आए जब सावन

राजबाला शर्मा ‘दीप’अजमेर(राजस्थान)******************************************* पावन सावन-मन का आंगन….. आए जब सावनलागे मन-भावनप्रकृति है हर्षित,हर्षित है तन-मन। बादलों का शोर,मनवा नाचे मोरयौवन की गगरी छलके,हियरा ले हिलोर।बादल संग बिजुरिया,आई बन-ठन।आए जब सावन… तीज-त्योहार ले,पर्व-उपहार लेओढ़ कर धानी चुनर,अवनि है प्रसन्न।बूंदों की झांझर पहन,खुश धरा-गगन।आए जब सावन… सृष्टि हुई हरित,मन-पाखी मुदितझूम रही अमराई,तृप्त धरा तृषित।सावन मन-भावन मेंभीगे दिक-दिगन्त।आए … Read more

आक्रोश

दिनेश चन्द्र प्रसाद ‘दीनेश’कलकत्ता (पश्चिम बंगाल)******************************************* मणिपुर की घटना,घटना नहीं, कलंक हैतृष्णा नहीं दरिंदगी है,एक ऐसी दरिंदगी जो-मानवता को शर्मसार करती है। बदले की भावना में मनुष्य,इतना नीचे गिर सकता हैये कल्पना के बाहर है,एक ऐसा कलंक,जो शायद अपराधियों केखून से भी न धुल पाए,और सदियों-सदियों तकदेश के उजले माथे पर,इस कलंक का दागअश्वत्थामा के … Read more

महादेव, करो नमन स्वीकार

रत्ना बापुलीलखनऊ (उत्तरप्रदेश)***************************************** हे देवों के देव महादेव, करो मेरा नमन स्वीकार,दे दो आशीष मुझे ऐसा, महिमा लिखूँ मैं अपरम्पार। हे सृष्टिकर्ता महादेव, गुण गाऊँ मैं बारम्बार,रचित हुआ है तेरे हाथों, वैभवमय यह संसार। तू ही जग का पालक और तू ही है संहारक,देने सबको जीवन तू, बना शीश गंग धारक। जल ही तो यह … Read more

तलाश

डॉ.अशोकपटना(बिहार)********************************** उम्र की अपनी फितरत है,वह किसी से गुफ्तगू नहीं करती हैकिसी ख़ास से भी,मशवरा नहीं करती हैसांझ की आहटों से ही,कुछ-कुछ पता चलता हैख्वाहिशों को अब पंख न मिलें,की हिदायत देती है। सुकून की तलाश करने में,विश्वास बढ़ता हैयही अब बची हुई ज़िन्दगी का,फ़लसफ़ा दिखता है। यह सच है कि हजार ग़म,सीने में दफन … Read more

नर-नारी अब समान

संजय सिंह ‘चन्दन’धनबाद (झारखंड )******************************** नर-नारी अब एक समान,दोनों के ही एक परिधान,सिंदूर न टीके का ध्यान,दिन और रात एक समान। बदला जीवन विधि-विधान,माता-पिता को है संज्ञानविश्व में चलन चढ़ा परवान,नया ज्ञान है, नया विज्ञान।नर-नारी अब एक समान… पाश्चात्य अब हुआ महान,नहीं कहीं अब मान-सम्मानतुम्हारी बीबी उसके प्राण,देख के निकले दूजे जान।नर-नारी अब एक समान… … Read more

पावन व पवित्र माह

डॉ.अशोकपटना(बिहार)********************************** पावन सावन-मन का आँगन… पावन पवित्र सावन,पवित्र भावनाओं को सहेजने वालीअनुपमा का अपूर्व सौन्दर्य है,उन्नत ईश्वरीय खोज कासुन्दर आभार लगता है यहाँ,मानों हम घोषित कर दिए गए दिग्विजय हैं,हमें मिल रहा है यहां परसावन का सुखद व सर्वोत्तम उपहार है। नीलकंठ महादेव को रहता है सदैव,यह माह बहुत प्याराभक्तों को स्वयं देते हैं दर्शन,बन … Read more

छोड़ न…, सब चलता है

बबीता प्रजापति ‘वाणी’झाँसी (उत्तरप्रदेश)****************************************** दिल को लगी ठेस,और मरहम भी जलता हैपर छोड़ न,सब चलता है। तो क्या हुआ,जो ठुकरा रही है दुनियाठोकरों से ही तो,इंसान सम्हलता हैपर छोड़ न,सब चलता है। तो क्या हुआ,कोई कद्र नहीं तुम्हारीबस ऐसे ही,पत्थर हीरे में बदलता है।छोड़ न,सब चलता है॥

शब्द-खेती

सच्चिदानंद किरणभागलपुर (बिहार)**************************************** कविता की खेती-बाड़ीमें कवि बोते हैं,नित रोज एक-एक करशब्द के बीज,अच्छी नस्ल के शब्द-बीजसे अंकुर जाते हैं। उर्वर शब्द धरा परकवित्व भावों के रसदार,सुस्वादु कवि की संवेदनाएंलेकर पल-पल्लवित होते,अभिव्यक्ति में‌ प्रेरणा कोसुपुष्ट स्पष्ट शब्द-बीज में,सार्थकीय यथेष्ठभावनाओं को समेट-समेट। प्रकृति-सी सम शीतोष्मजलवायु के शब्द-कण,आकाशीय परिधान सेसुशोभित होते हैं,शब्द के बरसते छन्दघन-घनघोरी बादलों बीच,शब्दों … Read more

सावन आया

कमलेश वर्मा ‘कोमल’अलवर (राजस्थान)************************************* पावन सावन-मन का आँगन… देखा मैंने जब खिड़की से कि सावन आया है,बारिश की बूंदों को संग में लेकर सावन आया है। चली पवन ठंडी मतवाली, फैली चारों ओर खुशहाली ,तरू शिखा भी झूम उठी, जब चली पवन मतवाली। बारिश की बूंदों के गिरते ही झूम उठा घर आँगन,निकल गए सब … Read more

चंद्रयान-३ की उड़ान

डॉ. रामवृक्ष सिंहलखनऊ (उप्र)******************************* चंद्रयान‌ श्रीहरिकोटा से चला चांद की ओर,अनुगुंजित थीं सभी दिशाएँ, मचा ग़ज़ब का शोर। रॉकेट का वह तुमुल नाद वे भारत के जयकारे,पुलकित थे आबाल वृद्ध नर- नारी हर्ष के मारे। कुछ क्षण में निश्चित कक्षा में जा पहुँचा जब यान,तब ‘इसरो’ दल की जानों में आ पाई कुछ जान। किन्तु … Read more