श्रावण शिवशक्ति भजें
डॉ.राम कुमार झा ‘निकुंज’बेंगलुरु (कर्नाटक) ************************************************* सावन में हर-हर जपकर शिवशक्ति को नित भजें,गंगाजल अर्पित कर शंभु के चरणों में सजेंहरित धरा पर घन बरसें, मन में अमृत घोलें,शिव-शक्ति की कृपा ज्योति से जीवन-पथ पर चलें। कांवड़ लेकर कांवड़िया हर-हर शम्भू पुकारे,कठिन डगर पर आस्था रखकर आगे निहारे,पाँवों में छाले हों फिर भी मन में दीप जलें,गंगाजल लेकर शम्भु के चरणों में चढ़ाएँ। प्रदोष बेला में शिव का स्मरण कर दुःख हरें,दीप जलाकर भक्तिभाव से प्रभु यशगान करें,संध्या नभ में चंद्रकला शीतल संदेश सुने,संयम-साधना के बल जीवन- जलधि पार करें। नीले मेघों संग सावन सरिता धार बहे,शिव-शक्ति की अतुल कृपा से हर प्राणी सुख लहेवन-उपवन में … Read more