तेरी जय हो माँ

हेमराज ठाकुरमंडी (हिमाचल प्रदेश)****************************************** तूने अपना नूर गंवाया,तब जा के हमें सृजायापीड़ा सह कर हमें उत्पाया,अपना दर्द सब अंदर छुपाया।तेरी जय हो माँ। मल-मूत्र से हमें बचाया,अपने मुँह का हमें खिलायाउंगली पकड़ कर चलना सिखाया,तोतली जुबां को बतियाना बतायाअपना दर्द सब अंदर छुपाया।तेरी जय हो माँ पाला-पोसा बड़ा बनाया,सर्दी में गर्मी दी, धूप में छायालकड़ी-सी … Read more

निगल रही मँहगाई

डॉ.रामकुमार चतुर्वेदीसिवनी(मध्यप्रदेश)**************************************** फॅंसा आज मॅंझधार लोकमत,तम मँहगाई जंजाल मेंहाहाकार मचा जनजीवन,जनमानस खस्ताहाल में। नेता जेता विश्व विजेता,पद अहंकार मधुशाल मेंसत्ताधारी पा जिनके मत,क्षुधार्थ प्यास बदहाल में। फुफकारती मँहगाई नित,बन हालाहल विकराल मेंकोटि-कोटि जलते जठरानल,विष मँहगाई के गाल में। मध्यमवर्ग कठिनतम जीवन,गमनागमन मँहगाई मेंनिशिवासर सोपान छू रहे,वस्तु मूल्यवृद्धि भूचाल में। लावारिस सड़कों पर जीवन,क्या प्रभाव हो … Read more

सूखे दरख़्त…

एम.एल. नत्थानीरायपुर(छत्तीसगढ़)*************************************** उम्र चली गुजरने को है,ख्वाब भी संवरने को हैरिश्तों को निभाने को है,यादगार लम्हें जाने को है। गुजरते दिनों का नाम है,बस जिंदगी का पैगाम हैस्याह-सी धुंधली शाम है,फिर आख़री मुकाम है। रिश्तों में दूरियों की घुटन,को कोई समझता नहीं है।उम्रदराज लोगों के कोई,करीब से ठहरता नहीं है॥

हे बुद्ध

संजय एम. वासनिकमुम्बई (महाराष्ट्र)************************************* ना तुम ईश्वर थे,ना ईश्वर के पुत्रऔरना ही किसी ईश्वर द्वारा,इस धरती पर भेजे गएकोई अलौकिक दूत…तुम तो थे एक इंसान…। जिसने इंसान को इंसान से,जोड़े रखने का दिया मूलमंत्रबताया था तुमने एक नया रास्ता…सत्यता से सत्य जीवन जीने का,देकर मानवता का संदेश…सिखाया था कैसे बनाया जाए,मानव से मानवता का रिश्ता…। … Read more

मैं

बबीता प्रजापति झाँसी (उत्तरप्रदेश) ****************************************** अलसाए हुए से नैनों मेंभोर हूँ मैं,हृदय के तार में बजताशोर हूँ मैं। कभी पैरों में बंधीपायल-सी,कभी बहती नदीउस ओर हूँ मैं। कभी माला में,मोती-सी।कभी न टूटने वाली,डोर हूँ मैं॥

स्वयं को पूजनीय बनाओ

मुकेश कुमार मोदीबीकानेर (राजस्थान)************************************************** रहने मत दो अवगुण का, जीवन में एक भी अंश,पवित्रता अपनाकर बनो, तुम मानसरोवर के हंस। गुण जागे जब जीवन में, अवगुण ना रह जाएगा,रोने का अवसर कभी, जीवन में फिर ना आएगा। बोझिल रहता उसका मन, जो अवगुण अपनाए,गुण सम्पन्न व्यक्ति हँस कर, अपना समय बिताए। दोनों का भेद जानकर, … Read more

कैसे परिवारों की साँस बचाए ?

श्रीमती देवंती देवीधनबाद (झारखंड)******************************************* किस कारण से आई मँहगाई,निर्धन, गरीब ,समझ नहीं पाएपरेशान हूँ जब से आई मँहगाई,कैसे परिवारों की साँस बचाए ? ऊॅ॑ची कुर्सी, बड़ों का क्या कहना,महंगाई तो गरीबों को है सहनासुबह खाएं, रात के लिए रोते हैं,कुछ नहीं मिले तो यूँ ही सोते हैं। कन्यादान रोक दिया इसने भाई,दहेज ले के बिटिया, … Read more

शोर तो मचाता है…?

प्रीति शर्मा `असीम`नालागढ़(हिमाचल प्रदेश)******************************************** मँहगाई पर आम आदमी शोर तो मचाता है,फिर अगले ही पलसरकार की नीतियों और पार्टी बाजी में,बीच का रास्ता अख्तियार कर निकल जाता है। खबरों, धरनों, जलसों में हाहाकार कर,बढ़ती महंगाई का रोना तो रोए जाता हैऔर अपनी ही जरूरतों की चादर,फाड़ मीलों आगे निकल जाता है।महंगाई पर आम आदमी शोर … Read more

सब अकेले हो गए…

डॉ.अशोकपटना(बिहार)*********************************** अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस विशेष…. आज़ हम सब अकेले हो गए हैं यहां,परिवार में संग रहने काअब नहीं रहा मज़ा यहां,ज़िन्दगी सुनसान हो चुकी है अब यहांबुझता हुई दिखाई देता है,अखण्ड दीप अब यहां। न भीड़-भाड़ वाली बात है अब यहां,दादा-दादी और ताऊ-ताईं की नहीं हैअब किसी घर में जगह यहां,सफलता, पराक्रम और उन्नति व … Read more

दिल हो गए छोटे

संजय वर्मा ‘दृष्टि’ मनावर(मध्यप्रदेश)**************************************** घर बड़े और दिल हो गए छोटे,रिश्ते उनमें समाएं तो कैसेबातें करते बड़ी, मन हो गए छोटे,रिश्तों में मिठास समाए तो कैसेघर बड़े और दिल हो गए छोटे,रिश्ते उनमें समाएं तो कैसे ? उम्र हो गई और दूर चले जाने लगे रिश्ते,झुर्रियों भरे चेहरों को पहचान पाओगे कैसेघर बड़े और दिल हो … Read more