बेटी को खूब पढ़ाएँ

सुरेश चन्द्र ‘सर्वहारा’ कोटा(राजस्थान) *********************************************************************************** देन हमें ईश्वर की न्यारी बेटी होती कितनी प्यारी, यह तो हर घर के आँगन को- महका देती बन फुलवारी। बेटी ध्यान सभी का रखती यह दुःख में भी हँसती दिखती, बाँट रही है सबको खुशियाँ- कड़वेपन को चुप-चुप चखती। नहीं कमी की करे शिकायत फिर भी पाती कड़ी हिदायत, … Read more

इन्क़लाब क्या है…

ओमप्रकाश मेरोठा बारां(राजस्थान) ********************************************************************* नसों में गर्म खून हर जवान,इन्क़लाब है, जो खींच ले जमीं को आसमान,इन्क़लाब है। दमन की ठोंकरों से उठ के आधियाँ जो बन गयी, वो दर्द और सितम की दास्तान इन्कलाब है। जमीन बंजारों की है तो हौंसले का हल चला, उगा दे इक नयी फसल किसान इन्क़लाब है। ये आग … Read more

हे प्रभु,अब आप ही पालनहार

मनोरमा जोशी ‘मनु’  इंदौर(मध्यप्रदेश)  **************************************************** यह कैसी असहनीय पीड़ा, अब तू जा रे कोरोना। कैसा तेरा प्रहार, प्रकृति भी मौन रही निहार। सबका मन अशांत, कब होगा कहर शान्त। घर में खाने के लाले, बच्चों को कैसे पाले। सब हो रहें पस्त, मानव जीवन हो रहा अस्त-व्यस्त। सेवाभावी पुलिस,डॉक्टर, उनका भी है अपना परिवार। इस … Read more

हार न मानो तुम

अनिल कसेर ‘उजाला’  राजनांदगांव(छत्तीसगढ़) ************************************************************************* यार कठिन डगर है, चलना तुझे निडर है। हार न मानो तुम, जीत हमसफ़र है। झूठ की नगरी में, सच्चाई ही बेहतर है। हमें काहे का है डर, रब की हम पे मेहर है। गर अँधेरा है कहर, तो ‘उजाला’ अमर है॥ परिचय –अनिल कसेर का निवास छतीसगढ़ के जिला-राजनांदगांव … Read more

हर चाल उसके हाथ में

मोहित जागेटिया भीलवाड़ा(राजस्थान) ************************************************************************** कुदरत की शक्ति को देख आज, सारी मानव जाति भयभीत है। कुदरत को हमने क्या-क्या दिया है, और आधुनिक सुविधाओं के लिए कुदरत से हमने, क्या-क्या लिया है। जंगल को उजाड़ दिया, पर्वत को काट दिया नदियों को मोड़ दिया, आज ये उसका ही परिणाम है। कभी सूखा तो कभी बाढ़, … Read more

दिल सोचता बहुत है

कृष्ण कुमार कश्यप गरियाबंद (छत्तीसगढ़) ******************************************************************* आजकल न जाने क्यूँ दिल सोचता बहुत है, सच से वाकिफ है,यहाँ-वहाँ खोजता बहुत है। थक जाएगा रस्ते पर ही आहिस्ता क़दम बढ़ा, खरगोश की तरह यार तू भागता बहुत है। बिना नींव के ही बना रहा हवा महल! कैसे ? सुनता नहीं किसी की तू और बोलता बहुत … Read more

सपनों में भी,दिखने लगे हैं

संजय जैन  मुम्बई(महाराष्ट्र) ******************************************** मुझे मजा आता है, तेरे चेहरे को देखना। दिल खिलता जाता है, तुम्हें मुस्कराते देख कर। पता नहीं ये क्या है, पर धड़कनें बढ़ा देता है। और दिल में प्यार को, निश्चित जगा देता है॥ सपनों में भी अब, वो दिखने लगे हैं। सोते-जागते भी सामने, वो ही वो दिखते हैं। … Read more

आदमी का कर्ज

गीतांजली वार्ष्णेय ‘ गीतू’ बरेली(उत्तर प्रदेश) ********************************************************************** हर आदमी,आदमी का कर्जदार है, भाई बहन का,बेटा मात-पिता का निभाता हर फर्ज है, इसी का नाम तो कर्ज है। कोई फर्ज का तो कोई दूध का कर्जदार है, हर आदमी यहां आदमी का कर्जदार है। खेल रहा था आँगन बालक एक नाग के साथ, बालक डाल रहा … Read more

बहुत भाग लिए,अब ठहरो

पुखराज छाजेड़ जयपुर(राजस्थान) ***************************************************************** जिसने सारी दुनिया में तांडव मचा रखा है, उसका हमने मजाक बना रखा है दुनिया खौफजदा,गमजदा,संजीदा है, हम तो बस ‘कोरोना’ के चुटकलों पर फिदा हैं। कहूं जो उसको जान तो लो, बहुत घूमे जरा विश्राम तो लो थोड़ा धीरज से भी काम तो लो, बहुत खेले,प्रभु का नाम तो लो। … Read more

दुःखी किसान हूँ!

प्रेमशंकर ‘नूरपुरिया’ मोहाली(पंजाब) **************************************************************************** मैं अपने देश का राष्ट्रीय अभिमान हूँ, मैं दुःखी रोता-बिलखता किसान हूँ। प्रशासन ने भी मुझे खूब भुलाया है, प्रकृति ने मुझे डटकर खूब रुलाया है। कहते हैं कि मैं देश की ऊंची शान हूँ, मैं दुःखी रोता-बिलखता किसान हूँ…॥ मेरे नाम को भाषणों में पाला है, मेरी मेहनत को संसद … Read more