोपहचानो सामने वाले की खूबियों को,जिस दिन ऐसी सोच लाओगे-सचमुच सौहार्द्र की मूर्ति … Read more

माटी का पुतला

श्रीमती देवंती देवीधनबाद (झारखंड)******************************************* आओ मिल के करें विचार हम माटी का हैं पुतला,प्रभु बनाए हैं,जीवों में,जीवन मानव का पहला। काहे का गुमान,भाई काहे करते हम सब अभिमान,भगवान बनाए हैं हम सभी को,माटी का सामान। माटी का पुतला नदी किनारे का,कहाता है मेहमान,फिर काहे करता है सब,माटी के पुतले पर गुमान। चार दिन की जिंदगी … Read more