माला जगमगा गई

अजय जैन ‘विकल्प’ इंदौर(मध्यप्रदेश) **************************************************************************** लो शुभ दीपावली आ गई, मंद-मंद मुस्कानें छा गई। मौसम भी करवट बदलने लगा, दीपों की माला जगमगा गई। भूमि पुत्र का चेहरा खिल गया, मानो मन की मुराद पूरी हो गई। मंगल गीतों-ढोल से आँगन रोशन, हर सू लहर खुशी लहरा गई। माँ लक्ष्मी का आशीष बरसता रहे, प्रेम … Read more

रोशनी बन जगमगाओ

रूपेश कुमार सिवान(बिहार)  ******************************************************** प्यार का दीपक ज़लाओ इस अंधेरे में, रुप का जलवा दिखाओ इस अंधेरे में। दिलों का मिलना दिवाली का ये पैगाम, दूरियाँ दिल की मिटाओ इस अंधेरे में॥ अजनबी है भटक न ज़ाए कहीं मंजिल, रास्ता उसको सुझाओ इस अंधेरे में। ज़िन्दगी का सफर है मुश्किल इसलिए, कोई हमसफर हमदम बनाओ … Read more

एकता दिवस

आरती जैन डूंगरपुर (राजस्थान) ********************************************* लौह पुरुष जी आपके ईरादे कितने थे नेक, अब क्रिकेट मैच के दिन हिन्दू-मुस्लिम होते हैं एक। धारा-३७० हटने पर मचाया था इतना बवाल, अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उठते हैं हमारी एकता पर सवाल। लौह पुरुष होते तो कश्मीर में नहीं होती कोई शहादत, नहीं लहराता कोई कश्मीर में झंडा-ए-बगावत। जितना … Read more

एक स्नेह का दीप जलाएं

डॉ.एन.के. सेठी बांदीकुई (राजस्थान) ************************************************************************* जगमग हो जाए हर कोना, हरेक चीज लगे अब सोना हर दु:ख का हो जाए शमन, भर जाए खुशियों से दामन अंधियारा जग से मिट जाए। एक स्नेह का दीप जलाएं॥ विश्व में शांति का प्रसार हो, प्रेम और सदभाव अपार हो घर-घर दीप करे उजियारा, बढ जाए आपसी भाईचारा … Read more

एकता कायम रहे

वकील कुशवाहा आकाश महेशपुरी कुशीनगर(उत्तर प्रदेश) *************************************************************** अपनों से जो लड़ोगे बिखर जाओगे सुनो, जलने लगेंगे गाँव किधर जाओगे सुनो। लड़ना कभी न भाइयों आपस में है कसम- मिल-जुल के तुम रहोगे निखर जाओगे सुनो॥ माना कि धर्म-बोलियाँ अनेक साथियों, लेकिन हमारा देश तो है एक साथियों। होली व ईद को सभी मिलते हैं हम गले- … Read more

राष्ट्र एकता

मनोरमा जोशी ‘मनु’  इंदौर(मध्यप्रदेश)  **************************************************** जज्बा भरी करें प्रतिज्ञा, युवाओं को एकता का सबक सिखाना है, जन-जन में जागृति लाना है। एकता मूल मंत्र विकास का, देश के सुनहरे प्रकाश का जब तक रहेगीं साठ-गांठ, राष्ट्रीय एकता का न होगा विकास इसके उद्धार में हैं आलोकिक प्रकाश। प्रेम से हिल-मिल बाँटें सबमें, एक भूमि का … Read more

दीपावली

संजय जैन  मुम्बई(महाराष्ट्र) ******************************************** राम ने रावण को मारा, और लौटकर आये घर… इसलिये जला रहे दीपक। जैन धर्म के अनुसार- मोक्ष गये महावीर, इसलिए जला रहे दीपक। लक्ष्मी जी निकली घूमने को, उन्हें अपने घर बुलाने के लिए जला रहे दीपक। लोग अपने अपने अनुसार- कहानियों और शास्त्रों का, अध्ययन करके उसी के अनुसार … Read more

दीप का कथन

सुशीला रोहिला सोनीपत(हरियाणा) ************************************************************** दीप का है कहना- कुम्भकार ने काया को सजाया, विश्व बाजार में बिकी काया सौदागर ने दाम लगाया, झट-पट थैले में ले आया। पुरातन समय मेरा था, घी बाती मैं पाता था करता था मैं रोज उजाला, भौतिकवाद का युग आया मानव ने मुझे क्यों भुलाया, दीपावली पर घर लाया, तेल-बाती … Read more

तम को मिटाइये

सुबोध कुमार शर्मा  शेरकोट(उत्तराखण्ड) ********************************************************* दीपावली पर खुशी से दीपक जलाईये, आसपास के फैले तम को मिटाइये। देश को बचाने में निज जीवन मिटा दिया, एक दीपक शहीदों के नाम का जलाइये॥ लंका विजय कर राम आये अयोध्या में, हर घर को आज दीप्त अयोध्या बनाइये। सिंहासन पर बैठे क्यों चुप हो ऐ सत्ताधारी, रामलला … Read more

दिल से दीवाली मनाएंगे

जसवंतलाल खटीक राजसमन्द(राजस्थान) ************************************************************* गया खुशियों का त्यौहार,आ गयी देखो दीवाली, ऐसा कुछ हम काम करेंगे,हर घर में मनेगी दीवाली। गरीब कुम्हार से दीपक ले के,उसकी रोशन शाम करेंगे, दिल से नफरत को मिटा के,अहम का सर्वनाश करेंगे। विदेशी चीजों को ठुकरा के,स्वदेशी को हम प्यार देंगे, ऑनलाइन कुछ ना खरीदें,हर एक वस्तु बाजार से … Read more