हास्य कवि ‘यमदूत’ को काव्यमयी श्रद्धांजलि अर्पित

hindi-bhashaa

मुम्बई (महाराष्ट्र)। हास्य-व्यंग्य के कवि हरीश शर्मा ‘यमदूत’ को मुम्बई साहित्यिक समाज द्वारा काव्यमयी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। गोरेगांव पूर्व स्थित लालबहादुर शास्त्री मैदान में साहित्यिक समाज द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए बताया गया कि, उन्होंने संपूर्ण जीवन काव्य रचना व कवि सम्मेलनों के आयोजन- संयोजन में व्यतीत किया।इस श्रद्धांजलि सभा में दिग्गज कवियों ने … Read more

कड़कती धूप

डॉ.आशा आजाद ‘कृति’कोरबा (छत्तीसगढ़)**************************************** आज कड़कती धूप में, वृक्ष एक है मित्र।जनहित गुण परिपूर्ण है, खीचूँ उसका चित्र॥ वाहन पर मैं जा रही, मिले राह पर छाँव।देह जलाती धूप है, कहीं न मिलती ठाँव॥ सड़क उगलती ताप है, हवा बहुत है गर्म।तन पर गमछा है मगर, बहुत जले है चर्म॥ प्यास लगी पथ पर मुझे, … Read more

थे कबीर के समयुगी

प्रो.डॉ. शरद नारायण खरेमंडला(मध्यप्रदेश)******************************************* मध्यकाल के लाड़ले, थे महान रविदास।जिनने मानव को दिया, एक नया विश्वास॥ जाति-भेद को मारकर, सौंपा नवल विहान।प्रखर संत रविदास थे, सचमुच बहुत महान॥ मन चंगा की बात कर, गंगा लाये पास।लिये कठौती दिव्यमय, कालपुरुष रविदास॥ सामाजिक नवचेतना, समरसता का ध्यान।परम संत रविदास ने, दिया सभी को ज्ञान॥ कालपुरुष रविदास जी, … Read more

सम्मान-पुरस्कार हेतु प्रविष्टि आमंत्रित

hindi-bhashaa

श्रीगंगानगर (राजस्थान)। संस्था विविधा (सूरतगढ़) की ओर से साहित्य के प्रचार व संवर्धन हेतु अखिल भारतीय स्तर पर साहित्यिक पुरस्कार देने का निर्णय लिया गया है।इसी क्रम में सम्मान व पुरस्कार के लिए भारत वर्ष का कोई भी साहित्यकार ३१ दिसंबर २०२३ से पूर्व तक प्रकाशित कृतियाँ ३० जून २०२४ तक प्रविष्टि के नाते भेज … Read more

राज्यपाल द्वारा पुस्तक विमोचित

hindi-bhashaa

भोपाल (मप्र)। डॉ. अजय शुक्ला एवं शकुंतला शुक्ला द्वारा लिखित पुस्तक ‘श्रीमद भागवत गीता वर्तमान के समय में’ का विमोचन मप्र के राज्यपाल मंगूभाई पटेल द्वारा किया गया। अयोध्या मंदिर का विशेष चित्र भी भारत रक्षा मंच के पदाधिकारी द्वारा राज्यपाल को भेंट किया गया। इस अवसर पर गुरुजी सूर्यकांत केलकर एवं हृदय सिंह (रक्षा … Read more

प्यारे बसंत

श्रीमती देवंती देवीधनबाद (झारखंड)******************************************* आया मनभावन वसन्त… आ गया धरा में ऋतुओं का राजा बसंत,अब नहीं जाना, हे प्यारे ऋतुराज बसंत। जब से आई हो, सबकी प्यारी ऋतु बसंत,मन खुश हो गया है, सच कहती हूँ बसंत। बसंत के आने से हर्षित हो गई है धरती,‘आया बसंत’ कह कर, सखी जल भरती। बसंत ऋतु आते … Read more

मधुमास मदन

डॉ.राम कुमार झा ‘निकुंज’बेंगलुरु (कर्नाटक) ************************************************* आया मनभावन वसन्त… मधुमास मदन मधुकान्त मगन, मनमोहन मुग्धा माधव हैमाधुर्य माधुरी मधुरिम मन, मानिनी मनोहर मानव है। नयनाभिराम नवनीत नयन, नयनाश्रु नीर मन पावन हैसरसिज सुगन्ध सुरभित सुन्दर, शशिकला सहज हिय साजन है। निशिकांत निशा निशि प्रेम विरह नैनाश्रु नीर नित जीवन है,वसुधा बसन्त रसराज रसिक, कोकिला कूक … Read more

जिंदगी लेती परीक्षा

दिनेश चन्द्र प्रसाद ‘दीनेश’कलकत्ता (पश्चिम बंगाल)******************************************* पर+इच्छा=परीक्षा,पर मायना होता है दूसराइच्छा मतलब है मर्जी। जो दूसरे की इच्छा से हो,अपनी कोई मर्जी न चलेउसे ही सब ‘परीक्षा’ कहते। परीक्षा का संबंध पढ़ाई से,इसका संबंध है सच्चाई सेदेनी पड़ती है ईमानदारी से। जीवन में पग-पग परीक्षा है,जिसमें हमारी नहीं इच्छा हैहोती इससे हमारी समीक्षा है। इस … Read more

भारत:समृद्धि के शिखर एवं गरीबी के गड्ढे…विडम्बना

ललित गर्ग दिल्ली************************************** वैश्विक संस्था ‘ऑक्सफैम’ ने अपनी आर्थिक असमानता रिपोर्ट में समृद्धि के नाम पर पनप रहे नए नजरिए, विसंगतिपूर्ण आर्थिक संरचना एवं अमीरी-गरीबी के बीच बढ़ते फासले की तथ्यपरक प्रभावी प्रस्तुति समय-समय पर देते हुए इसे संतुलित एवं समानतामय संसार-संरचना के लिए घातक बताया है। संभवतः, यह एक बड़ी क्रांति एवं विद्रोह का … Read more

‘युवा नशेड़ी…’ ऐसा ऊल-जलूल कब तक बोलोगे युवराज ?

अजय जैन ‘विकल्प’इंदौर(मध्यप्रदेश)****************************************** अखिल भारतीय कांग्रेस के भविष्य युवराज यानि राहुल गांधी ने एक बार फिर अपनी राजनीतिक अपरिपक्वता का देशव्यापी उदाहरण प्रस्तुत किया है। वाराणसी में जनसभा में युवाओं को ‘नशेड़ी’ कहकर (भले ही जोश व दूसरे संदर्भ में) प्रधानमंत्री बनने की हसरत रखने वाले राहुल गांधी युवाओं और कार्यकर्ताओं की भी नजर में … Read more