अंधेरा नहीं रहेगा

ममता तिवारीजांजगीर-चाम्पा(छत्तीसगढ़)************************************** बुरे तो हैं पर बुरा न देखो,कहते हैं वो अकुलाएअकल अंधे होते कुछ बंदे,भेड़चाल जो अपनाए। झूठ परोस लपेट चाशनी,छि कहे तो आँख दिखाएआँख मूंद कर चलने वाले,उजली दुनिया घबराए। चाहे अंधेरा रहे कायम,अंधा लो जमात सजाएसाथ निभाने अक्ल के पैदल,आँखें बांध चले आए। रहबर बना चल पड़े पीछे,अंधे का साम्राज्य बनाए।इक-इक कड़ी … Read more

ईश स्वरूप माँ

शंकरलाल जांगिड़ ‘शंकर दादाजी’रावतसर(राजस्थान) ****************************************** मुझको तो माँ की गोदी में स्वर्ग दिखाई देता है,माँ का मधुरिम स्पर्श सभी मन की पीड़ा हर लेता है। सहनशील ममता की मूरत हृदय समुंदर है जिसका,करें समाहित हर पीड़ा अंतस विशाल कितना उसकाअपनी पीड़ा सदा छुपा सबकी पीड़ा हर लेती है,आँखों में उमड़ा दरिया आँखों में ही पी लेती … Read more

कान्हा कब होगा तेरा आना…?

आचार्य गोपाल जी ‘आजाद अकेला बरबीघा वाले’शेखपुरा(बिहार)********************************************* मधुबन में मुरली मीठी बजाना,यूँ गाय चराने नित दिन जाना।मित्र-मंडली में नित इठलाना,कान्हा अब कब होगा तेरा आना ? गोकुल-गलियों में‌ धूम मचाना,बाल सखा संग माखन खाना।यमुना तीर पर तेरा चीर चुराना,कान्हा अब कब होगा तेरा आना ? मकराकृत कुंडल अंग पीतांबर,मोर मुकुट मस्तक पर लगाना।नित गल बैजंती … Read more

सोच के कदम बढ़ाना

राधा गोयलनई दिल्ली****************************************** अफगानिस्तान में मची हुई है आज तबाही भारी,तालिबानियों के आतंक से थर्राई दुनिया सारी। कितने ही अफगानी वहाँ से जान बचाकर भागे,किसी देश ने शरण नहीं दी उनके डर के आगे। ऐसा न हो इसी आड़ में ‘तालिबानी’ आ जाएँ,अपने आश्रयदाता को ही ये धोखा दे जाएँ। एक भूल के कारण ही … Read more

कान्हा ले नया जन्म

संजय गुप्ता  ‘देवेश’ उदयपुर(राजस्थान) *************************************** जन्माष्टमी विशेष….. कान्हा तेरी बंशी के सुर,कहाँ खो गए हैं,तेरे थिरकते कदम,जाने क्यूँ सो गए हैं। तेरे इंतजार में जीना मुश्किल हो गया है,मेरे आँसू,यमुना तट तक भिगो गए हैं। छोड कर गया था तू,बाल सखाओं को,बड़े हो गए,पर सभी सुदामा हो गए हैं। कंस को मारा पर बुराई का अंत … Read more

आओ अब गिरधारी

जसवीर सिंह ‘हलधर’देहरादून( उत्तराखंड)******************************************** जन्माष्टमी विशेष……….. त्राहि-त्राहि है धरती पर सुन लो अर्ज हमारी,पुनः बुलाती भारत माता आओ अब गिरधारी। भूखे औ लाचार दिलों में धधक रही है ज्वाला,कहीं भूख से रोता बचपन कहीं हाथ में प्याला।इंकलाब की बाट जोहता झोंपड़ियों में नारा,संसद तक भी आ पहुँचे हैं देखो भ्रष्टाचारी।पुनः बुलाती भारत माता आओ अब … Read more

नारी…भुजा ही भुजा

नमिता घोषबिलासपुर (छत्तीसगढ़)**************************************** वह अष्ट भुजा है-एक से सम्हालती है,दफ्तर की कमान,दूसरे से गृहस्थी का रथ थामती हैपति के कंधे से कंधा मिला,अर्थभार बाँटती है।वह बच्चों की बाँह थामे,उन्हें जिंदगी में चढ़ना-सम्हालना सिखाती हैवह गिरने पर सहारा दे उठाती है।तमाम रिश्तों की जिम्मेदारियां उसके पल्ले है,समाज के भी कुछ फर्ज हैं उसकेसब-कुछ देती बाँटती वह,स्वयं … Read more

प्रेम का प्याला श्री कृष्ण

श्रीमती देवंती देवीधनबाद (झारखंड)******************************************* कृष्ण जन्माष्टमी…. सुनो-सुनो सखी आ रहे हैं कृष्ण मुरारी,संभल-संभल के रहना सभी ब्रज की नारी। देखने में श्री कृष्ण छोटा-छोटा भोला-भाला है,मगर अंतर्मन से श्री कृष्ण प्रेम का प्याला है। नन्द जी का लाला है,वह माखन चुराने वाला है,थोड़ी-सी आहट पा के,प्रेम को लुटाने वाला है। सुनती हूँ मैं श्री कृष्ण … Read more

श्री कृष्ण स्तुति

अमल श्रीवास्तव बिलासपुर(छत्तीसगढ़) *********************************** कृष्ण जन्माष्टमी…. जगती के प्राणाधार हो तुम,नंद-लाल तुम्हारी जय-जय हो।भव सागर की पतवार हो तुम,गोपाल तुम्हारी जय-जय हो॥ हे चित्रकार! हो चित्र रूप,जब-जब,धरती पर आते हो।तब-तब मुरली की तान सुना,गीता का ज्ञान सिखाते हो॥तू ही जग है,जगदीश तू ही,जग में तेरी ही माया है।तेरी माया की काया में,यह सारा जगत समाया है॥इस … Read more

द्वारिकाधीश

ज्ञानवती सक्सैना ‘ज्ञान’जयपुर (राजस्थान) ******************************************** जन्माष्टमी विशेष….. दुनिया कहती द्वारकाधीश,पर मुझे मिला नहीं आशीष। सारा वैभव लगे है फीका और मन मेरा कंगाल,तुम बिन राधे मिला न ख़ुद से,सब-कुछ लगता है जंजाल। राजकाज में ऐसा उलझा है सर काँटों का ताज,हृदय विदीर्ण करें सब वैभव,मेरे मन के साज़। छूटा गोकुल,छूटा वृंदावन,छूटे प्रिय गैया और ग्वाल,छप्पन … Read more