हिमाचल लिए चलते हैं

प्रीति शर्मा `असीम`
नालागढ़(हिमाचल प्रदेश)
********************************************

आइए…,आपको हिमाचल लिए चलते हैं,
जिसके कण-कण में प्रेम का आविर्भाव है
देवभूमि के पवित्र संसार में लिए चलते हैं,
आइए…,आपको हिमाचल लिए चलते हैं।

जीवनदायिनी गंगा की जन्मस्थली,
जहां पाप लेश मात्र भी नहीं फलते हैं
आइए…,आपको हिमाचल लिए चलते हैं।

क्षितिज को छूते पहाड़,
विचारों और विचारधारा की दृढ़ता से मिलते हैं
आइए…,आपको हिमाचल लिए चलते हैं।

कुदरती नजारों झरनों की कल-कल से,
मन को शांत करते नजारों के साथ मिलते हैं
आइए…,आपको हिमाचल लिए चलते हैं।

तीन गुणों,तीन देवताओं को,
परिभाषित करते तीन मंडल
शिमला,मंडी,धर्मशाला से जुड़तेे हैं,
स्वर्ग देखना हो धरती पर कहीं,
हिम आँचल से जुड़ते हैं,
आइए…,आपको हिमाचल लिए चलते हैं।

१२ राशियों से १२ जिले हैं।
राजधानी शिमला से सजे पड़े हैं
राजकीय वृक्ष देवदार से हिम क्षेत्र सारे घिरे पड़े हैं,
स्नो लेपर्ड राजकीय पशु का दर्जा लिए
राजकीय पक्षी वेस्टर्न ट्रेगोपान जुजराना से जंगल सजे हुए हैं,
जड़ी-बूटियों का भंडार हिमाचल
संजीवनी बूटी के इतिहास इसी मिट्टी पर रचे हुए हैं,
आइए…,आपको हिमाचल लिए चलते हैं।

प्राचीन इतिहास की अमर कथा यहीं उपजी,
सिंधु घाटी की सभ्यता यही सहजी
नालागढ़ की सिरसा-सतलुज घाटी,
व्यास ऋषि की तपोभूमि व्यास घाटी
सिरमौर से सजाई मार्कंडेय ऋषि ने मारकंडा घाटी,
कुल्लू घाटी को कौन भूल पाएगा
इसके पत्थरों को जो देखेगा,शिवमय हो जाएगा,
आइए…,आपको हिमाचल लिए चलते हैं।

काल बदलते रहे शासकों के हिम का आँचल वहीं रहा,
सुंदरता जिसके कण-कण में झीलों से निर्मल जल बहता रहा
महाहिमवंत,नाम जिसका स्कंद पुराण वेदों में व्याख्यान है,
आइए…,आपको हिमाचल लिए चलते हैं।

मेहमानों के स्वागत में,वो पकवान सजाएंगे,
धाम,सिडू,भूटूरू,कचौड़ी के साथ सेपूवड़ी भी खिलाएंगे
चंबा की चुख का जायका देकर स्वाद को आत्मसात कर जाएंगे,
आइए…,आपको हिमाचल लिए चलते हैं।
अमृत का अंश जो हमारे भीतर है,
उसे आत्मा तक आत्मसात कर मिलवाते हैं॥

परिचय-प्रीति शर्मा का साहित्यिक उपनाम `असीम` हैL ३० सितम्बर १९७६ को हिमाचल प्रदेश के सुंदरनगर में अवतरित हुई प्रीति शर्मा का वर्तमान तथा स्थाई निवास नालागढ़(जिला सोलन,हिमाचल प्रदेश) हैL आपको हिन्दी,पंजाबी सहित अंग्रेजी भाषा का ज्ञान हैL पूर्ण शिक्षा-बी.ए.(कला),एम.ए.(अर्थशास्त्र,हिन्दी) एवं बी.एड. भी किया है। कार्यक्षेत्र में गृहिणी `असीम` सामाजिक कार्यों में भी सहयोग करती हैंL इनकी लेखन विधा-कविता,कहानी,निबंध तथा लेख है।सयुंक्त संग्रह-`आखर कुंज` सहित कई पत्र-पत्रिकाओं में आपकी रचनाएं प्रकाशित हैंL आपको लेखनी के लिए प्रंशसा-पत्र मिले हैंL सोशल मीडिया में भी सक्रिय प्रीति शर्मा की लेखनी का उद्देश्य-प्रेरणार्थ हैL आपकी नजर में पसंदीदा हिन्दी लेखक-मैथिलीशरण गुप्त,जयशंकर प्रसाद,निराला,महादेवी वर्मा और पंत जी हैंL समस्त विश्व को प्रेरणापुंज माननेवाली `असीम` के देश और हिंदी भाषा के प्रति विचार-“यह हमारी आत्मा की आवाज़ है। यह प्रेम है,श्रद्धा का भाव है कि हम हिंदी हैं। अपनी भाषा का सम्मान ही स्वयं का सम्मान है।”

Read more

हाँ,वही थानेदार है

श्रीमती देवंती देवीधनबाद (झारखंड)******************************************* कोई और नहीं था वही थानेदार है,मेरी दिल में उसका अधिकार हैरखा है दिल के कारागार में,बांधा प्यार की डोर मेंहुए बरसों छोड़ा नहीं,सजा भी दे गयाचुपचाप गया,किसीकोढूॅ॑ढने। कोई और नहीं था वही थानेदार है,सच कहती हूॅ॑ वह समझदार हैकारागार में रखा है सबको,पकड़ के बांधा हमकोनहीं कसूर बताया है,खूब तड़पाया … Read more

गले मिल गला काटने वाला नापाक चीनी मांझा…!

अजय बोकिलभोपाल(मध्यप्रदेश)  ****************************************** जिस पतंग को उमंगों का प्रतीक माना जाता रहा हो,आज उसी उन्मुक्त उड़ने वाली पतंग की डोर जानलेवा होती जा रही है। संक्रांति पर स्कूटी पर जा रही एक युवती की जान ऐसी ही एक पतंग के चीनी मांझे ने ले ली। उस बदनसीब की जिंदगी की पतंग उड़ने से पहले ही … Read more

आजादी का नायक

शंकरलाल जांगिड़ ‘शंकर दादाजी’रावतसर(राजस्थान) ****************************************** ‘नेताजी’ अवतरण दिवस विशेष….. सन् अट्ठारह सौ सतानवें कटक शहर में जन्म लिया,तेईस जनवरी को ईश्वर ने धरती पर था भेज दिया। पिता जानकी दास बोस माँ प्रभावती थी कल्याणी,नाम सुभाष बोस जिह्वा पर मुखरित हुई मातु वाणी। मेधावी बालक सुभाष आजादी का दीवाना था,भारत को आजाद कराऊँ ऐसा मन में … Read more

ज्वाला फिर से जलाना है

संजय जैन मुम्बई(महाराष्ट्र) **************************************** नेताजी अवतरण दिवस विशेष…. ‘नेताजी’ को याद करके,श्रध्दासुमन अर्पित करता हूँ।उनकी बोली बातों को,जन-जन तक पहुंचाना हैऔर देशप्रेम की ज्वाला को,युवाओं में फिर से जलाना हैऔर भारत को फिर से,आजाद कराना है। नेता जी का वो कथन,युवाओं को तब भाया थाजब उन्होंने आजाद हिंद,फौज को बनाया थाऔर कहा था कि ‘तुम मुझे,खून … Read more

आजादी के राम बनो

डॉ.सोना सिंह इंदौर(मध्यप्रदेश)************************************** ऊंच-नीच के भेद को छोड़ो,जात-पात का कारा तोड़ो। मत करो अभिमान स्वयं का,तुम अपने देश का मान बनो। विध्वंस विरोध की बातें छोड़ो,दंड भेद की घातें तोड़ो। ना करो स्वीकार अधीनता,संकल्प राष्ट्र का सत्य बनो। कूटनीतिक जाले झाड़ो,षड्यंत्रों के व्यूहों को तोड़ो। रणनीति ना रचो मात की,नव निर्माण का प्रतिमान बनो। नस्ल धर्म … Read more

स्वतंत्रता का भाष था

ममता तिवारी ‘ममता’जांजगीर-चाम्पा(छत्तीसगढ़)************************************** ‘नेताजी’ अवतरण दिवस विशेष… मुक्त और स्वछंद था,स्वतंत्रता का भाष थादासता स्वीकार न की,वह वीर सुभाष था। ली अपनी आजादी,मन में नहीं काश! थाआजाद हिंद फौज से,देश को यही आश था। परिपूर्ण तेज,ओज से,वीरता उसमें वास थास्वाधीन रवि उदित,वह वीर एक प्रकाश था। अंग्रेजों के गले की,सुभाषचंद्र फांस थास्वतंत्रता मशाल थामे,भारत की … Read more

संग्रह में आदि से अंत तक लोक कल्याण-भाव की प्रधानता-डॉ. कुमार

पुस्तक समीक्षा व गोष्ठी….. पंचकूला(हरियाणा)। इस संग्रह में आदि से अंत तक लोक कल्याण-भाव की प्रधानता है। इनका जनजागरण के माध्यम से राष्ट्र हित की साधना का फलक अत्यंत विराट है। राष्ट्रहित के अपने लक्ष्य के संज्ञान के लिए लेखिका संस्कृत मूल्यों एवं उनके प्रतीकों की सजग प्रहरी बन जाती है।यह बात अखिल भारतीय साहित्य … Read more

देशभक्ति

प्रो.डॉ. शरद नारायण खरेमंडला(मध्यप्रदेश) ******************************************* गाता है मन आज तो,शुभ-मंगल के गीत,दिवस बहुत यह भा रहा,बाँट रहा उर प्रीत।भारत के गणतंत्र की,सकल विश्व में शान-आओ,हम ‘जयहिंद’ कह,हों हर्षित मनमीत॥ भारत माँ का लाल हूँ,दे सकता मैं जान,गाता हूँ मन-प्राण से,मैं इसका यशगान।आर्यभूमि जगमग धरा,बाँट रही उजियार-इसकी गरिमा,शान पर,मैं हर पल क़ुर्बान॥ परिचय–प्रो.(डॉ.)शरद नारायण खरे का … Read more

यूक्रेन संकटःभारत की दुविधा

डॉ.वेदप्रताप वैदिकगुड़गांव (दिल्ली) ******************************* इस समय यूक्रेन पर सारी दुनिया की नजर लगी हुई हैं,क्योंकि अमेरिका और रूस एक-दूसरे को युद्ध की धमकी दे रहे हैं। जैसे किसी जमाने में बर्लिन को लेकर शीतयुद्ध के उष्णयुद्ध में बदलने की आशंका पैदा होती रहती थी,वैसा ही आजकल यूक्रेन को लेकर हो रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन … Read more