फिर से बना दो भारत महान

अमल श्रीवास्तव बिलासपुर(छत्तीसगढ़) *********************************** भूखी जनता है और प्यासा है किसान।कर्जे में डूबा है मेरा प्यारा हिंदुस्तान॥ ऊँचे-ऊँचे पर्वतों की घाटी है यहां,सोना जो उगलती वह माटी है यहां।राम और रहीम की भी झांकी है यहां,गोलियों के भी निशान बाकी हैं यहां॥फिर भी दुविधा में फंसा हुआ इंसान,क्या से क्या हो गया मेरा भारत महान…॥ फुटपाथ … Read more

अन्तर्मन पुलकित मातृत्व भाव

डॉ.राम कुमार झा ‘निकुंज’बेंगलुरु (कर्नाटक) ************************************************* अन्तर्मन पुलकित मातृत्व भाव,पूर्ण नारीत्व सृजन तन होता हैअनुभूति सकल सुख शुभ जीवन,सुख सन्तान प्राप्ति मन छाता है। नारीत्व सफल गर्भाधान मुदित,अरुणाभ प्रभात खिल जाता हैअभिलाषी विलास परणीत प्रीत,दाम्पत्य सफल चारु बन जाता है। नूतन चारु सृजन स्वागत भविष्य,सूरज चन्द्र ज्योति बन छाता हैसब क्लेश वेदना तन मन अविरत,ममतांचल … Read more

तुलसी की महिमा

हीरा सिंह चाहिल ‘बिल्ले’बिलासपुर (छत्तीसगढ़)********************************************* हो तुलसी का, पौधा खिलता, घर के आँगन में,तुलसी महिमा, जैसे जीवन ‘माॅं’ के दामन में। सुख-संपन्नता सजती, दु:ख की छाया मिटती,धन-देवी ‘माँ’ तुलसी,सुख, समृद्धि रचती।शुभ फल मिलता, औषधि बनती, प्रभु पूजा फलती,हो तुलसी का, पौधा खिलता, घर के आँगन में…॥ राम भक्त बजरंगी, तुलसी भोग लगाते,कृष्ण और विष्णु को, … Read more

घमंड का बटुआ

संजय वर्मा ‘दृष्टि’ मनावर(मध्यप्रदेश)**************************************** कठिनाइयों में,सोचने की शक्तिआर्थिक कमी से बढ़ जाती,संपन्न हो तो सोच की।फुरसत हो जाती गुम,अपनी क्षमता अपनी सोचबिन पैसों के हो जाती बोनी,पैसे हो तो घमंड का बटुआकिसी से सीधे मुँह,बात कहाँ करता…?? परिचय-संजय वर्मा का साहित्यिक नाम ‘दॄष्टि’ है। २ मई १९६२ को उज्जैन में जन्में श्री वर्मा का स्थाई बसेरा … Read more

ज्ञान का अंधकार

डॉ.अशोकपटना(बिहार)********************************** यह शाश्वत सत्य है,इसमें नहीं कोई असत्य हैअस्तित्व और विकास में,एक समन्वय जरूरी हैप्रगति की राह पर,यह सबसे प्यारी मजबूरी है। अहंकार को सत्य से परे रखकर,हम सफल नहीं हो सकते हैंज्ञान के अन्धकार में रहकर,आगे नहीं बढ़ सकते हैं। जिज्ञासा और सीखने की ललक,सफलता और समृद्धि के लिएसबसे सुन्दर व सुरक्षित राह है,सफ़र … Read more

मंगल करने वाले शिव

श्रीमती देवंती देवीधनबाद (झारखंड)******************************************* कार्तिकेय, गणेश, अशोक सुन्दरी के पिता ‘शिव’ कहाते हैं,खुद जहर को पीने वाले, देवताओं को अमृत पान कराते हैं। नन्दी, गण, सदैव त्रिशूलधारी की सेवा में रहते हैं तैयार,महादेव अपने अनुजों से, सदा करते हैं पुत्र जैसा प्यार। हे देवा माथे में चन्द्रमा शोभता, नाम आपका जटाधारी,जटाओं से गंगा बहती है, … Read more

उफ ये सोच!

गोपाल मोहन मिश्रदरभंगा (बिहार)***************************************** उफ ये सोच,सोचते-सोचतेदिमाग की नसें फूल गई हैं,ये भूल गई हैं सोनासाथ ही भूल गई हैं,सोते हुए ‘इस आदमी’ कोसपने दिखाना…। रात-दिन बस एक काम,सोचना…सोचना…सोचनाविचार की सूखी-बंज़र धरती को,खोदकर पानी निकालने की कोशिश मेंपता है…?हर रोज़ तारीख़ें ही नहीं बदल रही,बहुत कुछ बदल रहा है…। कुछ पहचान वालों की,बेचैनी बढ़ गई … Read more

मंजिल सामने है

संदीप धीमान चमोली (उत्तराखंड)********************************** मंजिल सामने है, सफ़र पर हूँ,उम्र घट रही है, सबर पर हूँ। भीड़ छोड़, तनहाईयों में हूँ,ढलते वक्त की डगर पर हूँमैं जवानी से ढलता बुढ़ापा हूँ,नज़रें टिकाए अंतिम खबर पर हूँ। भूख-प्यास अब लगती नहीं है,साज-सज्जा भी जमती नहीं है।जमती है तो बस अब नब्ज,क्योंकि, मौत की अब मैं नजर पर … Read more

स्वप्न और यथार्थ

ताराचन्द वर्मा ‘डाबला’अलवर(राजस्थान)*************************************** स्वप्न देखना बुरा नहीं है,मन हल्का हो जाता हैलेकिन जीवन पथ पर साथी,यथार्थ कहीं खो जाता है। साकार कभी होता नहीं,स्वप्न अक्सर क्षणिक होता हैमन के आँगन में बैठा,मनमौजी एक पथिक होता है, आसमान में विचरण करता,यथार्थ से कोसों दूर होता हैसोचा हुआ कभी नहीं होता,स्वप्न अक्सर स्वप्न होता है। आँख खोलकर … Read more

उधार की जिन्दगी

श्रीमती देवंती देवीधनबाद (झारखंड)******************************************* पंचतत्व से काया बनाए भगवान,कंठ कोकिला देकर, दिए हैं प्राणहॅंसना-बोलना धर्म-कर्म भरे ज्ञान,काया का नाम दिया गया इन्सान। उधार की जिन्दगी रब का है दान,जतन से रखना इसे, दिए भगवानछोटी-सी जिन्दगी वो भी है उधार,संभल कर चल, देखती है सरकार। पराए धन की आस, नहीं है करना,भले पड़ जाए तुझे भूख … Read more