उषा बेला

डॉ.साधना तोमर बागपत(उत्तर प्रदेश) *************************************************************** उषाकाल में प्रकृति रानी, दुल्हन बन कर आयी है। रंग-बिरंगे पुष्पों से सजी, धानी चुनर लायी है। प्राची से स्वर्णिम किरणें ये, लुका-छिपी खेल रही। झाँक झरोखे से तरुवर के, मानो कर अठखेली रही। स्वर्णिम सरसिज सजा सरोवर, आभा कितनी प्यारी है। चित्रकार है कौन अनूठा, कला शिल्प की न्यारी … Read more

प्रकृति की गुहार

हीरा सिंह चाहिल ‘बिल्ले’ बिलासपुर (छत्तीसगढ़) ********************************************************************** ओ आसमां वाले तू कभी आ तो जमीं पे, दे बन्दगी बन्दों को कभी आ के जमीं पे। ओ आसमां वाले… हर कोई यहां तेरे बनाये को मिटाता, बनाये को मिटाता, पर कोई मिटाये को नहीं फिर से बनाता, नही फिर से बनाता। हैं पेड़,नदी-नाले,सभी खत्म जमीं पे, … Read more

प्यार दिल से करो

संजय जैन  मुम्बई(महाराष्ट्र) ******************************************** दिल से प्यार करोगे, तो ही दिल खिलेंगे। दिल में अगर प्यार हो, तो ही सब अपने बनेंगे। भले ही दूर क्यों न हो, पर दिल से दिल तो मिलेंगेl और प्यार-मोहब्बत से, ये दुनिया निरन्तर चलती रहेगीll कहने को तो बहुत कुछ है, पर कहने से हम डरते हैं। क्योंकि,प्यार … Read more

संघर्ष

प्रेमशंकर ‘नूरपुरिया’ मोहाली(पंजाब) **************************************************************************** संघर्ष जीवन का प्रमुख हिस्सा है, इसमें खुशियां ढूंढो यारों। संघर्ष कर गतिशील रहना होता है, संघर्ष करते ही मानव अपनी उपस्थिति दर्ज कराता है। संघर्षों के सागर में, नवीन ऊर्जा के साथ आगे कदम बढ़ाना होती है संघर्ष की पहचान। रवि स्वयं एक संघर्ष से जूझकर, प्रतिदिन उदित होता है, … Read more

शिक्षा वरदान

कृष्ण कुमार कश्यप गरियाबंद (छत्तीसगढ़) ************************************************************************** शिक्षा सबके लिए एक वरदान, मिलता नहीं ज्ञान बिना सम्मान। बिना ज्ञान ना होता कोई धनवान, दुनिया में सबसे श्रेष्ठ धन है ज्ञान। शिक्षा से राह मिलती है बढ़ने की, ज्ञान से शक्ति मिलती लड़ने की। वक्त फिसल ना जाए हाथों से, छोड़ो लोक-लाज शर्म की बातें। ज्ञान दीपक … Read more

विकास करो जी,विकास करो

सुशीला रोहिला सोनीपत(हरियाणा) ************************************************************** विकासवाद का दरिया बहता,भारत के दरबार में, सदभावना की रैली चलती मोदी की किलकार में… चमक उठी शहंशाही रौनक की झंकार में, सपने साकार होंगे,शासन के मददगार मेंl विकास करो जी विकास करो,भारत के दरबार में, भारतमाता के आलिंगन में देशभक्ति के प्यार में… आंतकवाद का अंधेरा मिटेगा विश्व के बाजार … Read more

दायरे

नताशा गिरी  ‘शिखा’  मुंबई(महाराष्ट्र) ********************************************************************* सिमट जाते हैं दायरे, बंद हो जाते हैं गलियारेl रोशनदान ही रह जाता है, जगमगाती दुनिया को ताकने के लिएl उस पर भी पड़ गया पर्दा, पाबंदी….नहीं,परम्परा हैl खींची जाती है लक्ष्मण रेखा, मांग में…सिंदूर पड़ते हीl पाव ना पसारे, छोटी-सी चादर काफी हैl शिकंजे से भी ज्यादा कसाव, पाँच … Read more

वक्त का ये पहिया

मोहित जागेटिया भीलवाड़ा(राजस्थान) ************************************************************************** गुजर जाते हैं वो दिन, जिसे मैं याद करता हूँl लौट नहीं आते वो दिन, जिसे मैं याद करता हूँ। वक्त का ये सफ़र निकल रहा है, ज़िंदगी के साथ-साथ ये चल रहा है। अवसर,आशा बन रही है, कुछ ख़्वाब,कुछ यादें सज रही है। जो बीत रहा है,वो बीत रहा है, … Read more

सिले रहे होंठ..रुंधा रहा गला

कुँवर प्रताप सिंह कुंवर बेचैन प्रतापगढ़ (राजस्थान) ********************************************************************** वह कहता था वह सुनती थी, जारी था एक खेल कहने-सुनने का। खेल में थी दो पर्चियाँ एक में लिखा था ‘कहो’, एक में लिखा था ‘सुनो।’ अब यह नियति थी, या महज़ संयोग ? उसके हाथ लगती रही वही पर्ची जिस पर लिखा था ‘सुनो।’ वह सुनती … Read more

काश मैं मोबाइल होती!

आरती जैन डूंगरपुर (राजस्थान) ********************************************* काश मैं महंगे वाला प्यारा-सा मोबाइल होती, उनकी बाँहों में उनके तकिये के पास सोती। उनकी खाने की थाली के पास हमेशा रहती, उनकी उंगली के और अंगूठे संग हमेशा बहती। बहाने बनाकर आप मुझे रखते करीब, काश! मोबाइल बनना होता मेरा प्यारा नसीब। जब भी मेरी बजती वो प्यारी-प्यारी … Read more