अमेरिकी विवि में भारतीय दूतावास द्वारा हिंदी की नि:शुल्क कक्षा,पाठ्यक्रम २८ अगस्त से

मुम्बईl अमेरिका में हिन्दी को प्रोत्साहित करने के लिए भारतीय दूतावास लोगों की मांग पर प्रतिष्ठित जॉर्ज वाशिंगटन यूनिवर्सिटी(विवि) में छात्रों के लिए नि:शुल्क हिन्दी की कक्षाएं संचालित करेगा। ६ सप्ताह का गैर क्रेडिट हिंदी भाषा का यह परिचयात्मक पाठ्यक्रम २८ अगस्त से शुरू होगाl यहाँ दूतावास में भारतीय संस्कृति के शिक्षक डॉ.मोक्षराज छात्रों को … Read more

ओ मेरे कृष्ण मुरारी…

पूनम दुबे सरगुजा(छत्तीसगढ़)  ****************************************************************************** नैन मिला के तुम संग हारी, ओ मेरे कृष्ण मुरारी… ओ मेरे कृष्ण, अब तो नैन थके बनवारी, बृज की सारी यादें बिसारीl अब तो…ll रोग लगा तुमसे कन्हाई, सुख-चैन मैंने गंवाई… टूट रही आशा पल-पल, बस सुधी ले लो एक बार हमारी… श्यामा रे…l अब तो नैन…ll जो ना समझो … Read more

स्वतन्त्रता दिवस पर डॉ.रिखबचन्द राँका ‘कल्पेश’ को राष्ट्रप्रेमी सम्मान

उदयपुर(राजस्थान)। मधुशाला साहित्यिक परिवार(उदयपुर) द्वारा स्वतंत्रता दिवस के शुभावसर पर ऑनलाइन कवि सम्मेलन कराया गया। इस तीन दिनी सम्मेलन में भारतवर्ष से ९० कवियों ने इसमें शानदार प्रस्तुति देकर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। मुख्यातिथि पी.एल.बामनिया थे। इसी कड़ी में स्वतन्त्रता दिवस पर सम्मान समारोह किया गया,जिसमें परिवार के संस्थापक दीपेश पालीवाल ने जयपुर(राजस्थान) साहित्यकार डॉ.रिखबचन्द … Read more

जह़र जिन्दगी का

ललित प्रताप सिंह बसंतपुर (उत्तरप्रदेश) ************************************************ जिन्दगी को अपनी यूँ जी रहे हैं हम। मानो जह़र जिंदगी का पी रहे हैं हम। हर वक्त हर पल तेरी याद को लेकर, किसी से कुछ नहीं कह रहे हैं हम। खूब मसखरी कर रहा है ये जमाना, सबको चुपचाप अब सह रहे हैं हम। मुद्दतों से हुयी … Read more

बाटला हाउस:मुठभेड़ को जीवन्त करती फ़िल्म

इदरीस खत्री इंदौर(मध्यप्रदेश) ******************************************************* निर्देशक-निखिल आडवाणी की इस फिल्म में कलाकार-जान अब्राहम,मृनाल ठाकुर,रवि किशन,नोरा फतेही, क्रांति झा,राजेश शर्मा, कादिर अमिन हैं। १४६ मिनट की इस फ़िल्म के अंत में एक घोषणा कि-“फ़िल्म बनाने वाले न तो पोलिस के हक में हैं,और न ही मुजाहिदीन के हक में। हम निष्पक्ष अपना मत रख रहे हैं।” यह … Read more

हमारा प्यारा हिन्दुस्तान

संजय जैन  मुम्बई(महाराष्ट्र) ************************************************ है प्यारा बहुत देश हमारा हिन्दुस्तान, है संस्कृति इसकी सबसे निराली है। कितनी जाति-धर्म के,लोग रहते यहाँ पर, सब को स्वतंत्रता पूरी है, अपने संविधान के अनुसार। कितना प्यारा देश है हमारा हिंदुस्तान, इसकी रक्षा करनी है आगे हम सबको। कितने बलिदानों के बाद मिली है आज़ादी, कितने वीर जवानों को … Read more

मिटाया वतन का क्रंदन

आरती जैन डूंगरपुर (राजस्थान) ********************************************* रक्षा का उसे मैं बाँधूंगी बंधन, जिसने मिटाया वतन का क्रंदन। कश्मीर में भी देश का चलेगा सदन, तिरंगे में नहीं लौटेगा जवान का बदन। नहीं अब कोई पत्थर मारेगा, नहीं अब दो झंडों में देश को बाँटेगा। ३७० का अब अंत हुआ है, देश एकता का संत हुआ है। … Read more

रक्षा.

हेमा श्रीवास्तव ‘हेमाश्री’ प्रयाग(उत्तरप्रदेश) ********************************************************************* बंधन नहीं बाधूँगी भैया, ना रक्षा का वचन लूँगी। प्राण से प्यारे मेरे विरना, स्वंय रक्षा का व्रत लूँगी॥ बलिहारी जाऊँ तुझपे मेरे भईया, पर तेरी कलाई आज नहीं थामूँगी। चंदा चमके हरदम ही माथ पे भईया, पर चंदन टीका आज नहीं साजूँगी॥ मैं सक्षम बन जाऊँ खुद भैया, बस … Read more

मैंने मेहंदी रचायी

डॉ.धारा बल्लभ पाण्डेय’आलोक’ अल्मोड़ा(उत्तराखंड) ****************************************************************************** आज मैंने मेहंदी रचायी, सखी डोला सजाओ। हाथों में मेहंदी सजायी, सखी मुझको संवारोll आएंगे सजना बारात लेकर, सज-धज के आएंगे दूल्हा बनकर। कह दो फिजाओं से जाकर, मेहंदी रंग लाओll मेहंदी का रंग उतरे कभी ना, सजना का प्यार कम होवे कभी ना। फूलों से कह दो सखी री, … Read more

टीस-सी भर गई उनके ना होने की…

विजयलक्ष्मी ********************************************************* आज जब वे नहीं हैं उनकी बच्चों-सी कोमल और छोटी-छोटी हथेलियों की नाजुक छुअन रह-रह कर अनुभव हो रही है। फर्क बस इतना है कि आज उस नाजुक छुअन में एक टीस-सी भर गई है उनके ना होने की। शासकीय सेवा के दौरान होशंगाबाद में स्वागत सेवा करते हुए मुझे माँ नर्मदा के … Read more