ज़िंदगी,तिनके-सी लाचार !!

डॉ.सत्यवान सौरभहिसार (हरियाणा)************************************ समय सिंधु में क्या पता,डूबे;उतरे पार,छोटी-सी ये ज़िंदगी,तिनके-सी लाचार। सुबह हँसी,दुपहर तपी,लगती साँझ उदास,आते-आते रात तक,टूट चली हर श्वांस। पिंजरे के पंछी उड़े,करते हम बस शोक,जाने वाला जाएगा,कौन सके है रोक। होनी तो होकर रहे,बैठ न हिम्मत हार,समय सिंधु में क्या पता,डूबे;उतरे पार। पथ के शूलों से डरे,यदि राही के पाँव,कैसे पहुंचेगा … Read more

रच दे एक नयी महाभारत

संजय गुप्ता  ‘देवेश’ उदयपुर(राजस्थान) ******************************************************************** अब सहनशीलता से परे है,चीन पाक की ये शरारतयूँ चुप बैठे रहना भी नहीं है,ये तो हमारी विरासत,कृष्ण की गीता सुनने का,अब वो समय खत्म हुआउठ अर्जुन तू धनुष उठा,रच दे एक नयी महाभारत। शांति-भाइचारे को दुश्मन समझ बैठे जब कायरताबुझा राख में छुपी चिंगारी की,आग लगाने की आदत,जो बीत गया … Read more

शिव शंभू के रूप अनेक

नताशा गिरी  ‘शिखा’ मुंबई(महाराष्ट्र)********************************************************************* इस धरा विराजमान पहला ज्योतिर्लिंग हूँ,चंद्रमा के श्राप में दक्ष का मैं क्रोध हूँ। मैं आदि हूँ,अनंत हूँ,प्रचंड हूँ,प्रकाल हूँ,बोलो शिव शंभू या बोलो सोमनाथ हूँ। अश्वमेघ यज्ञ-सा श्री शैल विराजमान हूँ,कृष्णा नदी देख रहे कैलाश-सा महान हूँ। मैं अंत हूँ,आरंभ हूँ,मैं तन में हूँ,मैं कर्म में हूँ,रूप विकराल हूँ,बोलो मल्लिका अर्जुन … Read more

उम्र का दौर

उषा शर्मा ‘मन’जयपुर (राजस्थान)**************************************************** गुजरते देखा आज उम्र को,जब पड़ी स्वयं पर नजर। उम्र खुद को खुद से जुदा कर,चेहरा-चेहरे से बिछुड़ गया किस कदर। बढ़ती उम्र जीवन के साथ ही,बीत चला जीवन का सफर। उम्र का हर इक दौर,धरता चला अपने समय पर। उम्र का नजरिया भी देखो,स्वयं से रुबरु होने में बीत जाती … Read more

कोशिश करके तो देख

गोपाल मोहन मिश्रदरभंगा (बिहार)******************************************************************* रोक सकता है तू लहरों को,कोशिश करके तो देखlलौटा सकता है तू तूफ़ां को,कोशिश करके तो देखI यह दुनिया जो कोसती है रात-दिन तुझे,सीने से लगायेगी एक दिन,कोशिश करके तो देखI क्यूँ फंसता है संभव-असंभव के फेर में,कर सकता है सब-कुछ,कोशिश करके तो देखI मुसीबतें खड़ी हैं जो सीना ताने तेरे … Read more

बारिश का बचपन

अमृता सिंहइंदौर (मध्यप्रदेश)************************************************ बचपन हमारा ऐसा था,हम भीगते थे बारिश मेंचेहरे कीचड़ रंग देता था,गीली चप्पल गीले कपड़े।खुशबू गीली मिट्टी की,गीली चौखट गीला आँगनगीले बदन से टप-टप करता,एक समंदर ऐसा था।बिजली का वो जाना,देख झरोखे से चिल्लानाबरसते बादल चमकती बिजली,बारिश का वो मौसम ऐसा था।नाव चलाना पानी में,अनोखी ख़ुशी वो देता थाछप-छप करके पानी में,सर्दी … Read more

अधूरे सपने…

संजय जैन मुम्बई(महाराष्ट्र) ******************************************** हँसते-चीखते गली-मोहल्ले,अब वीरान से हो गए हैंशहर के सारे चौराहे,अब सुनसान हो गए हैं।घर-परिवार के लोग,घरों में कैद हो गए हैंऔर परिवार तक ही,अब सीमित हो गए हैं।और बनावटी दुनिया को,अब वो भूल से गए हैंमहानगर बेहाल हो गए हैं,माल-सिनेमा बंद हो गए हैं।पर गाँवों की चौपाल,अब आबाद हो गई हैक्योंकि गांवों … Read more

मुस्कान के रंग

सुश्री नमिता दुबेइंदौर(मध्यप्रदेश)******************************************************** मुस्कान के होते हैंकई अजीब रंग,कभी मासूमकभी मादक तो,कभी अहंकारीहोती है मुस्कान। राग के ह्रास कोमिटाती है मुस्कान,बड़े-बड़े काम कोचुटकियों में आसां,बनाती है मुस्कान। मुस्कान ने रचेकई इतिहास हैं,कभीमुस्कान के अस्त्र से,कई ऋषि-मुनियों कीतपस्या भंग हुई,महायुद्ध के बीज बो गईकभी द्रोपदी की मुस्कान। कृष्ण की मुस्कान को भीसमझना नहीं था आसां,यही मुस्कान … Read more

हम हिन्दुस्तानी

विजय कुमारमणिकपुर(बिहार) ****************************************************************** हिन्दुस्तान में जीने वाले,पाकिस्तान पे नहीं मरतेजो मरते हैं वो कभी,हिन्दुस्तान के नहीं होते। कुछ तो ज़ालिम अभी जिंदा हैं,जो देशभक्ति नहीं जानतेवरना पाकिस्तान तो क्या,चाइना को भी घुसकर मारते। सदियों से मेरा मुल्क,अहिंसा पथ पर चला आ रहावरना ग़द्दार तो क्या,देशद्रोही को भी नहीं छोड़ते। इस देश के कुछ नपुंसक लोग,वीरो … Read more

आईना

डॉ. प्रताप मोहन ‘भारतीय’सोलन(हिमाचल प्रदेश)******************************************************************* आईना हमारीऔकात दिखाता है,जैसे हैं हमवैसा दर्शाता है। आईने का हैयह स्वभाव,नहीं करता हैकिसी से भेदभाव। धूल लगी होती हैहमारे चेहरे पर,और हम अक्सरआईना साफ़ करते हैं,यह गलती हमकई बार करते हैं। उनको देखकरआईना भी,आह भरता हैउनकी,सुंदरता परमरता है। काश! भगवानकोई ऐसा आईनाबनाए,जिसमें चेहरे केसाथ उसका,व्यक्तित्व भीनजर आए। आईना यदिचेहरे … Read more