सृष्टि का उदगम हो तुम

गोपाल चन्द्र मुखर्जी बिलासपुर (छत्तीसगढ़) ************************************************************ विश्व कन्या दिवस विशेष………. सृष्टि का उदगम हो तुम कन्या, छोटी-सी कोमल पंखुरियाँ। तुम ही हो सुंदरी तिलोत्तमा, रसकुम्भ धारिणी,जगत प्रसूता कन्या। तुम ही हो धात्री,जगत जननी, दुलारी के रूप से जग में अवतारिणी। अभिमानिनी,चंचला,नटखटी, रह-रह गूंजती है आपकी नुपुर ध्वनि। छोटी-छोटी कलाइयों में शोभे कंगना, लाल टिप और … Read more

माँ भारती का वन्दन..ज्यादा अच्छा है

डॉ.दिलीप गुप्ता घरघोड़ा(छत्तीसगढ़) ******************************************************** सैर सुबह की मित्रों के संग कितना अच्छा है, निक्कर-जूता…पहने मोटू एकदम बच्चा हैl ️ शुगर-बी.पी.-गैस दौड़ाता रोज सुबह सबको, कसरत करके स्वेद बहाना कितना अच्छा हैl ️ जांच के दौरान डरा-डरा कर डॉक्टर धमकाता, भय दिखाकर ऐंठना तो,बिल्कुल नहीं अच्छा है ?? बीबी ने तो की हुई है…दूध,मिठाई,बन्द, डर-डर,छुप-छुप..मीठा खाना … Read more

चाँदनी हँसती रही

शंकरलाल जांगिड़ ‘शंकर दादाजी’ रावतसर(राजस्थान)  *********************************************************************************- फूल पर मँडराया भँवरा,डालियाँ हिलती रही, खिलखिलाती कलियों के सँग चाँदनी हँसती रही। हँस लो जितना हँसना है,कल बीन कर ले जाएँगे, कलियाँ मुरझा-सी गयी और चाँदनी हँसती रही। सेज पर मधु यामिनी की दी बिछा इक शख्स ने, सिसकती कलियाँ रही और चाँदनी हँसती रही। देखता था मैं … Read more

वक्त के साथ समर

मच्छिंद्र भिसे सातारा(महाराष्ट्र) ********************************************************************************** पगला मित्र समय हमारा खफ़ा हमसे हो गया, संग था कभी हमारे आज दुश्मन हमारा हो गया… निकला था कभी फूल बिछाने पथ पर हमारे, लथपथ देखने हमें पथ काँटों-से सजाता गया। अँधियारा है पर निशा का अहसास नहीं, उजियाला है पर सूरज-सी चमक नहीं… प्यासा पथिक मैं पर सुजल की … Read more

तपती धरती राह निहारे

सुशीला रोहिला सोनीपत(हरियाणा) ************************************************************** धरती तपती राह निहारे, पेड़-पौधों का चित्त उदास जीव-जन्तु का जल-जीवन, तड़प-तड़प करें पुकार। पलाश के फूल ज्यों मेघ हैं क्वार के, गड़-गड़ाहट में चित्त दहलाए बिन बरखा ही नभ में छाए, ऐसे नटखट शैतान। मेघों का कहना-वन है प्राण गहना, मानव -मानवता भूल गए छीना है प्रकृति का दामन, पर्यावरण … Read more

स्वीकारो या उपेक्षित करो

सविता सिंह दास सवि तेजपुर(असम) ************************************************************************* ये जो संकोच पलता है ना मन में तुम्हारे, मेरे अस्तित्व को स्वीकारने या नकारने के लिए, इसे तुम थोड़ा-सी ढील दो… देखो मैं कोई पतंग-सी उड़ती हूँ, या तुम्हारे अहं के खूंटे से बंधी रहती हूँ, इतना ही तो आकलन है मेरी इस काया काl आत्मा तक कहाँ पहुँच … Read more

सास को माँ नहीं कह पाऊँगी

गीतांजली वार्ष्णेय ‘ गीतू’ बरेली(उत्तर प्रदेश) ************************************************************************* ऐसा नहीं सास मुझे प्यारी नहीं, वो मुझे न करतीं प्यार हो ऐसा भी नहीं… देती पूरा सम्मान हूँ,करती पूरा काम हूँ, पर वो भाव कहाँ से लाऊंगी,मैं सास को माँ नहीं कह पाऊँगी। थककर जब मैं आती हूँ,फिक्र वो जताती हैं, चाय बना,प्यार वो जताती है,लेकिन वो … Read more

दिल का खयाल रखना जरा

हीरा सिंह चाहिल ‘बिल्ले’ बिलासपुर (छत्तीसगढ़) ********************************************************************** आपके साथ कब का कौन-सा रिश्ता है मेरा, आपसे बात करके ही दिल है लगता मेरा। मैं नहीं जानता क्या दिल तलाशता रहता, आप ही बताना मुझे दिल क्या है कहता मेरा। मैंने तो गुजारी उम्र अब तक दिल की सुन के, अब न जाने क्या-क्या बात दिल … Read more

दिल की धड़कन

संजय जैन  मुम्बई(महाराष्ट्र) ******************************************** कितना मैं समझाता हूँ, अपने इस दिल को। फिर भी ये दिल, धड़के बिना रुकता नहीं। अब तुम ही बताओ, करूँ तो क्या करूँ। जिससे दिल की धड़कन, देखकर किसी को न धड़केll कहते हैं जब नजरों का, नजरों से होता है मिलन। तो दिल जोर से धड़कता है, और एक … Read more

हिन्दी

केवरा यदु ‘मीरा’  राजिम(छत्तीसगढ़) ******************************************************************* मैं हिन्द देश की हिन्दी हूँ, मैं भारत भाल की बिंदी हूँ। मैं तुलसी दास की रामायण, मैं वेद-पुराण,गीता गायन मैं गीत,ग़ज़ल,रूबाई हूँ, मैं दोहा,छंद,रोला,चौपाई हूँ मैं जन-जन प्यारी हिंदी हूँll मैं हिन्द देश… मैं सूरदास की नैन बनी, मैं कान्हा मुरली बैन बनी मैं भोर बनी,मैं रैन बनी, मैं … Read more