आराधना
शिवेन्द्र मिश्र ‘शिव’लखीमपुर खीरी(उप्र)*********************************************** शारदीय नवरात्रि का,अति पावन त्यौहार।आदि भवानी का करो, ‘शिव’ पूजन सत्कार॥ *शैलपुत्री-शैलसुता के रूप में,प्रथम शक्ति अवतार।वृषभवाहिनी ‘शिव’ तुम्हें,नमन करे शत बार॥ शैलसुता माँ का करो,निश्छल मन से ध्यान।माँ प्रसन्न होकर तुम्हें,देगी ‘शिव’ वरदान॥ *ब्रह्मचारिणी-ब्रह्मचारिणी शक्ति का,दूजा दिव्य स्वरूप।जग जननी दुख दूर कर, धर कर रूप अनूप॥ दाएं कर माला लिए,और … Read more