हिन्दी साहित्य भारती ने दी प्रख्यात साहित्यकार मृदुला सिन्हा को भावभीनी श्रद्धांजलि

दिल्ली। हिन्दी साहित्य भारती द्वारा ऑनलाइन श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर हिन्दी साहित्य भारती के मार्गदर्शक मण्डल की वरिष्ठ सदस्य, प्रख्यात साहित्यकार एवं गोवा की पूर्व राज्यपाल श्रीमती मृदुला सिन्हा के आकस्मिक निधन पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।हिन्दी साहित्य भारती के मार्गदर्शक और हरियाणा के पूर्व राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी ने श्रीमती सिन्हा को … Read more

ऑनलाइन आवेदन सुविधा केवल अंग्रेजी में देने की शिकायत

सेवा में, डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक जी,शिक्षा मंत्री,भारत सरकार,नई दिल्ली। विषय- नवोदय विद्यालय समिति द्वारा प्रवेश परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन की सुविधा केवल अंग्रेजी में देकर ग्रामीण क्षेत्र के अभिभावकों व विद्यार्थियों के साथ भाषाई आधार पर भेदभाव करने और उन्हें प्रवेश प्रक्रिया से बाहर करने के विरुद्ध याचिका। महोदय,१९८६ में नवोदय विद्यालय समिति के … Read more

प्रीति शर्मा असीम एवं योगेन्द्र प्रसाद मिश्र प्रथम विजेता

‘शरद पूर्णिमा’ पर आयोजित स्पर्धा में हीरा सिंह चाहिल ‘बिल्ले’ व डॉ. शरद खरे ने पाया दूसरा स्थान इंदौर। हिंदीभाषा डॉट कॉम परिवार द्वारा अक्टूबर में ‘शरद पूर्णिमा’ पर आयोजित स्पर्धा के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। इस बार पद्य वर्ग में प्रीति शर्मा असीम(हिमाचल प्रदेश)को प्रथम व हीरा सिंह चाहिल ‘बिल्ले’ (छत्तीसगढ़) को … Read more

सम्मान संग हुई काव्य संगोष्ठी

नागदा (उज्जैन)। राष्ट्रीय शिक्षक संचेतना और मंत्रणा साहित्यिक संस्था(नागदा) द्वारा काव्य संगोष्ठी सहित ‘जनसंचार माध्यम और सामाजिक सरोकार’ पर राष्ट्रीय संगोष्ठी एवं पत्रकार सम्मान समारोह किया गया। मुख्य वक्ता विक्रम विवि के हिंदी विभागाध्यक्ष एवं कुलानुशासक प्रो. शैलेंद्र कुमार शर्मा तथा मुख्य अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार जी. डी. अग्रवाल थे।प्रारंभ में संस्था का परिचय अनिल ओझा … Read more

शक्ति की आराधना में बही सुंदर रचनाओं की धारा

मंडला(मप्र)l मातृका विवेक साहित्यिक मंच (दिल्ली)पर नौ दिनों तक माँ जगदंबा के नौ रूपों का बहुत ही सुंदर काव्यात्मक वर्णन रचनाकारों ने अपनी लेखनी के माध्यम से किया। भक्ति की शक्ति पर केन्द्रित कविताओं,भजनों,आरतियों ने आध्यात्म की धारा प्रवाहित कर दी।मंच के मीडिया प्रभारी प्रो.(डॉ.)शरद नारायण खरे(मंडला,मध्य प्रदेश) ने बताया कि,मंच के समस्त सृजक साहित्यिक … Read more

काव्य गोष्ठी में बिखरे कविताओं से आस्था के साथ जीवन के रंग

इंदौर (मप्र)। नवरात्रि की नवमी और विजयादशमी के पावन संयोग पर माँ जगदंबा का स्तवन तथा बुराई पर अच्छाई की विजय का उद्घोष करती कविताओं से विशेष दिवस को अविस्मरणीयबनाया गया। संस्था नई क़लम की मासिक ऑनलाईन काव्य गोष्ठी में आस्था के साथ जीवन के सभी रंगों को प्रस्तुत करती कविताएं पढ़ी गई।गोष्ठी में पीरुलाल … Read more

भारतीय भाषाओं के अभ्यर्थियों के साथ अन्याय के खिलाफ किया प्रदर्शन

उप्र। संघ लोक सेवा आयोग के आधुनिकीकरण की आड़ में आयोग अध्यक्ष प्रभात कुमार प्रक्रियाओं से छेड़छाड़ कर अंग्रेजी माध्यम के छात्रों को बेजा लाभ पहुंचा रहे हैं। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि,आवेदन भरते समय माध्यम भरने का कोई विकल्प नहीं होता। इसका परिणाम यह होता है कि एक ही मूल्यांकनकर्ता दोनों माध्यमों की … Read more

‘भारतीय भाषाओं को रौंदता अंग्रेजी का साम्राज्यवाद’ पर २४ को वैश्विक ई-संगोष्ठी

मुम्बई (महाराष्ट्र)। वैश्विक हिंदी सम्मेलन द्वारा गूगल मीट पर २४ अक्टूबर २०२० शनिवार को दोपहर सवा ४ बजे से ‘भारतीय भाषाओं को रौंदता अंग्रेजी का साम्राज्यवाद’ विषय पर वैश्विक ई-संगोष्ठी का आयोजन किया गया है। सम्मेलन के निदेशक डॉ. एम. एल. गुप्ता ‘आदित्य’ ने सभी भारतीय भाषा प्रेमियों से अनुरोध किया है कि वे इससे … Read more

‘सृजन ऑस्‍ट्रेलिया’ द्वारा ३१ को कवि सम्मेलन

ऑस्‍ट्रेलिया। न्‍यू मीडिया सृजन संसार ग्‍लोबल फाउंडेशन के सहयोग से ‘सृजन ऑस्‍ट्रेलिया’ अंतरराष्‍ट्रीय ई-पत्रिका एवं एनएसएफडीसी के संयुक्‍त तत्‍वावधान में शनिवार ३१ अक्‍तूबर को कवि सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। इसके संरक्षक के. नारायण (अध्‍यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक, एनएसएफडीसी ,दिल्‍ली)हैं। सम्मेलन की मुख्‍य अतिथि श्रीमती पूनम चतुर्वेदी शुक्‍ला (संस्थापक, निदेशक-फाउंडेशन)रहेंगी।यह सम्मेलन शाम ७ से साढ़े ८ … Read more

‘कोरोना’ काल में संजय कौशिक ने गढ़ा नया ‘विज्ञात शक्ति’ छंद,२०० साहित्यकारों की सहमति

सरगुजा(छत्तीसगढ़)। ‘कोरोना’ काल में नए छंद का आविष्कार हरियाणा समालखा के छंद मर्मज्ञ संजय कौशिक ‘विज्ञात’ ने कर दिखाया है। २०० रचनाकारों की उपस्थिति में हरियाणा ग्रंथ अकादमी के उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह चौहान के मुखारविंद से इस नूतन छंद का ‘विज्ञात शक्ति छंद’ नामकरण किया गया।इस नवीन छंद को सहर्ष मान्यता देने हेतु ‘कलम की … Read more