नियति…

लीना खेरियाअहमदाबाद(गुजरात)******************************************* एक-एक कर के,चटकती रहीमन के भीतर की सभी,चरमराती ज़र्जरदीवारें। रिसते रहे,बड़ी ख़ामोशी सेधीरे-धीरे सभी एहसास,कभी दर्द में सने आँसू बन करतो कभी आक्रोश बनकर,चुप की चादर ओढ़ेसीने में फाँस-सी चुभन लिए,कतरा-कतरारक्त की बूँद सम,बरसते रहे। सिसकते रहे,संग मेरेसारे सपने भी,अपूर्णता की पीड़ा लिएटूट कर बिखर जाने का,असह्य दर्द लिएआँखों की किरकिरी बन,बहते रहे। … Read more

जंग लगे टुकड़े

संजय गुप्ता  ‘देवेश’ उदयपुर(राजस्थान) ******************************************************************** जंग लगे टुकड़े हकीकत,कभी सही बयां नहीं करते,क्या हो गया यह बताएंगे,कैसे हुआ यह नहीं कहते…ये हारे हुए हैं जंग खुद से,जुबान पर लगाई है लगाम,जिसने कर दिए हालात,शख्स का नाम नहीं लेते। मजबूरी-लाचारगी से सुलग रहे हैं,स्याह धुँए की तरह,तपिश ने किया है राख,आग को कुछ भी नहीं कहते…पानी की … Read more

सूर्यास्त को देखा करें

मच्छिंद्र भिसेसातारा(महाराष्ट्र) ********************************************************** चल पड़े मंजिल पथ पर,खुद को इतना मजबूत करेंचाहे छूटे अपनों के हाथ,चाहे सुननी पड़े कर्णकटु बातखुद कभी न टूटा करें,हमेशा सूर्यास्त को देखा करें। सूरज दिखे,प्रभाती में पंछी चहके,बगियन में फूल भी महकेघर-आँगन भी सजते-गाते,दिनकर के भी रंग हैं भातेपर शाम होते ही सभी पीठ दिखाते,यह दुनिया-दस्तूर समझा करेंहमेशा सूर्यास्त को … Read more

माँ ही ईश्वर

शंकरलाल जांगिड़ ‘शंकर दादाजी’रावतसर(राजस्थान) ********************************************************************** तू ही जननी तू ही पालक,तुमको शीश नवाऊँ मैंतेरी चरण-शरण पाकर के,जीवन के सुख पाऊँ मैंl तेरा हाथ सदा सिर पर हो,अभयदान पा जाऊँ मैंतेरी सेवा में रत रह कर,शत् आशीषें पाऊँ मैं। माँस पिण्ड था सिर्फ एक,तुमने ही तो आकार दियामुझको दुनिया में लाई औ,एक नया संसार दिया। लालन-पालन करने … Read more

सावन तू कैसा आया

डॉ. आशा गुप्ता ‘श्रेया’जमशेदपुर (झारखण्ड)******************************************* ओ रे सावन तू कैसा आया,देख तुझे क्या मन भरमायाहृदय-हृदय में जगा उत्साह,झूले कजरी का दिन है आया। ओ रे सावन तू कैसा आया,नहीं सज रही गोरी बालानैन बिछाए राह है देखे,प्रिय आए या मन भरमाया। ओ रे सावन तू कैसा आया,मोर-मोरनी,दादूर है बोलेहरियाली हर दिशा हँसती,किसलय पर मोती की … Read more

कर दो जवानी देश के नाम…

सुनील चौरसिया ‘सावन’ काशी(उत्तरप्रदेश) ********************************************************** साँसों से लिख दो कहानी देश के नाम,कर दो कुर्बान यह जवानी देश के नाम। ऐ पाक मेघ! यूँ थम कर जरा,रिमझिम बरसो प्रेम-पानी देश के नाम। चक्र! चलो ऐसे कि फक्र हो जहाँ को,होती रहे प्रगति आसमानी देश के नाम। क्यों दबे पाँव चली जा रही हो हवा,तिरंगे पर … Read more

औरों के लिए जीना

डॉ. अलका पाण्डेय मुम्बई(महाराष्ट्र)****************************************** न अरमानों को दबाईए,न ख़्वाबों को सजाईएनन्हीं-सी है ये ज़िंदगानी,न इच्छाओं को दबाईएजो मिले,जितना मिले प्रेम से अपनाईए,हर हाल में ख़ुश रहिए,औरों को समझाईए। जीवन में कष्ट किसी को न दीजिए,न किसी के ज़ख़्मों का कारण बनिएगलतियों को माफ़ कर,मौन का श्रृगांर कर,लोगों के चेहरे की मुस्कान का ज़रिया बनिएअनुशासित जीवन … Read more

बारिश का मौसम

तारा प्रजापत ‘प्रीत’रातानाड़ा(राजस्थान) ************************************************* बारिश का,मौसम आया हैबूंदों ने गीतसुनाया है।रिमझिम का,नाद सुनाती हैसाजन की,याद दिलाती हैlज़ालिम ने,बड़ा सताया हैबारिश का,मौसम आया है।धुल गए हैं चेहरे,फूलों केदिन आ गए हैं,झूलों के,ये किसने मुझेबुलाया है।सौंधी-सी,ख़ुशबू आयी हैसाँसों में मेरीसमाई हैlकोई मेरे दिल को,भाया है,बारिश का,मौसम आया है।अनजानी मन में,हूक उठीबागों में कोयल,कूक उठीlनयनों में कोई,समाया हैबारिश का,मौसम … Read more

अजब इश्क

डॉ.पूजा हेमकुमार अलापुरिया ‘हेमाक्ष’मुंबई(महाराष्ट्र) ********************************************************* इश्क न हमने और न तुमने ही फरमाया,इश्क की रवायतों और कवायतों का इल्मन हमें है और न तुम्हें है,दीदारे इश्क का नूर होता होगा क्या ?अहसास न हमें है और न तुम्हें है,चिलमन से सलामें मोहब्बत बयां करतीझुकी पलकों में,हमारा शर्माना और तरन्नुम-ए-चाशनी मेंतुम्हारा घुल जानाlइस हकीकत से रहनुमा,हम … Read more

घर किसका है…

जसवंतलाल खटीकराजसमन्द(राजस्थान)************************************************************* सब कहते हैं-खाली हाथ आए थे,खाली हाथ जाएंगेफिर क्यों रात-दिन खून पसी…ना एक करके,जो सपनों का घर बनाते हो…वो घर किसका है…! ना तुम्हारा उस पर अधिकार,ना ही किसी को दे पाते उपहारचैन की नींद के लिए आलीशान घर बनाते,पर उस घर की रखवाली में…सुकून से सो भी नहीं पाते हो,बताओ वो घर … Read more