ख़ामोशी

डॉ.अशोकपटना(बिहार)********************************** यह हुनर है एक क़ाबिल बन्दे का,ग़लत सवाल परजो हर वक्त ख़ामोश रहते हैं,सवाल करने वाले को इसी हुनर सेउसे उसकी हद में कर देते हैंबड़ी शिद्दत से यह,हुनर मिलता है जनाब इस जहां में यहांइसलिए इस इल्म को,हम-सब आफताब कहते हैं। ग़लत सवाल का सबसे,अच्छा जवाब है मजबूत खामोशीयही जिन्दगी के सफ़र में,आगे … Read more

सावन आया झूम-झूम के

संजय सिंह ‘चन्दन’धनबाद (झारखंड )******************************** मिटा ताप का तेजस काया,झूम-झूम के सावन आयाकाले बादल, बरखा भायी,माया मोह भी अब शरमाईमस्त मगन सावन है आया,धरती माँ का भीगा आँचलबरसे बरखा, फटते बादल,बच्चे, बूढ़े, युवा हैं पागलसावन में हर शख्स है घायल,हम सब भी मौसम के कायलगरम जलेबी, गरम सिंघाड़ा,कहीं छन रहा सांभर बड़ा। वर्षा का आनंद … Read more

…तो याद आया

अरुण वि.देशपांडेपुणे(महाराष्ट्र)************************************** अपनों ने ही मुझे हर बार बातों में फँसाया,फिर किसी से खाया धोखा तो याद आया। कोई नहीं अपना यहाँ, जग पराया हो गया,एक और हो गया बेगाना, तो याद आया। झूठे चेहरों ने जाल ही ऐसा है बिछाया,फँसने की गलती फिर की तो याद आया। मीठी-मीठी बातें करे जो भी मिलने आया,काम … Read more

ओ सावन के मेघा मतवाले

डॉ. कुमारी कुन्दनपटना(बिहार)****************************** लगे कि जान, निकली जाएजीना मुश्किल है संसार मेंओ सावन के मेघा मतवाले,सब हैं तेरे इन्तजार में। सुरज तपिश ना झेली जाए,लगे दो-दो सूरज निकले हैंइनका काम, परहित करना,पर आज ये शोला उगले हैं। एसी, कूलर सब फेल हुए,असहनीय तपन, बेचैनी हैबैठे हैं सब आस लगा के,तदबीर ना कोई दिखती है। गुल, … Read more

कभी पास तो कभी सुदूर

डॉ. श्राबनी चक्रवर्तीबिलासपुर (छतीसगढ़)************************************************* शांत पहाड़ की चोटी,सीधे मेरी ओर देखकरन जाने क्यों मुझे,आवाज देती हैअपनी ओर बुलाती है। उस दुर्गम पथरीले गिरि के,ऊंचाई भरे संकीर्ण पथ परचढ़ना सरल नहीं है मगर,कभी सोचती हूँ क्यों नएक बार प्रयास करूँ। इच्छा शक्ति और मनोबल,खींच लाई मुझे उस आकर्षण की ओरडर और शंका बेकार ही मुझे पीछे … Read more

तारीफ सुनने की आदत न डालिए

बबीता प्रजापति ‘वाणी’झाँसी (उत्तरप्रदेश)****************************************** तारीफ सुनने की,आदत न डालिएमीठा जहर है ये,जीवन से निकालिए। तारीफ तो हमेशा,पीठ पीछे हो तो भलीसामने तारीफ की,आदत न डालिए। मगर सुनिए!कुछ-कोई अच्छा लगे अगरदिल से तारीफ कीजिए।उस तारीफ में कभी,मसाले न डालिए॥

पाश्चात्य संस्कृति और हम

ताराचन्द वर्मा ‘डाबला’अलवर(राजस्थान)*************************************** भटक रही है युवा पीढ़ी,नित-नित नए ख्वाब लिएमंजिल का कहीं पता नहीं,यूँ ही जीवन बर्बाद किए। पाश्चात्य संस्कृति का रंग,कूट-कूट कर भर गया हैअर्थहीन आज का युवा,बीच राह में भटक गया है। चाल-ढाल भी बदल गई है,वाणी पर कहीं लगाम नहींअर्द्धनग्न को फैशन कहता,शालीनता का नाम नहीं। कैसा होगा इनका भविष्य,बस बिस्तर … Read more

बारिश और हम

दिनेश चन्द्र प्रसाद ‘दीनेश’कलकत्ता (पश्चिम बंगाल)******************************************* चलिए बारिश में नहाएं,फिर से बच्चा बन जाएं। यहां से भागें वहां पे दौड़ें,तुम हमें, हम तुम्हें पकड़ेंजी भर खेलें-कूदे हम तो,फिर से सच्चा बन जाएं।फिर से बच्चा बन जाएं… कड़के जब ऊपर से बिजली,तो हम नीचे पकड़ें तितलीपानी में दौड़ाएं अपनी नाव,संभालना जरा फिसले पाँवएक-दूजे को संभालते जाएं।फिर … Read more

प्रकृति की छटा निराली

कमलेश वर्मा ‘कोमल’अलवर (राजस्थान) ************************************* प्रकृति की देखो छटा निराली,कितनी सुंदर कितनी मतवाली। ऊंचे-ऊंचे पर्वत देखो, निर्मल झरते झरनों को देखो,उन पर लहराते पेड़ों को देखो, करतल करते पत्तों को देखो। हवा चली तो पेड़ों ने झुक कर किया प्रणाम,सुहाने मौसम को देखकर वहां सब ने किया विश्राम। आओ प्यार करें हम प्रकृति को बाँहों … Read more

विकलांगता और मानवता

हीरा सिंह चाहिल ‘बिल्ले’बिलासपुर (छत्तीसगढ़)********************************************* विकलांगता जीवन में दु:ख-दर्द की धारा है,मानवता से जग में दु:ख-दर्द भी हारा है। मन तो नहीं दिख सकता, पर अंग दिखा करता,मन ही इन अंगों के, दु:ख-दर्द सहा करता।अहसास मिटें जब भी, तो आस सहारा हो,मानव संकल्पों ने दुख-दर्द को मारा है॥विकलांगता जीवन में… हर वक्त बदल कर ही, … Read more