विरासत को प्रसारित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है हिन्दी

hindi-bhashaa

इंदौर (मप्र)। जिस तरह संस्कृति और सभ्यता भाषा से पोषित होती हैं, उसी तरह एक भाषा के रूप में हिंदी भी हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित और प्रसारित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।इन पंक्तियों द्वारा सर्वप्रथम ‘हिंदी दिवस’ के महत्व को समझाया गया। अतिथि के रूप में विद्यालय के प्राचार्य रेव.फादर डेंटीस थॉमस … Read more

दिल्ली में प्रेरणा ने चलाया हिंदी अभियान

hindi-bhashaa

दिल्ली। प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा ने हिंदी को राष्ट्रभाषा बनाने के अभियान के तहत दिल्ली में इंडिया गेट से राजघाट तक पदयात्रा व राष्ट्रीय सम्मेलन का कार्यक्रम किया। इस अवसर पर उपस्थित कवियों ने प्रतिनिधि रचनाओं का पाठ किया।सभा के सम्मेलन की शुरुआत संस्थापक कवि संगम त्रिपाठी व डॉ. धर्मप्रकाश वाजपेयी ने माँ सरस्वती के … Read more

‘हिंदी दिवस’ पर विवि में हुई संगोष्ठी

hindi-bhashaa

इन्दौर (मप्र)। तुलनात्मक भाषा एवं संस्कृति अध्ययनशाला (देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर) द्वारा विभाग में ‘हिंदी दिवस’ के उपलक्ष्य में ‘हिंदी राजभाषा और राष्ट्रीय भाषा’ विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता हरेराम वाजपेयी रहे। शुक्रवार को यह कार्यक्रम विवि के कुलगीत के साथ प्रारंभ हुआ। प्रारम्भ में विवि की कुलपति डॉ. रेणु जैन … Read more

आज फिर

रश्मि लहरलखनऊ (उत्तर प्रदेश) ************************************************** आज फिर मन को तुम्हारी झलकियाॅं याद आ गईं,थरथराती साॅंझ की कुछ सुर्ख़ियाँ याद आ गईं। वो हर इक आहट पे खुलती खिड़कियाॅं याद आ गईं,फिर फ़िज़ा में रंग भरती तितलियाॅं याद आ गईं। थाम कर पतवार माॅंझी था मगन, पर उस घड़ी,जूझती तूफ़ान से कुछ कश्तियाँ याद आ गईं। … Read more

अंतरविद्यालय वाद-विवाद प्रतियोगिता कराई

मुम्बई (महाराष्ट्र)। राजस्थानी सम्मेलन एजुकेशन ट्रस्ट द्वारा संचालित कुड़ीलाल गोविंदराम सेक्सरिया सर्वोदय विद्यालय में १२ सितम्बर को अंतरविद्यालय वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि साहित्यकार केशव राय तथा फिल्म जगत से निर्देशक मनोज रेमानी रहे। विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती कंचन छत्री की उपस्थिति में साहित्यकार डॉ. पूजा अलापुरिया (नवी मुम्बई) तथा अजय … Read more

सम्पादक डॉ. अमिता दुबे ‘सर्वभाषा साहित्य सृजन सम्मान-२०२३’ से सम्मानित

hindi-bhashaa

नई दिल्ली। सुपरिचित कवयित्री-कथाकार-आलोचक डॉ. अमिता दुबे को सर्वभाषा ट्रस्ट की ओर से सर्वभाषा साहित्य सृजन सम्मान से सम्मानित किया गया। ट्रस्ट की ओर से प्रो. रामदरश मिश्र ने अपने आवास पर आयोजित समारोह में डॉ. दुबे को सम्मान स्वरूप शॉल से विभूषित कर प्रतीक चिन्ह व प्रशस्ति-पत्र भेंट किया। इस अवसर पर हिंदी के … Read more

राष्ट्रीय हिन्दी भाषा अलंकरण एवं कवि सम्मेलन १४ सितम्बर को

hindi-bhashaa

भोपाल (मप्र)। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हिंदी की सेवा करने वाले हिंदी सेवियों को अलंकृत करने का शुभ अवसर १४ सितम्बर को शाम ७ बजे भोपाल के रविंद्र भवन सभागार में आयोजित है। इसमें ५ साहित्यकारों का सम्मान और कवि सम्मेलन होगा। ‘हिंदी दिवस’ के इस गरिमामयी आयोजन में सभी साहित्य अनुरागियों का स्वागत और आमंत्रित … Read more

‘भारत’ नाम विलक्षण संस्कृति का प्रतिनिधित्व

hindi-bhashaa

परिचर्चा… पटना (बिहार)। भारत नाम केवल एक राष्ट्र का नहीं है, यह एक विलक्षण संस्कृति का प्रतिनिधित्व करता है। सारी दुनिया हमारी जिस अद्वितीय एकता की बात करती है, वह कोई जातिगत एकता नहीं है, बल्कि वह हमारी भारतीय संस्कृति की एकता है। अत: हमें उस दिन के स्वागत के लिए तत्पर रहना होगा जिस … Read more

प्रतियोगिता में प्रविष्टियाँ आमन्त्रित

hindi-bhashaa

सुलतानपुर (उप्र)। ‘माँ धनपती देवी स्मृति कथासाहित्य सम्मान-२०२३’ के लिए हिन्दी कहानीकारों से मौलिक व अप्रसारित एक कहानी (लघुकथा नहीं) पंजीकृत डाक से १५ सितंबर २०२३ तक आमंत्रित की गई है। सम्पादक डॉ. शोभनाथ शुक्ल (९४१५१३६२६७) ने बताया कि प्रतियोगिता में किसी भी आयु वर्ग के कथाकार १ ही कहानी ३ प्रतियों में पंजीकृत डाक … Read more

केंद्रीय हिंदी संस्थान में प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित

hindi-bhashaa

हैदराबाद (तेलंगाना)। केंद्रीय हिंदी संस्थान (आगरा) के सभी केंद्रों पर तिमाही लघु अवधीय सांध्यकालीन पाठ्यक्रम ऑनलाइन संचालित किए जाएँगे। पाठ्यक्रमों का नाम-हिंदी भाषा कौशल प्रमाण-पत्र, अनुवाद प्रमाण-पत्र एवं हिंदी पाठ सम्पादन और अशुद्धि शोधन प्रमाण-पत्र है। तिमाही लघु अवधीय पाठ्यक्रमों की परीक्षा ऑफलाइन माध्यम से होगी। ये पाठ्यक्रम रोजगार परक पाठ्यक्रम हैं। आवेदन पत्र जमा … Read more