डॉ. रामरेखा सिंह के व्यंग्य में है हरिशंकर परसाई की धार

hindi-bhashaa

पटना (बिहार)। साहित्य की सबसे कठिन विधा है ‘व्यंग्य’! इसे साधना सरल नहीं है। इसे फूहड़ता से बचाना और साहित्य के लालित्य के साथ परोसना एक बड़ी कला है, जिसे व्यंग्य के महान लेखक हरिशंकर परसाई ने सिद्ध किया था। बिहार के चर्चित चिकित्सक और लेखक डॉ. राम रेखा सिंह एक ऐसे ही व्यंग्यकार हैं, … Read more

प्रकृति का सौन्दर्य मनभावन

कमलेश वर्मा ‘कोमल’अलवर (राजस्थान)************************************* प्रकृति का सौंदर्य कितना पावन,कितना मनभावनचहुं दिशा में ऊंचे-ऊंचे पर्वत, घनघोर घटाएं उसके ऊपर। हरित वर्ण छाया पर्वत पर, घटाएं आई उमड़-घुमड़ करजब चली पवन मतवाली, आनंदित हुआ मन का उपवन। शनै-शनै चली पवन जब,पत्ते करते करतल-करतलनदियों का पावन जल करता, रहता छल-छल छल-छल। चले पवन शीतल मतवाली, मन को सुकून … Read more

रिश्तों की बुनावट को बखूबी रखती हैं स्मृति की कविताएं-डॉ. दवे

विमोचन…. इंदौर (मप्र)। स्मृति की कविताओं में मिले-जुले रंग हैं…भावनाएं हैं और रिश्ते को जी लेने का अहसास है। बिम्ब बेहद प्रभावी हैं। पंचतत्वों के सारे तत्वों का जिस तरह उन्होंने अपनी कविताओं में इस्तेमाल किया है, वह बेहतरीन है। रिश्तों की इस बुनावट को स्मृति की कविताएं बखूबी रखती हैं। ‘हथेलियों के गुलाबी अक्षर’ … Read more

पावन शुभ नवरात्रि

डॉ.राम कुमार झा ‘निकुंज’बेंगलुरु (कर्नाटक) ************************************************* शुक्ला चैत्री प्रतिपदा, सनातनी त्यौहार।नव दुर्गा आराधना, कीर्ति मिले सुख सार॥ अभिनन्दन स्वागत करें, नूतन हिन्दू वर्ष।पावन नित नवरात्रि में, मानवता उत्कर्ष॥ पूजनार्थ नवरात्र में, आवाहन जगदम्ब।मातु शैलपुत्री प्रथम, राष्ट्र शक्ति अवलम्ब॥ ब्रह्मचारिणी सिद्धि दे, नीति प्रीति समदृष्टि।नित विवेक सद्ज्ञान से, ज्योतिर्मय हो सृष्टि॥ मचा रखा आतंक है, महिषासुर … Read more

बे-इंसानियत

हेमराज ठाकुरमंडी (हिमाचल प्रदेश)***************************************** इंसानों की इन बस्तियों में,है बे इंसानियत कैसे आ गई ?इंसानियत खो गई आसमां में, या धरती उसे है खा गई ? कुछ तो होगा जवाब इसका, जिसको समझ है आ गईमेरी तो यह सोचते-सोचते ही, बुद्धि मानो सठिया गई। सोचता हूँ इंसान में ही कुदरत को,जब सब-कुछ भरना था।तो क्यों … Read more

वक्त की टहनी पर बैठे हैं

डॉ. श्राबनी चक्रवर्तीबिलासपुर (छतीसगढ़)************************************************* हर वक्त धन की पिपासा में लीन,क्या सच में उपयोग कर पाएगालालच, लोभ की मृगतृष्णा में फंस कर,क्या जीवन व्यर्थ गंवाएगा ? खुद को स्थापित करके,कुछ क्षण दूसरों की मदद करे तोथोड़ा-बहुत पुण्य कमाएगा,सुकून के पल जी भर के जी पाएगा। मैं, मेरा और मुझे के जाल में फंसकर,रिश्ते, नाते, यारी, … Read more

उत्कृष्ट सेवा-कार्य हेतु सम्पादक अजय जैन ‘विकल्प’ सम्मानित

hindi-bhashaa

-अन्य हिन्दीसेवियों को भी मिला सम्मान जबलपुर (मप्र)। प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा हिंदी प्रचार- प्रसार के साथ विभिन्न क्षेत्रों में प्रेरणादायक कार्य कर रहे पत्रकार, कलमकार व समाजसेवियों को भी निरंतर सम्मानित कर रही है, जिससे समाज में जागृति पैदा हो। इसी दिशा में हिंदीभाषा डॉट कॉम के सम्पादक व लेखक अजय जैन ‘विकल्प’ (इंदौर, … Read more

माँ… तेरा साथ

ज्योति नरेन्द्र शास्त्रीअलवर (राजस्थान)************************************************* बिना मांगे भी चुपके से,एक और रोटी मेरी थाली में सरका देती हैवो मेरी माँ है जनाब,अपने हिस्से का खाना मुझे खिला देती है। पढ़ी-लिखी नहीं है वो बिल्कुल भी,पर मेरी किताबों को ठिकाने पर सजा देती हैदुनियादारी की तमाम बातें,वह मुझे बातों ही बातों में सिखा देती है। ससुराल से … Read more

समाज में क्रांति ला सकती है सकती है लघुकथा-डॉ. शुक्ल

hindi-bhashaa

इंदौर (मप्र)। कविता से आमजन का मोह भंग हो गया, इसलिए लघुकथा ही आज समाज में क्रांति लाने की शक्ति रखती है। अति बौद्धिकता या क्लिष्ट शिल्प से लघुकथा कहीं कविता की तरह आमजन से दूर ना हो जाए, इसका ध्यान रखकर प्रयोग किए जाने चाहिए।वरिष्ठ लघुकथाकार डॉ.(प्रो.) योगेंद्रनाथ शुक्ल ने श्री कमलचंद वर्मा स्मृति … Read more

सात समन्दर पार

श्रीमती देवंती देवीधनबाद (झारखंड)******************************************* जाना है अब मुझे सात समन्दर पार,जहाँ हमारे प्रियतम, करते हैं इंतजार। विरह की वेदना, अपने मन में हैं लिए,कुंठित आकुल मन से, मुझे याद किए। लगता है प्रियतम, अब धैर्य खो रहे हैं,तभी तो सात समन्दर पार, बुला रहे हैं। आओ प्रियतम, लेकर मेरे लिए नईया,आज तुम बनो, मेरी नाव … Read more