सम्मान

बोधन राम निषाद ‘राज’  कबीरधाम (छत्तीसगढ़) ******************************************************************** माँ तेरे चरणों में पाया, अक्षय धन सम्मान है। तुझसे ही ये बेटा तेरा, तुझसे आज जहान हैll धरती की खातिर ही मैंने, अपना सब कुछ वार दिया। मरते दम तक तन को अपना, न्योछावर हर बार किया॥ मातृ भूमि की लाज बचाने, में अपनी ही शान है। … Read more

आकर मेहमान जैसे जाएगा ‘कोरोना’..

सुनील चौरसिया ‘सावन’ काशी(उत्तरप्रदेश) ********************************************************** आकर मेहमान जैसे जाएगा कोरोना, ‘लॉकडाउन’ का पालन कर,हाथ हरदम धोना।। सामाजिक दूरी,है बहुत जरूरी, धैर्य धारण करो,इच्छाएं होंगी पूरी। सबको हँसाना,मत हिम्मत हार रोना, आकर मेहमान जैसे जाएगा कोरोना। ‘लॉकडाउन’ का पालन कर,हाथ हरदम धोना…॥ चिकित्सक जवान हैं धरती के भगवान, शासन-सरकार का भी करो सम्मान। संकट की घड़ी … Read more

मानवता पर क्रूर वार

अख्तर अली शाह `अनन्त` नीमच (मध्यप्रदेश) **************************************************************** जूझ रही जब दुनिया सारी, ‘कोरोना’ की बीमारी से। आर्थिक प्रतिबंध ऐसे में, मानवता पर क्रूर वार हैं॥ एक सूत्र में दुनिया सारी, बंधी हुई है सभी जानते। मानवता के रक्षक हैं जो, जग सारा परिवार मानते। नहीं एक राष्ट्र का दुःख जब, दामन सारे तार-तार हैं। आर्थिक … Read more

भीगी पलकें

बोधन राम निषाद ‘राज’  कबीरधाम (छत्तीसगढ़) ******************************************************************** (रचनाशिल्प-१६/१६) भीगी पलकें सुना रही है, एक अनकही मौन कहानी। आँखों में शबनम की बूँदें, लगती प्यारी देख सुहानीll सपनों का अम्बार लगा है, चैन नहीं मिलता है इनको। खोई रहती हैं यादों में, हृदय बसाकर रखती जिनकोll अश्क सँजोए रखती हरदम, पिय की सुन्दर प्रेम निशानी। आँखों … Read more

गांधारी-कृष्ण संवाद

संदीप ‘सरस’ सीतापुर(उत्तरप्रदेश) ******************************************************************* हे कृष्ण मुझे उत्तर दे दो,द्वारिकाधीश उत्तर दे दो। मैं गांधारी हूँ पूछ रही,देवकीपुत्र उत्तर दे दो। बोलो भाई को भाई से लड़वाना कैसा धर्म रहा ? हे कृष्ण हमारे पुत्रों को मरवाना कैसा धर्म रहा ? हे कृष्ण मुझे उत्तर दे दो,द्वारिकाधीश उत्तर दे दो। पांडव वन में सन्तुष्ट रहे,तुमने … Read more

हिंदी का गुणगान करें

अवधेश कुमार ‘अवध’ मेघालय ******************************************************************** हिंदी ने सब कुछ सिखलाया,हिंदी का गुणगान करें, जिसने जना चंद जगनिक कवि,उसका हम सम्मान करें। खुसरो की ‘कह मुकरी’ जिसकी गोदी में मुस्काती हो- ऐसी पावन भाषा से नित,नूतन नवल विहान करें। हिंदी का गुणगान करें…॥ पद्मावत रच दिये जायसी,बीजक दास कबीर रचे, सागर सूर साख्य केशव सँग,राधारानी पीर … Read more

मौसमी उरतिया

विजयलक्ष्मी विभा  इलाहाबाद(उत्तरप्रदेश) ********************************************************* सपनों से आज हुईं मनचाही बतिया, पता नहीं कौन पल बीत गयी रतिया। बरसाती मौसम की रिमझिम फुहारों से, खिड़की की जाली से छनती बौछारों से। तन-मन पर चुभती-सी रसभीनी सुइयां, जियरा को गुदगुदाय सतरंगी रुइया। न जाने ऐसे में उलझ गई मनुआ से, किसकी अनबूझी अनचीन्ही सुरतिया॥ रेशम के सपनों … Read more

मंज़िल को हम पाएंगे

प्रो.डॉ. शरद नारायण खरे मंडला(मध्यप्रदेश) *********************************************************************** नया काल है,नया साल है,गीत नया हम गाएंगे, करना है कुछ नवल-प्रबल अब,मंज़िल को हम पाएंगे। बीत गया जो,विस्मृत करके नव उत्साह जगाएंगे, सुखद पलों को स्मृति में रख कटुता को बिसराएंगे। नई ऊर्जा,नई दिशाएं,नव संकल्प सजाएंगे, करना है कुछ नवल-प्रबल अब,मंज़िल को हम पाएंगे॥ अंतर्मन में शुचिता लेकर, … Read more

जर्जर नौका गहन समंदर

बाबूलाल शर्मा सिकंदरा(राजस्थान) ************************************************* मँझधारों में माँझी अटका, क्या तुम पार लगाओगी। जर्जर नौका गहन समंदर, सच बोलो कब आओगी। भावि समय संजोता माँझी, वर्तमान की तज छाया अपनों की उन्नति हित भूला, जो अपनी जर्जर काया क्या खोया,क्या पाया उसने, तुम ही तो बतलाओगी। जर्जर…ll भूल धरातल भौतिक सुविधा, भूख प्यास निद्रा भूलाl रही … Read more

‘कोरोना’ से हिंदुस्तान लड़ेगा…

वकील कुशवाहा आकाश महेशपुरी कुशीनगर(उत्तर प्रदेश) *************************************************************** जिस ‘कोरोना’ से घबराया भाई सकल जहान, उससे हिंदुस्तान लड़ेगा मेरा हिंदुस्तान। कोरोना के निशदिन भाई, लाखों गोले फूट रहे हैं। मरते लोग,उखड़तीं साँसें, फौलादी भी टूट रहे हैं। इंसानों के प्राणों पर है, इतना भारी संकट आया। कहता खुद को जो ताकतवर, वह अमरीका भी चकराया। जिस कोरोना … Read more