मातृभूमि का सपूत

संजय गुप्ता  ‘देवेश’ उदयपुर(राजस्थान) ******************************************************************** देशभक्ति का अथाह सागर भर रखा था अपने सीने में मातृभूमि ही केवल लक्ष्य था उनका ये जीवन जीने में, वीर,कौशल,अभिमानी,प्रताप को शत-शत नमन- कुछ अलग खास-सी बात है,इस मेवाड़ के नगीने में। एकलिंग ने दिया आशीर्वाद हल्दी घाटी मुस्कुराई थी देखा जब इस सपूत का गौरव,इनके लहू के बहने में, … Read more

चैत पवनियां

मनोरमा जोशी ‘मनु’ इंदौर(मध्यप्रदेश)  **************************************************** चैत पवनियां बहती जाए, लौ बैसाख बुलायो रे ग्रीष्म हाहाकार मचाए, तन-मन तरू झुलसाए। खाली-खाली पोखर नाले, पानी बिन ज्यों खाली प्याले सूखा पन तरसाए, तन-मन तरू झुलसाए। झंझावत झकोरे खाता, लू लपटों में घिर छहराता जन-जीवन पर जाए, तन-मन तरू झुलसाए। बालू कण में नदी समाई, नाव नदी संजोग भुलाई, … Read more

मैं जीवन हूँ

सुख-दु:ख दोनों साथ लिए,आशाओं का आभास लिए, कभी विचलित कभी अविचल,कभी कल्पना को साथ लिए कभी थीर कभी कम्पित पग से,कभी गाँव कभी विस्तृत जग से, आगे बढ़ता जाता हूँ,इसीलिए जीवन कहलाता हूँ। कभी अगणित कभी गणित सरल,कभी पयस कभी विकट गरल, कभी तप्त कभी शीतल,कभी मधुर कभी खारा जल कभी अनन्त कभी निकट व्योम,कभी … Read more

नवजवान उठ

कृष्ण कुमार कश्यपगरियाबंद (छत्तीसगढ़) ********************************************************************** नवजवान उठ,सर उठा,कदम बढ़ा, नवभारत पुकारता आज़ हो जा खड़ा। नवनिर्माण कर,बुराईयों को दूर कर, अच्छे कर्मों से समाज का उद्धार कर। अज्ञान का धूल हटा,आँखों में जो पड़ा, नवभारत पुकारता आज़ हो जा खड़ा॥ आज़ परिवर्तन का बिगुल बज उठा, नवचेतना का गांडीव हाथों में उठा। हिमालय-सा सीना तान,हो … Read more

पलायन

निर्मल कुमार शर्मा  ‘निर्मल’ जयपुर (राजस्थान) ***************************************************** फूट रहे हैं छाले,किन्तु थकन नहीं है पाँवों में, रचने वाले शहरों को- सब लौट रहे हैं गाँवों में। गाँव रहा लाचार हमेशा, शहर स्वार्थी रहा सदा आग उदर में सुलगी ऐसी, गाँव,शहर में आ झुलसा तृप्त शहर को तजा, विवश हो,भूखे बच्चों,माँओं ने। रचने वाले शहरों को- सब … Read more

कन्यादान

गरिमा पंत लखनऊ(उत्तरप्रदेश) ******************************************************************* बिटिया जब बड़ी होती है, हर माता-पिता कन्यादान करते हैं कितनी पीड़ा होती है उनको, जिसको पाल-पोस कर बड़ा किया उसे दूसरे के हाथ सौंपता है। कन्यादान का कर्ज, कोई नहीं उतार सकता बेटी को खुशियां देकर, मन कितना हल्का हो जाता है। अपने घर का चिराग देकर, दूसरे के घर में … Read more

स्त्री का दर्द

रोशनी दीक्षित बिलासपुर(छत्तीसगढ़) ***************************************************************************** स्त्री हूँ,स्त्री का दर्द समझती हूँ, दिखती हूँ फूल-सी पर पाषाण-सा हृदय रखती हूँ, मरती है,जब यह कोख में मैं भी तड़पती हूँ, इसकी अंतिम साँस में मैं भी तो मरती हूँ। स्त्री हूँ,स्त्री का दर्द समझती हूँ… कहते हैं ये लुटेरे कपड़े छोटे हैं तेरे, साड़ी नहीं है पहननी तूने! … Read more

हरा-भरा हो जीवन सबका

डाॅ. मधुकर राव लारोकर ‘मधुर’  नागपुर(महाराष्ट्र) ************************************************************************* हरा-भरा हो,जीवन सबका, गुलशन में सुमन,खिला हो जैसे। प्रकृति रहे, प्रदूषण मुक्त, इंसानियत का,श्रृंगार हो ऐसा॥ वृक्ष की जड़ें,हों गहरी, हरियाली की,हो आबादी। पेड़-पौधे,नष्ट करने वाले, घोषित हों,प्रदूषण के आतंकवादी॥ मानव करें,प्रगति, विचरें नभ के,शीश पर। पर रहे,मानवता स्वस्थ जंग न लगे,हरीतिमा के भाल पर॥ नगरी-नगरी,जंगल-जंगल, हरियाली का,ना … Read more

मजबूर मजदूर

प्रेमशंकर ‘नूरपुरिया’ मोहाली(पंजाब) **************************************************************************** श्रमिक गति है विकास की,श्रमिक ही बुनियाद, अब वही नींव कर रही,इमारत से फरियाद। सड़कें भी रो पड़ी देख मजदूर के हालात, परिश्रम उनका सिसक रहा ना सुने कोई बात। मार्ग दिए जिन्होंने विकास के हैं वही सड़क पर, आज विकास की पीठ पर किया है बड़ा घात। गरीबी भुखमरी बेरोजगारी … Read more

बहते आँसू

संजय वर्मा ‘दृष्टि’  मनावर(मध्यप्रदेश) ************************************************************* ‘कोरोना’ का रोना, रोते इंसानों की आँखों से बहते आँसू, कह जाते हालातों को बिन बोले। तपती धूप में, प्यासे कंठ लिए पाँवों में छाले लिए, घर जाने की आस लिए भूखे प्यासे राहगीर, चलते जाते मन से जलते जाते ? सेवाभावी लोगों से, मिल जाती दो जून की रोटियाँ। … Read more