वीर अब्दुल हमीद…
कवि योगेन्द्र पांडेयदेवरिया (उत्तरप्रदेश)***************************************** वीरता का मोल, जिसका चुकाया गया नहीं,भारती का लाल, अनमोल वरदान थाबचपन से ही देशभक्त, मतवाला रहा,देश के निमित्त जो, सदा ही कुरबान था। बलिदानी गाथा युक्त, मन मोह लेने वाला,आचरण था पवित्र, धरम कुरान था।वीरता की मूरत जो, बन गया रण बीच,अब्दुल हमीद, शूरवीर वो महान था॥