शबरी ही समझाए भक्ति

रेणू अग्रवालहैदराबाद(तेलंगाना)************************************ मतंग मुनि की शिष्या शबरी कहलाए,त्रेता युग की भक्ति शबरी ही समझाए।आँगन बुहारे फ़ूल बिछाए,राम-राम नित रोज़ जपे,लगन भक्ति में हो तो भगवान भी चलकर आए॥ बचपन बीता आई जवानी बुढ़ापा भी अकुलाए,पर शबरी भक्ति में नित-नित बढ़-बढ़ जाए।एक दिन आएंगे राम ज़रूर मेरे द्वारे,भगवान भक्तों में न ऊंच-नीच दिखाए॥ झूठे बेर ख़िलाती … Read more

कितना करूँ इतंजार कान्हा…!

डॉ. अनिल कुमार बाजपेयीजबलपुर (मध्यप्रदेश)************************************************ मंद-मंद जब चलती हवाएं,चाँद बादलों से मुस्कुराएजहाँ-जहाँ मेरी पड़ें निग़ाहें,कान्हा ही कान्हा नजर आएं।आखिर कैसा प्यार ये कान्हा,कितना करूँ इतंजार कान्हा…!! रहती हूँ सारा दिन गुमसुम,स्मृतियों में बसते हो बस तुमशाम हुई और श्याम न आते,हो जाते किन गलियों में गुम।तुम जीवन का सार कान्हा,कितना करूँ इतंजार कान्हा…!! मौन हो … Read more

भरती खुशियाँ आजीवन

डॉ.सरला सिंह`स्निग्धा`दिल्ली************************************** जीवन जटिल बना निशिवासर,जूझ रहा यह कोमल जीवन।तिनका-तिनका जोड़-जोड़ वह,भरती खुशियाँ वह आजीवन। कंटक पथ पर रहती अग्रसर,जीवन में लाती हरियाली।सहती कष्ट होंठ मुस्काते,हँस-हँस झेले बदहाली।मन कपाट को बंद करे वह,उधड़ सके कब दिल का सीवन॥ पी जाती है गरल सदा ही,उफ़ तक नहीं कभी वह करती।चुभे कभी पैरों में काँटे,खींच उसे पग … Read more

भूख तो कल भी रहेगी…

गोपाल मोहन मिश्रदरभंगा (बिहार)***************************************** भूख कल थी,भूख है अबभूख तो कल भी रहेगी…Iकैसा वह दिन,अजब होगा सोचिए…भूख न जिस दिन रहेगी…।मोह,लिप्सा व क्षुधा,काम,प्रेम,आसक्ति केकितने ही अवतरण लेकर…।भूख ही पलती रहीघृणा,ईर्ष्या,द्वेष औरलोभ के आवरण लेकर…।देवासुर संग्राम क्या था ?राम का बनवास क्या था ?सीता-हरण,लंका विजय केगर्भ में संत्रास क्या था ?यह चिरंतन सत्य है,प्रगति और खोज … Read more

काल के महा महेश

देवश्री गोयलजगदलपुर-बस्तर(छग)********************************************** आदि में अनंत में…दिग औ दिगन्त में,नाद में निनाद में…सृष्टि के आल्हाद में।ओंकार में निरंकार में…शक्ति में साकार में,योग में वियोग में…जोग में संजोग में।प्रलयंकारी आशुतोष हैं…काल के महा महेश हैं,नित्य कर्म योगी हैं…शिवानी भक्त जोगी हैं…।प्रथमेश के पिता…जगतजननी के सौभाग्य हैं।शिव की महा रात आई…,महा-महा सौभाग्य है..॥ परिचय-श्रीमती देवश्री गोयल २३ अक्टूबर … Read more

घर मेरे तू आई है

अनिल कसेर ‘उजाला’ राजनांदगांव(छत्तीसगढ़)************************************ जब से घर मेरे तू आई है,आँखों में तू ही समाई है। कौन कहता अकेला हूँ मैं,तुमसे ही मिली खुदाई है। दिल की इस धड़कन में,तू ही तो बस समाई है। मेरे जीवन की बगिया में,प्रेम की रौशनी बन छाई है। तेरी प्यारी मुस्कान से मेरे घर,खुशियों की बजी शहनाई है। ‘अनिल’ … Read more

जग पर उपकार

संजय गुप्ता  ‘देवेश’ उदयपुर(राजस्थान) *************************************** नारी आपकी महत्ता को,जग करे नमस्कार,आप जननी जग की,जग पर किया उपकार।नारी आपकी महत्ता को… नारी को समझें नहीं,अबला या लाचार,शीश उठाये वह खड़ी,मांग रही अधिकार।समाज के हर क्षेत्र में,अब है भागीदार,नारी शक्ति तुझे नमन,जग करता हर बार।नारी आपकी महत्ता को…॥ आँचल में ममता बसी,तुम हो पालनहार,अपने इस कर्तव्य को,आँसू करे … Read more

तू देव शक्ति

ममता तिवारीजांजगीर-चाम्पा(छत्तीसगढ़)************************************** श्वांस-श्वांस सुगन्ध-सी,स्पर्श कोमल पुष्प-सीनारी क्या है तू ये बता!नारायणी या रूपसी। नर कभी बना देव,बना कभी कालिदासकभी सती का शिव है,बना कोई सुकरात। कोई बना रावण तो,है कोई बना तुलसीकोई वध न सका था,तू बनी है देव शक्ति। वो तुझी पर हँसते,है तुमको ही तकतेविमोही कभी मोह में,मोहित हो भटकते। तुझसे रहे किनारा,फिर … Read more

नारी तू नारायणी

तारा प्रजापत ‘प्रीत’रातानाड़ा(राजस्थान) ******************************************* माँ-बहन-बेटी तूतेरे रूप अनेक,जग कल्याणी माँ नेधरे स्वरूप अनेक,दुर्गा बनीकभी कामायनी,नारी तू नारायणी। राधा कृष्ण कीसखी बन आई,सीता ने कुललाज निभाई,दयावान तूभव तारिणी,नारी तू नारायणी। धीरज तुझमेंधरती माँ जैसा,सह लेती दुःखचाहे हो कैसा,दुःख हरणीसुखदायिनी,नारी तू नारायणी। ममता की सुंदरमूरत है तू,ईश्वर की दूजीसूरत है तू,ज्ञान की देवीवीणावादिनी,नारी तू नारायणी। कभी प्रेम कामधुर … Read more

आ गया फिर बसन्त

शशांक मिश्र ‘भारती’शाहजहांपुर(उत्तरप्रदेश) ************************************ आ गया फिर बसन्त,फूलों को कहे हसन्तबाग-बगीचे खिल गए,हृदय से हृदय मिल गए।सरसों के हाथ पीले,चना तनकर मुस्कायाअलसी ने कमर मटकाई,गेहूं फूला न समाया।कृषक का धन यही,जब खेत लहलहायाआम मंजरी से भरे,कोयल ने गीत गाया।ऋतुराज की महिमा है,वातावरण हरषाया।सुगन्धित हवा बहती,मधुकर का समय आया॥ परिचय–शशांक मिश्र का साहित्यिक उपनाम-भारती हैL २६ … Read more