दिल ढूंढता है

डॉ. रचना पांडे,भिलाई(छत्तीसगढ़) *********************************************** दिल ढूंढता है फिर उस दौर को,सिमट गई घड़ियाँ यादों के पिंजरे मेंजैसे कैद कर ली हो रूह को मेरे,काश कोई लौटा दे,उस बीते पल को।दिल ढूंढता है फिर उस दौर को… वह बचपन की गलियां,और ढेर सारी शरारतें,गर्मियों की छुट्टियाँ और चहकती रातेंकितना सुकून था नंगे पाँव चलने में,बरसात की … Read more

विदा होता दिसम्बर

डॉ. वंदना मिश्र ‘मोहिनी’इन्दौर(मध्यप्रदेश)********************************************* चलो सखियां ,ओढ़ लेंएक-दूसरे के दर्द को,लिहाफ की तरह।बाँट लें एक-दूजे की पीड़ा को,प्रसाद की तरह।कुछ देकर,कुछ लेकर जा रहा है,यह दिसम्बर एक अनुभव की तरह।जीने का हुनर,अपनों का साथ,आत्मा का साक्षात्कार,करके चला यह साल।कुछ दर्द दिए,कहीं बिछड़ने का दु:ख,कोई साथी मिला,कुछ अपने मिले।कुछ नया सीखा,कुछ पुराना जाना,आओ इस जाते हुए … Read more

चंचल मन

मदन गोपाल शाक्य ‘प्रकाश’फर्रुखाबाद (उत्तर प्रदेश)********************************************** चंचलता करें तांडव मन में,अशांति का रुख जीवन में। मगन हो रहा मन दीवाना,मन का है चलचित्र सुहाना। तन दिवस जो मन की माने,ढूंढे मन हर नए नए बहाने। चंचलता का आलम मन में,अशांति का रुख जीवन में। अपनी चीज न भाती जिसको,सोचत कार्य जो न ही बस को। … Read more

हे अटल शत-शत नमन…

डॉ. अनिल कुमार बाजपेयीजबलपुर (मध्यप्रदेश)************************************************ श्री अटल बिहारी वाजपेई:कवि व्यक्तित्व : स्पर्धा विशेष………. धन्य हो गईं माँ भारती जब कोख में आए अटल,राष्ट्र का वैभव जगा ये पावन धरा हो गई सबलकिसके पुण्य का प्रताप कमल खिला भाग्य का,हो आज भी जब स्मरण ये नयन हो जाते सजल।हे अटल शत-शत नमन,,शत-शत नमन हे अटल… जिव्हा … Read more

भारत को वंदन करता हूँ

मोहित जागेटियाभीलवाड़ा(राजस्थान)************************************************* मैं राष्ट्र वंदना करता हूँ शब्दों के सुमन से,भारत की महिमा गाता हूँ नव नित्य सर्जन से। ये तपोभूमि है ऋषियों-मुनियों की वाणी से,पाप मिटता गंगा,यमुना के अमृत पानी से। प्रेरणा मिलती बलिदान वीरों की कहानी से,भारत की वंदना करता हूँ अमर निशानी से। ये जीवन काम आता है कभी राष्ट्र जीवन से,भारत … Read more

खुशियाँ

भुवनेश दशोत्तर,इंदौर(मध्यप्रदेश)************************************* बाज़ार के पास,मुझे खुश करने का सारा इंतजाम थासारा ज़रूरी सामान था,वहाँ मादकता,मदहोशी,रंगीन नज़ारे सब बिक रहे थेlमैं खुशियाँ खरीदता रहा,लेकिनखुशियाँ कपूर-सी उड़ती रहीं,मन को और रीता करती रहींl मैं बाज़ार के चक्कर लगा रहा था,भूल गया था किबाज़ार के पास सब-कुछ है,लेकिन उसके पासखुशियाँ बाँटता,न तो रंग-बिरंगा आकाश हैन चलते-फिरते बादल,न क्षितिज … Read more

सर्दी का क्या खूब मज़ा

रौशनी अरोड़ा ‘रश्मि’  दिल्ली ********************************************* वाह भई वाह! वाह भई वाह,वाह भई वाह! वाह भई वाहसर्दी का क्या खूब मज़ा,वाह भई वाह! वाह भई वाह। दाँत कँप-कँपा रहे हैं और,हाथ भी ठिठुर रहे हैंफिर भी हम तो सर्दी की,ठंडी-ठंडी हवा में यारोंआग जलाकर मिल-जुल केगर्मा-गरम मूंगफली खा रहे हैं।है इसका भी यारों अपना,सर्दी में क्या … Read more

अप्रतिम रहेंगे अटल

डॉ.राम कुमार झा ‘निकुंज’बेंगलुरु (कर्नाटक) ************************************************** श्री अटल बिहारी वाजपेई:कवि व्यक्तित्व : स्पर्धा विशेष………. काल के कपाल लिखता मधुरिम स्वर,स्वर्णिम गाथा अरुणाभ बन हृदयस्थलक्रान्ति व शान्ति पथ चढ़ता निर्बाध रथ,विजयी महारथी निर्माणक दुर्जय रणl निशिचन्द्र सम शीतल परहित मन,दिनकर सम ज्योतिर्मय शुभंकर अटलतन-मन शत्-शत् नमन श्रद्धासुमन,विराट कवि को अर्पण करूँ साश्रु नयन। स्तब्ध,शब्दशून्य मैं,भावोद्रेक हूँ,पर … Read more

अटल है अटल महान

अनिता मंदिलवार  ‘सपना’ अंबिकापुर(छत्तीसगढ़) ************************************************** श्री अटल बिहारी वाजपेई:कवि व्यक्तित्व : स्पर्धा विशेष………. केवल नाम नहीं अटल,अपने निर्णय पर भी अटलभारत रत्न मिला सम्मान,याद करता हिन्दुस्तानlहिन्दी को पहचान मिली,संयुक्त राष्ट्र में भाषण सेनयी शक्ति ऊर्जा मिली,परमाणु विस्फोट निर्णय सेlपच्चीस दिसम्बर जन्म दिवस,मनता है सुशासन दिवसअटल,अटल है अटल महान,याद करेगा हिन्दुस्तानlमानस पटल जन-जन के,आप मन में … Read more

न किया सिद्धांतों से समझौता

डॉ. प्रताप मोहन ‘भारतीय’सोलन(हिमाचल प्रदेश)***************************************************** श्री अटल बिहारी वाजपेई:कवि व्यक्तित्व : स्पर्धा विशेष………. अटल जी थे अटल,अपनी हर बात पर अटलन कभी कियासिद्धांतों से समझौताlन दिया कभी देश की,जनता को धोखाउन्होंने राजनीति की,देश की सेवा के लिएकभी नहीं जिए,वे अपने लिएlसादगी की मूर्ति थे अटल,लोकप्रिय वक्ता थे अटलथे अविवाहित,अपना जीवन कियाराष्ट्र को समर्पणlऐसे अटल जी … Read more