माखन चोर नंद किशोर
सरोजिनी चौधरीजबलपुर (मध्यप्रदेश)************************************** यशोदा दुलारा है वो,नंद जी का प्यारा है वोघूम-घूम ब्रज गली,माखन चुराता है। कैसे मैं मनाऊँ उसे,कैसे समझाऊँ उसेभागे इधर-उधर,हाथ नहीं आता है। निशाना साध करके,कंकड़ी मार करकेगोपियों की मटकी को,तोड़ भाग जाता है। कैसे समझाऊँ उसे,कैसे मैं मनाऊँ उसे।जितना वो खाता नहीं,उतना गिराता है॥