गांधी नगर की महापौर ने किया हिंदी कवियों को सम्मानित

गांधीनगर(गुजरात)। महात्मा गांधी साहित्य सेवा संस्था(गांधीनगर)द्वारा सम्मान-पत्र समारोह आयोजित किया गया। इसमें सभी कवियों को गांधी नगर की महापौर रीटा बहन पटेल ने ‘हरिवंशराय बच्चन’ सम्मान-पत्र से सम्मानित किया गया,तथा कवि सम्मेलन को सराहा । संस्था के अध्यक्ष डॉ. गुलाब चंद पटेल ने बताया कि,१९ मई की शाम को सम्मान-पत्र समारोह किया गया। इस कार्यक्रम … Read more

‘साहित्योदय’ की वाराणसी शाखा प्रारम्भ,अनामिका अन्नू संयोजक

मधुपुर (झारखंड)। अंतर्राष्ट्रीय साहित्य कला संगम साहित्योदय की वाराणसी(उप्र) शाखा प्रारम्भ हो गई है। शाखा का संयोजक बनारस की वरिष्ठ पत्रकार और साहित्यकार अनामिका अन्नू को बनाया गया है। साहित्योदय के संस्थापक अध्यक्ष कवि पंकज ‘प्रियम’ ने बताया कि,साहित्य कला और संस्कृति के उत्थान हेतु समर्पित साहित्योदय पिछले कई वर्षों से लगा है और अब … Read more

महा कवि सम्मेलन में ७१ रचनाकार हुए शामिल

हरियाणा (भारत)। राष्ट्रीय आँचलिक साहित्य संस्थान(हरियाणा) द्वारा ऑनलाइन राष्ट्रीय महा कवि सम्मेलन १९ मई की शाम को आयोजित किया गया। संस्था के संस्थापक-अध्यक्ष नवलपाल प्रभाकर ‘दिनकर’ ने शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया। इस सम्मेलन में करीब ७१ रचनाकार शामिल हुए। संस्था के सचिव रुपेश कुमार ने बताया कि ,कवियित्रि निक्की शर्मा ‘रश्मि'(मुंबई),प्रो. डॉ. विजय लक्ष्मी … Read more

नई कलम ने कराया ऑनलाइन कवि सम्मेलन

इंदौर (मप्र)। वर्तमान स्थिति में वैश्विक महामारी ने जहां दुनिया को ‘कोरोना’ विषाणु की परिधि में बांधकर बोझिल वातावरण में जीने को विवश कर दिया है,वहीं जीवन के इन नकारात्मक अनुभवों के बीच इस तपन को शीतलता प्रदान करने के लिए शब्दबृह्म ने कविता का रूप लेकर मन को शब्दों की फुहार से शीतलता प्रदान … Read more

महात्मा गांधी साहित्य मंच ने कराया ऑनलाइन हिंदी कवि सम्मेलन

गाँधी नगर(गुजरात)l महात्मा गांधी साहित्य मंच(गांधी नगर) ने १७ मई को ऑनलाइन हिंदी कवि सम्मेलन आयोजित कियाl इसमें भारत वर्ष के सभी कई साहित्यकार-कवियों ने हिस्सा लिया और अपनी कविताएं प्रस्तुत कीl इस कार्यक्रम का उद्घाटन विजय पंडित (क्रांतिधरा साहित्य अकादमी)ने कियाl मंच के अध्यक्ष डॉ. गुलाब चंद पटेल ने बताया कि,श्री पंडित ने तलबन्दी … Read more

राजबाला शर्मा ‘दीप’ एवं अंशु प्रजापति प्रथम तो निर्मल शर्मा ‘निर्मल’ व तारा ‘प्रीत’ द्वितीय

‘सामाजिक संबंध और दूरी’ स्पर्धा के परिणाम जारी इंदौर। हिन्दीभाषा डॉट कॉम परिवार द्वारा ‘सामाजिक संबंध और दूरी’ स्पर्धा के परिणाम १७ मई को घोषित कर दिए गए हैं। इसमें अलग-अलग वर्ग में सर्वश्री राजबाला शर्मा ‘दीप’ (अजमेर-राजस्थान),निर्मल कुमार शर्मा ‘निर्मल’ (जयपुर-राज.),अंशु प्रजापति पौड़ी(गढ़वाल-उत्तराखण्ड)एवं तारा प्रजापत ‘प्रीत’(रातानाड़ा-राजस्थान)को विजेता बनने का अवसर प्राप्त हुआ है। ऐसे … Read more

‘महाराणा प्रताप और शौर्य’ पर स्पर्धा,२१ मई तक जमा होगी प्रविष्टी

इंदौर। लोकप्रिय मंच हिंदीभाषा डॉट कॉम (पोर्टल) से जुड़े सभी रचनाशिल्पियों (पंजीकृत सदस्य) और नवांकुरों के लिए इस बार भी मासिक स्पर्धा हो रही है। इस क्रम में १५वीं मासिक स्पर्धा ‘महाराणा प्रताप और शौर्य’ विषय पर है,जिसके लिए किसी भी विधा में मौलिक रचना २१ मई २०२० तक ही भेजी जा सकती है। सतत … Read more

विश्व साहित्य नारी कोष ने ‘मातृ दिवस’ पर कराया अनूठा काव्य सम्मेलन

सरगुजा(छत्तीसगढ़)। कलम की सुगंध विश्व साहित्य नारी कोष के तत्वावधान में १० मई को ऑनलाइन कवियित्री सम्मेलन शाम को किया गया । यह अपने आप में पहला ऐसा अनूठा कार्यक्रम था,जिसमें प्रात: से दोपहर तक माँ को सम्मान देती रचनाएँ प्रेषित कीं गई। सुप्रसिद्ध कवियित्री व पटल संचालिका अनिता मंदिलवार ‘सपना’ ने मंच की सभी … Read more

अब तो जागो,सभी छोड़ो सोना-प्रो. खरे

ऑनलाइन कवि सम्मेलन में सुमधुर रचनाओं ने बाँधा समां मंडला(मप्र)। अखिल भारतीय भाषा साहित्य सम्मेलन संगठन के तत्वावधान में सुप्रसिध्द कवि प्रो.शरद नारायण खरे मंडला (मप्र)की अध्यक्षता में ऑनलाइन कवि गोष्ठी आयोजित हुई। अध्यक्ष प्रो. खरे का यह सस्वर गीत बेहद सराहा गया-‘अब तो जागो,सभी छोड़ो सोना,तब ही तो मर सकेगा करोना।’ प्रारंभ में सबका … Read more

हिंदी आलोचना के महत्वपूर्ण हस्ताक्षर डॉ. नंद किशोर नवल का निधन

पटना (दिल्ली)। वरिष्ठ साहित्यकार एवं हिंदी आलोचना के महत्वपूर्ण हस्ताक्षर डॉ. नंद किशोर नवल का १२ मई मंगलवार की रात निधन हो गया। ८२ वर्ष के डॉ. नवल ने आलोचना के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई थी,साथ ही निराला रचनावली,दिनकर रचनावली और रुद्र रचनावली का भी सम्पादन किया था। नामवर सिंह के बाद हिंदी … Read more