सुकून

संजय वर्मा ‘दृष्टि’ मनावर(मध्यप्रदेश)**************************************** आज तुमको वक्त तलाश रहा,वक्त को कभी तुम तलाशा करतेकलियाँ खिलना मौसम का मिजाज,हवाएं न जाने क्यों खुशबू बिखेर गई। सूरज की उन्हें न परवाह थी मगर,छाँव का आशियाना जब तन्हा पेड़ था।पाँवों में पड़ गए हों इंतजार के छाले,फूलों ने गिर कर पाँवों को दिया सुकून॥ परिचय-संजय वर्मा का साहित्यिक नाम … Read more

तुम-सा नहीं हमदम

डॉ.राम कुमार झा ‘निकुंज’बेंगलुरु (कर्नाटक) ************************************************* चला अकेला जीवन पथ मैं, अरमानों को दिल संजोएगिरता पड़ता बहका सत्पथ, रिश्तों-नाते सब कुछ खोए। सहसा काँटों में गुलाब बन, साहस सम्बल धीरज बांधेतुम-सा नहीं संजीवन हमदम, बंजर दिल में जीवन बोए। हुआ अकेला संकल्पित पथ, भीति चाह बाधा बन छाएतूफानों के मंजर कालिम, गुमराही ज़ीवन भटकाए। घड़ियाँ … Read more

कबूतर

राजबाला शर्मा ‘दीप’अजमेर(राजस्थान)******************************************* एक कबूतर दो कबूतर,गर्मी से अकुलाएं कबूतरधीरे-धीरे देखो कितने,छत पर मेरी आएं कबूतर। करें गूंटर गूं घूम-घूम,कुड़ी में नहाए झूम-झूमपानी चोंच से पीएं चूम,प्यास बुझा उड़ जाएं कबूतर। जरा-सी आहट से डर जाते,हाथ किसी के ये न आतेहिल-मिल कर हैं दाना खाते,सबके मन को भाएं कबूतर। चोट किसी को ना पहुंचाएं,भोला-भाला जीव … Read more

जीवन के घाव

हरिहर सिंह चौहानइन्दौर (मध्यप्रदेश )************************************ अतरंगी ज़िन्दगी में ऊँचाइयों का आकाश भी है,समन्दर से ज्यादा गहरे जीवन की आश भी है। पर कुछ ऐसे घाव होते हैं, जो चोट पर चोट देते हैंहम संभलने की लाख कोशिश करें,पर जीवन के यह घाव बहुत गहरे होते हैं। ज़िन्दगी की कहानियों में धूप है छाँव है,आँसुओं का … Read more

जगत के रक्षक

हीरा सिंह चाहिल ‘बिल्ले’बिलासपुर (छत्तीसगढ़)********************************************* रचनाशिल्प:५-७-५ अक्षर के क्रम में ३ पंक्तियां प्रति पद… भगवान हैं,जगत के रक्षककण-कण में। रूप बदलें,प्रभु रक्षक बनक्षण-क्षण में। पहचानना,मुश्किल है उनकोसबके लिए। ईश्वर रहें,मात-पिता बन केदिखें सबको। लगन, श्रृद्धा,त्याग, प्रेम, विश्वासउनके धाम। प्रभु सजते,जब मन भजताश्री राम नाम। मैंने देखे हैं,देख लेंगे आप भीबुलाइए तो। बिन स्वार्थ के,मूरत को … Read more

बिखरे मोती

डोली शाहहैलाकंदी (असम)************************************** बनी-बनाई चीजों को तोड़ना और फिर जोड़ के देखना, छोटे भाई के खिलौने को लेकर दूर भाग जाना, कभी स्विच बोर्ड पर हाथ फेरना, तो कभी गैस की मरम्मत करना, कभी टी.वी. के पुर्जे-पुर्जे खोल उससे वाकिफ होना तो कभी रिमोट को ही अपना खिलौना मान बैठना, ऐसा था कुछ सिवान का … Read more

‘इंडिया गठबंधन’ भाजपा के लिए चुनौती बनना मुश्किल

ललित गर्ग दिल्ली************************************** अंधेरों एवं निराशा के गर्त में जा चुके एवं लगभग बिखर चुके ‘इंडिया गठबंधन’ के लिए कुछ अच्छी खबरों ने जहां उसमें नए उत्साह का संचार किया है, वहीं भारतीय जनता पार्टी के लिए चिन्ता के कारण हैं। पहले उत्तर प्रदेश और फिर दिल्ली में समाजवादी पार्टी और आम आदमी पार्टी से … Read more

हमारे शिक्षक

डॉ.आशा आजाद ‘कृति’कोरबा (छत्तीसगढ़)**************************************** शिक्षक सारे देश के, है अपना अभिमान।जीवन गढ़ते मनुज का, इस धरती की शान॥इस धरती की शान, ज्ञान की वर्षा करते।जड़ चेतन से तृप्त, ज्ञान दे पीड़ा हरते॥भेदभाव से दूर, यही है सच्चे दीक्षक।मार्ग दिखाते श्रेष्ठ, हमारे सारे शिक्षक॥ अर्पण करना है हमें, लिया नेक जो ज्ञान।जनहित के उद्धार में, कर … Read more

फागुन

राधा गोयलनई दिल्ली****************************************** फागुन की मदमाती रुत है, खुशियाँ लाई अपारसतरंगी रंगों से सारा रंगा हुआ संसारटेसू और पलाश महकते, मिला शीत से त्राण।प्रेमी युगलों के मन में मन्मथ ने मारे बाण। कोई हुआ प्रेम से घायल, कोई युद्ध में घायलयुद्ध में घायल हैं साजन, तो कैसे बाजे पायल ?इस जीवन के कैनवास पर अजब-गजब … Read more

संप्रेषणीयता का गुण इस संग्रह में स्पष्टतः परिलक्षित

hindi-bhashaa

पटना (बिहार)। निराकार में आकार एवं शब्दों में चिंतन को पा लेना बड़ी बात है। ऐसे में सिद्धेश्वर जी का रेखाचित्र एवं साथ में उनकी छोटी-छोटी कविताएं, अपने आपमें अनोखी पा रहा हूँ। सिद्धेश्वर की यह नवीन कलाकृति देखकर मैं अभिभूत हूँ। दोनों विधाओं के बेजोड़ शिल्पी एक चित्रकार कवि की दिशा, दृष्टि और संप्रेषणीयता … Read more